Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून में पीएम मोदी के दौरे: ट्रैफिक पुलिस की ‘मास्टरप्लान’ ने कैसे रोका जाम?
    • गाजियाबाद मासूम बच्ची हत्याकांड: हैवान मामा पर हत्या और रेप का आरोप, इलाके में सनसनी
    • यूपी में महिला मतदाता: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्यों होंगी निर्णायक?
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….
    • 2027 यूपी चुनाव से पहले मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण पर नई हुंकार: क्या बदलेगी राजनीति?
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Sarus Crane Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बढ़ा सारसों का कुनबा, शीतकालीन गणना में रिकॉर्ड संख्या
    Tourism

    Sarus Crane Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बढ़ा सारसों का कुनबा, शीतकालीन गणना में रिकॉर्ड संख्या

    Janta YojanaBy Janta YojanaFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sarus Crane Uttar Pradesh (Image Credit-Social Media)

    Sarus Crane Uttar Pradesh

    लखनऊ, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में वन एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में योगी सरकार के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। इसका असर राज्य पक्षी सारस की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आया है। प्रदेश में कराई गई शीतकालीन राज्यव्यापी गणना में कुल 20,628 सारस दर्ज किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

    वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष दो बार, ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन सारस की गणना कराई जाती है। इस वर्ष शीतकालीन गणना प्रदेश के 68 वन प्रभागों में की गई, जिसमें इटावा वन प्रभाग में सर्वाधिक 3,304 सारस पाए गए। प्रदेश के 10 वन प्रभागों में सारसों की संख्या 500 से अधिक दर्ज की गई।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन्यजीव संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियानों का परिणाम है कि सारस की संख्या वर्ष दर वर्ष बढ़ रही है। वर्ष 2023 में प्रदेश में 19,196 सारस मिले थे, जो 2024 में बढ़कर 19,994 हो गए। अब शीतकालीन गणना में यह संख्या 20,628 तक पहुंच गई है।

    शीतकालीन गणना के दौरान इटावा के बाद मैनपुरी में 2,899, औरैया में 1,283, शाहजहांपुर में 1,078, गोरखपुर में 950, कन्नौज में 826, कानपुर देहात में 777, हरदोई में 752, सिद्धार्थनगर में 736 और संतकबीर नगर में 701 सारस पाए गए।

    इसके अलावा 29 वन प्रभागों में सारसों की संख्या 100 से 500 के बीच रही, जबकि 29 वन प्रभागों में 100 से कम सारस दर्ज किए गए।

    शीतकालीन गणना कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 10 हजार नागरिकों ने सहभागिता की, जिससे जनसहभागिता के साथ संरक्षण अभियान को मजबूती मिली। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी ने बताया कि गणना से पूर्व वन विभाग द्वारा सारस बाहुल्य प्राकृतिक आवासों का सर्वे कर महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की गई थी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वन विभाग वन्यजीव संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसका सकारात्मक परिणाम सारसों की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRampur Miraculous Well: जानिए क्या है 1000 साल पुराने रामपुर के इस कुएं का रहस्य
    Next Article सफारी में अब नो मोबाइल! कॉर्बेट नेशनल पार्क में 5 फरवरी से लागू हुआ सख्त नियम
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….

    April 11, 2026

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.