Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद की त्रिवेणी
    • Lucknow Rashtra Prerna Sthal: बेहद ख़ास है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल,इतने करोड़ में तैयार
    • क्रिसमस पर लखनऊ के इन रेस्ट्रॉन्ट्स और होटल में मिलेगा ख़ास इंतज़ाम, इन डिशेस का लें यहाँ आनंद
    • Best Honeymoon Destinations: बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, कम बजट में भी मिलेगा यूरोप वाला फील
    • New Year 2026: कम खर्च, डबल सेलिब्रेशन! न्यू ईयर पर सुबह-शाम का अलग रंग दिखाती हैं ये 5 जगहें
    • Hanuman Temple Lucknow: लखनऊ में स्थित बंजरगबली का ये मंदिर है बेहद ख़ास
    • मेवात दिवस: गांधी जी का वचन, भरोसे की वो तारीख, जिसने इतिहास की दिशा बदल दी
    • उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा 7 मंज़िला बस स्टैंड, 400 बसों की एक साथ होगी पार्किंग
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Sawan Famous Mandir: सावन में देश के इन रहस्यमयी शिव मंदिरों के दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं
    Tourism

    Sawan Famous Mandir: सावन में देश के इन रहस्यमयी शिव मंदिरों के दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Sawan 2025 (Image Credit-Social Media)

    Sawan 2025 (Image Credit-Social Media)

    Sawan 2025 Famous Mandir: सावन का महीना हिंदू धर्म में भगवान शिव की भक्ति और आराधना का सबसे पवित्र समय माना जाता है। इस दौरान देशभर में लाखों शिव भक्त दूर-दूर से प्राचीन और रहस्यमयी शिव मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। भारत में ऐसे कई शिव मंदिर हैं जो न केवल अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि जिनके बारे में कहा जाता है कि वहां सिर्फ दर्शन मात्र से भक्तों की हर मुराद पूरी हो जाती है। इन मंदिरों की अनोखी कहानियां, चमत्कारिक कथाएं और रहस्यमयी पहलू भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। जहां सावन में, शिवभक्ति अपने चरम पर होती है आइए जानते हैं ऐसे कुछ शिव मंदिरों के बारे में, जिनकी आध्यात्मिक ऊर्जा और रहस्यमयी इतिहास देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। जहां सावन माह में शिव भक्ति की महिमा देखते ही बनती है –

     कैलाश मंदिर, महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र के एलोरा की गुफाओं में बना कैलाश मंदिर एक अद्भुत वास्तुशिल्प चमत्कार है। यह मंदिर पूरी तरह से एक विशाल पत्थर को काटकर तराशा गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है कि इतनी विशाल और जटिल संरचना बिना आधुनिक तकनीक के कैसे बन पाई। कहते हैं कि यह मंदिर आठवीं सदी में राष्ट्रकूट वंश के शासक कृष्ण प्रथम द्वारा बनवाया गया था। यहां आने वा यह मंदिर बिना किसी आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग के बनाए जाने के कारण रहस्यमयी माना जाता है। भक्तों का मानना है कि जो भी सच्चे मन से यहां दर्शन करता है उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। यह मंदिर अपनी पवित्रता के साथ-साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी दर्ज है।

     निष्कलंक महादेव मंदिर, गुजरात

    गुजरात के भावनगर जिले के कोलियाक तट पर स्थित निष्कलंक महादेव मंदिर समुद्र के बीच में मौजूद है। यह मंदिर पांच शिवलिंगों का घर है, जिन्हें स्वयंभू कहा जाता है, यानी ये शिवलिंग अपने आप प्रकट हुए थे। समुद्र के ज्वार के समय ये शिवलिंग समुद्र की लहरों में डूब जाते हैं। कहा जाता है कि इस स्थान पर पांडवों ने महाभारत काल में वर्षों तक तपस्या की थी। यह मंदिर अपने अद्भुत प्राकृतिक परिवेश और रहस्यमयी इतिहास के कारण श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां आने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं और यह स्थल धार्मिक आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

