Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Sahasralinga Temple Story: शलमाला नदी में बसा सहस्रलिंग मंदिर, जहां जल में छिपे हैं हजारों शिवलिंग
    Tourism

    Sahasralinga Temple Story: शलमाला नदी में बसा सहस्रलिंग मंदिर, जहां जल में छिपे हैं हजारों शिवलिंग

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sahasralinga Temple Story and History

    Sahasralinga Temple Story and History

    Sahasralinga Temple Story: भारत की आध्यात्मिक भूमि पर अनेक रहस्यमयी और चमत्कारी स्थल मौजूद हैं, लेकिन कर्नाटक के सहस्रलिंग मंदिर की बात ही कुछ और है। यह मंदिर शलमाला नदी के बीचों-बीच स्थित है, जहां हजारों शिवलिंग नदी की चट्टानों पर उकेरे गए हैं। सावन और महाशिवरात्रि के पावन अवसरों पर यह स्थल भक्तों के लिए अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बन जाता है।आइए जानते हैं भगवान शिव का माहत्म्य दर्शाने वाले इस दिव्य स्थल के बारे में-

    सहस्रलिंग में एक साथ होते हैं हजारों शिवलिंगों के दर्शन

    कर्नाटक राज्य के सिरसी शहर से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित यह पवित्र स्थल सहस्रलिंग के नाम से जाना जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यहां नदी की चट्टानों पर हजारों शिवलिंग खुदे हुए हैं। जैसे ही शलमाला नदी का जलस्तर कम होता है, इन शिवलिंगों का समूह एक साथ उभरकर भक्तों के सामने आता है। हर शिवलिंग के ठीक सामने नंदी की कलात्मक प्रतिमा उकेरी गई है, जो इस स्थान को और भी विशिष्ट बना देती है। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो जाते हैं और भगवान शिव की महिमा का साक्षात अनुभव करते हैं।

    विजयनगर के राजा ने करवाया था इनका निर्माण

    इतिहास के पन्नों में दर्ज जानकारी के अनुसार, इन शिवलिंगों का निर्माण 17वीं सदी में विजयनगर साम्राज्य के राजा सदाशिवराय वर्मा द्वारा करवाया गया था। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वर्ष के 365 दिन शिवलिंगों का प्राकृतिक जलाभिषेक होता रहे, इन्हें शलमाला नदी की धारा में ही स्थापित कराया। राजा की इस दूरदर्शिता ने सहस्रलिंग को न केवल धार्मिक रूप से पवित्र बनाया, बल्कि यह स्थापत्य और प्रकृति के अनोखे संगम का उदाहरण भी बन गया।

     संतान प्राप्ति के लिए श्रद्धालु करते हैं विशेष पूजा

    यह स्थल सिर्फ तीर्थ नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था का केंद्र भी है। यहां यह मान्यता है कि जो दंपति संतान की प्राप्ति में बाधा का अनुभव कर रहे होते हैं, वे यहां आकर पूजा करते हैं तो उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। सहस्रलिंग में की गई पूजा, विशेष रूप से सावन महीने में या महाशिवरात्रि पर, भगवान शिव की कृपा पाने का श्रेष्ठ माध्यम मानी जाती है।

     शिव के साथ-साथ अन्य देवताओं की भी होती है आराधना

    हालांकि सहस्रलिंग मंदिर पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित है, फिर भी यहां केवल शिवलिंग ही नहीं बल्कि नंदी, गणेश और नाग देवता की भी अनेक मूर्तियां चट्टानों पर उकेरी गई हैं। कुछ स्थानों पर एक ही चट्टान पर एक से अधिक शिवलिंग भी बने हुए हैं। यह धार्मिक विविधता श्रद्धालुओं को संपूर्ण देव परिवार के दर्शन का अनुभव कराती है।

     विशाल नंदी की प्रतिमा बनती है आकर्षण का केंद्र

    इस स्थान पर बनी नंदी की प्रतिमा अपने आकार और कलात्मकता के लिए विशेष प्रसिद्ध है। लगभग 12 फीट लंबी और 5 फीट चौड़ी यह मूर्ति एक ही पत्थर से निर्मित है और यह सहस्रलिंग का सबसे बड़ा आकर्षण बन चुकी है। इसे देखकर न केवल श्रद्धालु बल्कि इतिहास और शिल्पकला में रुचि रखने वाले पर्यटक भी अभिभूत हो जाते हैं।

    जल स्तर घटते ही उभर आता है शिवलिंगों का अद्भुत दृश्य

    श्रद्धालुओं के लिए सबसे रोमांचक और मनोहारी दृश्य तब होता है जब नदी का जलस्तर घटने लगता है। बारिश के मौसम में अधिकांश शिवलिंग जल में छिपे रहते हैं, लेकिन जब जल कम हो जाता है तो हजारों शिवलिंग एक साथ नजर आते हैं। यह दृश्य आस्था और रोमांच का अद्भुत संगम है। जो भक्तों को आत्मिक शांति और दिव्यता का अनुभव कराता है।

     सावन और महाशिवरात्रि पर लगता है भव्य मेला

    हर वर्ष सावन मास और महाशिवरात्रि के दिन यहां विशाल धार्मिक आयोजन होते हैं। इन पर्वों पर सहस्रलिंग में मेला लगता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। शिवभक्त विशेष अनुष्ठान, रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार और व्रत-उपवास के साथ यहां भगवान शिव की उपासना करते हैं। यह अवसर सहस्रलिंग को भक्ति, भजन और भंडारों से जीवंत कर देता है।

    सहस्रलिंग मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह शिल्पकला, प्रकृति और परंपरा का जीवंत उदाहरण भी है। शांत, हरियाली से घिरी शलमाला नदी और उसके भीतर शिवलिंगों की मौजूदगी इस बात की साक्षी है कि प्राचीन भारत की संस्कृति कितनी उन्नत और संवेदनशील थी। यहां का वातावरण ध्यान, साधना और शांति के लिए अत्यंत अनुकूल है।

    यात्रा से जुड़ी उपयोगी जानकारी

    सहस्रलिंग पहुंचने के लिए निकटतम प्रमुख शहर सिरसी है, जहां से टैक्सी या ऑटो से आप मंदिर तक पहुंच सकते हैं। यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मई तक होता है। जब नदी का जलस्तर कम होता है और सभी शिवलिंग स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाए जाने के प्रयास भी सराहनीय हैं, जिससे यह स्थल साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बना हुआ हैं।

    सहस्रलिंग मंदिर एक आध्यात्मिक यात्रा है जो भक्तों को भौतिक और आत्मिक दोनों स्तरों पर संतोष देती है। यह मंदिर यह सिद्ध करता है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत में कितनी शक्ति, रहस्य और भक्ति छिपी हुई है। अगर आप भी एक बार इस धाम के दर्शन कर लें, तो यह अनुभव जीवन भर आपके साथ रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSri Padmanabhaswamy Temple: केरल का ऐतिहासिक और रहस्यमयी मंदिर
    Next Article Kolhapuri Chappals Markets: कोल्हापुरी स्टाइल बनी आज की यूथ की पहली पसंद, जानिए भारत के प्रमुख कोल्हापुरी चप्पल बाज़ार
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ

    February 18, 2026

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.