Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Ranthambore National Park: Tiger से Trinetra Ganesh तक, क्यों दुनिया भर में मशहूर है रणथम्भौर
    Tourism

    Ranthambore National Park: Tiger से Trinetra Ganesh तक, क्यों दुनिया भर में मशहूर है रणथम्भौर

    Janta YojanaBy Janta YojanaJanuary 1, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Why Ranthambore Is Famous Worldwide

    Ranthambore National Park: राजस्थान का नाम आते ही रेगिस्तान, किले और राजसी विरासत की तस्वीर आंखों के सामने उभर आती है। लेकिन इसी राजस्थान में एक ऐसी जगह भी है जहां रेगिस्तान के उलट घने जंगल, जंगली जानवर, ऐतिहासिक धरोहरें और धार्मिक आस्था एक साथ देखने को मिलती हैं। हम बात कर रहे हैं रणथम्भौर की, जो न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स और समृद्ध इतिहास के लिए मशहूर है। हाल ही में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर रणथम्भौर फिर चर्चा में आ गया है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि आखिर रणथम्भौर क्यों इतना खास है और यहां घूमने के लिए कौन-कौन सी जगहें जरूर देखनी चाहिए-

    कितनी खूबसूरत जगह है रणथम्भौर

    रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और करीब 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। साल 1980 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिला था। इससे पहले यह इलाका जयपुर रियासत के राजाओं का शिकारगाह हुआ करता था। आज रणथम्भौर देश के सबसे प्रसिद्ध टाइगर रिज़र्व में गिना जाता है। जहां रॉयल बंगाल टाइगर के साथ तेंदुआ, स्लॉथ भालू, सांभर, चीतल, नीलगाय और कई दुर्लभ पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं।

    यहां की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जंगल पहाड़ियों, झीलों और खुले मैदानों से घिरा हुआ है, जिससे सफारी के दौरान जानवरों को खुले में देखने का अनुभव मिलता है। जीप और कैंटर सफारी के जरिए पर्यटक जंगल के भीतर जाकर वाइल्डलाइफ को बेहद करीब से देख सकते हैं, जो जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव बन जाता है।

    शाही आरामगाह – सुजान शेर बाग

    रणथम्भौर के बीचों-बीच स्थित सुजान शेर बाग होटल को भारत के सबसे लग्जरी जंगल रिसॉर्ट्स में गिना जाता है। यही वह होटल है, जहां रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की रस्में होने की खबरें सामने आई हैं। जंगल के बीच बसे इस होटल में रॉयल शेर सुइट और टेंटेड जंगल सुइट जैसे शानदार विकल्प मौजूद हैं।

    यहां ठहरना किसी राजसी जीवनशैली का अनुभव लेने जैसा है। होटल की बुकिंग आमतौर पर दो रात और तीन दिन के पैकेज में होती है। जिसमें लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ वाइल्डलाइफ सफारी और प्रकृति के बीच शांति का अनुभव भी शामिल होता है।

    ऐतिहासिक रणथम्भौर किला

    रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के भीतर पहाड़ी पर स्थित रणथम्भौर किला इस क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान है। दसवीं शताब्दी में बने इस किले को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यह किला कभी चौहान वंश की शक्ति का प्रतीक माना जाता था।

    किले की ऊंचाई से पूरे जंगल का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है। किले के भीतर कई प्राचीन मंदिर, जलाशय और खंडहर मौजूद हैं। जो यहां के गौरवशाली अतीत की कहानी बयां करते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए यह किला किसी खजाने से कम नहीं है।

    आस्था का केंद्र त्रिनेत्र गणेश मंदिर

    रणथम्भौर किले के अंदर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है। जहां भगवान गणेश की तीन नेत्रों वाली प्रतिमा विराजमान है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें जरूर पूरी होती हैं।

    शादी, सगाई या किसी भी शुभ कार्य से पहले देशभर से लोग भगवान गणेश को निमंत्रण पत्र भेजते हैं। यह परंपरा आज भी निभाई जाती है, जो इस मंदिर की विशेष धार्मिक मान्यता को दर्शाती है।

    वाइल्डलाइफ और फोटोग्राफी का स्वर्ग है पदम तालाब

    रणथम्भौर के भीतर स्थित पदम तालाब वन्य जीव प्रेमियों और फोटोग्राफर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। यह झील जानवरों के पानी पीने का प्रमुख स्थान है, जहां अक्सर बाघ, हिरण और अन्य जीव दिखाई देते हैं।

    तालाब के पास बने प्राचीन खंडहर और चारों ओर फैली हरियाली इस जगह को और भी खास बना देती है। सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बेहद मनमोहक होता है।

    शांति और हरियाली का ठिकाना जोगी महल

    जोगी महल कभी जयपुर के राज परिवार का विश्राम स्थल हुआ करता था। आज यह महल अपनी ऐतिहासिक संरचना और आसपास की हरियाली के लिए जाना जाता है। महल के पास मौजूद विशाल बरगद का पेड़ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यह स्थान उन लोगों के लिए आदर्श है, जो प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं।

    रणथम्भौर क्यों है खास?

    रणथम्भौर सिर्फ एक नेशनल पार्क नहीं, बल्कि यह इतिहास, आस्था और प्रकृति का अनोखा संगम है। यहां एक ओर जंगल की रोमांचक सफारी है, तो दूसरी ओर सदियों पुरानी विरासत और धार्मिक मान्यताएं। शायद यही वजह है कि रणथम्भौर आज भी देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है और हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बना लेता है।

    रणथम्भौर कैसे पहुंचें?

    रणथम्भौर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है और देश के बड़े शहरों से यहां पहुंचना काफी आसान है। आप सड़क, रेल या हवाई मार्ग तीनों विकल्पों में से अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकते हैं।

    हवाई मार्ग से

    रणथम्भौर का नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो यहां से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित है।

    जयपुर एयरपोर्ट से सवाई माधोपुर या रणथम्भौर के लिए टैक्सी और कैब आसानी से मिल जाती हैं। सड़क मार्ग से यह सफर करीब 3 से 4 घंटे में पूरा हो जाता है।

    रेल मार्ग से

    रणथम्भौर पहुंचने का सबसे सुविधाजनक तरीका रेल मार्ग माना जाता है।

    यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर जंक्शन है। जो रणथम्भौर नेशनल पार्क से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

    दिल्ली, मुंबई, जयपुर, आगरा और कोटा जैसे बड़े शहरों से सवाई माधोपुर के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। स्टेशन से टैक्सी या ऑटो लेकर आप आसानी से पार्क या होटल तक पहुंच सकते हैं।

    सड़क मार्ग से

    रणथम्भौर सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

    जयपुर से सवाई माधोपुर की दूरी करीब 160 किलोमीटर है। जिसे आप कार या बस से तय कर सकते हैं।

    राजस्थान रोडवेज और प्राइवेट बसें जयपुर, कोटा और आगरा से नियमित रूप से चलती हैं। खुद की कार से आने वाले पर्यटकों के लिए रास्ता साफ और सुविधाजनक है।

    घूमने का सही समय

    रणथम्भौर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। जब मौसम सुहावना रहता है और जंगल सफारी का मजा दोगुना हो जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleTrain Timetable Change 2026: 1 जनवरी 2026 से बदल जायेगा 24 ट्रेनों का टाइम टेबल, देखिये ये लिस्ट
    Next Article Cheap International Travel: भारत से भी ज़्यादा सस्ते हैं ये देश, यहाँ कर सकते विदेश यात्रा
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.