     ऐरावतेश्वर मंदिर, तमिलनाडु

    दक्षिण भारत में स्थित ऐरावतेश्वर मंदिर अपनी विशेषता के लिए विख्यात है, क्योंकि इसके पत्थर की सीढ़ियों पर कदम रखते ही मधुर संगीत की आवाज निकलती है। यह अनोखा रहस्य आज तक किसी वैज्ञानिक या विद्वान द्वारा समझा नहीं जा सका है। यह मंदिर न केवल शिवभक्ति का केन्द्र है, बल्कि स्थापत्य कला का भी शानदार नमूना है, जिसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता मिली है। ऐरावतेश्वर मंदिर की यह खासियत इसे अन्य शिव मंदिरों से अलग पहचान देती है और श्रद्धालु इसे अनुभव करने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

    बिजली महादेव मंदिर, हिमाचल प्रदेश


    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में समुद्र तल से लगभग 2460 मीटर ऊंचाई पर स्थित बिजली महादेव मंदिर अपनी अनोखी घटना के कारण प्रसिद्ध है। यहां हर बार 12 वर्षों में एक बार आकाशीय बिजली गिरती है, जिससे मंदिर के शिवलिंग टूट जाते हैं। इसके बाद पुजारी विशेष विधि से शिवलिंग को जोड़ते हैं और पुनः पूजा-अर्चना आरंभ करते हैं। यह मंदिर श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों और साहसिक यात्रियों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। साथ ही इस अनोखे चमत्कार और पुनर्निर्माण की परंपरा ने इस मंदिर को भक्तों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है। सावन के महीने में यहां भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है।

     जलोटी शिव मंदिर, हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित जलोटी शिव मंदिर अपनी ऊंचाई और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली में बना हुआ है और लगभग 111 फीट ऊंचा है। इसे बनने में करीब 39 साल लगे थे। कहा जाता है कि मंदिर के पत्थरों को छूते या थपथपाते ही डमरू की आवाज सुनाई देती है, जो इस मंदिर को और भी रहस्यमयी बनाती है। सावन के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। जो खासतौर से इस अद्भुत अनुभव का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार भगवान शिव ने इस स्थान पर विश्राम किया था, इसलिए इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है।

     भारत के अन्य प्रसिद्ध और रहस्यमयी शिव मंदिर

    काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में स्थित है, जो भारत के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है। यहां शिव स्वयं विराजमान हैं और सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी भस्म आरती बेहद प्रसिद्ध है। जम्मू-कश्मीर का अमरनाथ मंदिर जहां बर्फ से स्वयंभू शिवलिंग बनता है, वह भी अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार माना जाता है। सावन में यह तीर्थयात्रा लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।

    सावन में इन मंदिरों का आध्यात्मिक और पर्यटन महत्व

    सावन माह में इन शिव मंदिरों की यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण होती है। दूर-दूर से भक्त लंबी यात्राएं कर इन मंदिरों में आकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दौरान स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। यह धार्मिक पर्यटन सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम भी बनता है। साथ ही, कई मंदिर प्रकृति और साहसिक यात्रा प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केन्द्र हैं, जहां ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसी गतिविधियां भी की जाती हैं।

    भारत के इन रहस्यमयी शिव मंदिरों की कहानियां केवल पौराणिक कथाएं नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और अटूट विश्वास की प्रतिमूर्ति हैं। सावन के इस पावन अवसर पर इन मंदिरों की यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति कराती है, बल्कि भारतीय स्थापत्य कला और रहस्यमयी इतिहास से भी परिचित कराती है। यदि आप इस सावन शिवभक्ति के साथ-साथ देश की गहरी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ना चाहते हैं, तो इन मंदिरों की यात्रा आपके लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNagdwar Yatra Ka Itihas: क्या आप जानते हैं नागद्वार यात्रा के रहस्य? श्रावण मास की यह कठिन यात्रा क्यों मानी जाती है मोक्ष का मार्ग!
    Next Article Bharat Ke Famous Railway Station: भारत के वो रेलवे स्टेशन, जो ले जाएंगे आपको विदेश की सैर पर, चलिए जानते हैं
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Rashtra Prerna Sthal: लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल, विचार, संस्कृति और राष्ट्रवाद की त्रिवेणी

    December 25, 2025

    Lucknow Rashtra Prerna Sthal: बेहद ख़ास है लखनऊ का राष्ट्र प्रेरणा स्थल,इतने करोड़ में तैयार

    December 25, 2025

    क्रिसमस पर लखनऊ के इन रेस्ट्रॉन्ट्स और होटल में मिलेगा ख़ास इंतज़ाम, इन डिशेस का लें यहाँ आनंद

    December 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.