Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Golden Era of India: इन लोगों की वजह से भारत को हुआ था सबसे ज़्यादा नुकसान, स्वर्ण युग का हुआ था अंत
    • शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Surkanda Devi Temple Ropeway: प्रसिद्ध सुरकंडा माता मंदिर के दर्शन के साथ ही उठाएं ट्रेकिंग से लेकर रोपवे का आनंद
    Tourism

    Surkanda Devi Temple Ropeway: प्रसिद्ध सुरकंडा माता मंदिर के दर्शन के साथ ही उठाएं ट्रेकिंग से लेकर रोपवे का आनंद

    By February 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Surkanda Devi Temple History and Ropeway Timings

    Surkanda Devi Temple Ropeway:�अगर आप धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ पहाड़ों पर घूमना और वहां की रोमांचक गतिविधियों को एंजॉय करना पसंद करते हैं तो आपको धनौल्टी की एक वीकेंड ट्रिप जरूर प्लान करनी चाहिए। धनौल्टी के करीब ही मौजूद सुरकंडा माता का मंदिर भक्तों के लिए आध्यात्मिक स्थान होने के साथ-साथ ट्रेकिंग स्थल भी बन गया है। यहां रोपवे की भी सुविधा मिलती है। लेकिन लोग यहां प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ हवा का आनंद उठाने के लिए पैदल चलना पसंद करते हैं। ये मंदिर पहाड़ों पर काफी ऊंचाई पर स्थित है। यही वजह है कि खासकर सर्दियों के मौसम में यहां ट्रेकिंग करना लोगों को खूब भाता है। बादलों से ढके मंदिर का खूबसूरत नजारा देखने के बाद आप इस अनुभव को कभी भुला नहीं पाएंगे। जब यहां बर्फ पड़ती है, तो यहां का आकर्षण दूना हो जाता है। पथरीले ऊबड़ खाबड़ पहाड़ों पर मौजूद इस मंदिर की चढ़ाई करना कोई आसान काम नहीं है, मंदिर 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पत्थरों को काटकर मंदिर जाने के लिए बनाई गई सीधी सीढ़ियों पर चढ़ना बहुत ही टेढ़ी खीर साबित होता है। आइए जानते हैं सुरकंडा माता मंदिर से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में।

    मंदिर दर्शन के साथ उठाएं रोपवे का आनंद

    अगर आप सुरकंडा माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहें हैं तो यहां आप ट्रैकिंग के साथ मंदिर दर्शन के साथ उठाएं रोपवे का आनंद भी उठा सकते हैं। मंदिर अगर आपके साथ बुजुर्ग या बच्चे हैं और आप उनके साथ पैदल चलकर मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा सकते हैं, तो आप रोपवे से दर्शन के लिए जा सकते हैं। मंदिर में रोपवे की सुविधा सस्ती है। इसमें आने-जाने की सुविधा मिलती है, इसलिए आपको दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, ध्यान रखें कि शाम 5 बजे के बाद रोपवे की सुविधा बंद हो जाती है।उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों को एक बार इस मंदिर में जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

    ऐसे पहुंचे सुरकंडा मंदिर

    धनौल्टी से लगभग 8 किमी और मसूरी से लगभग 33 किमी की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। इसलिए अगर आप इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मंदिर दर्शन करने जा सकते हैं।

    मंदिर की खूबसूरती और ट्रेकिंग का आनंद लेने के लिए अधिकतर लोग यहां जाना पसंद करते हैं।यह मसूरी के पास घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

    बहुत ही सस्ती है सुरकंडा मंदिर में रोपवे की यात्रा

    अगर आप मंदिर जाने के लिए रोपवे का विकल्प चुनते हैं तो सिर्फ 205 रुपये में ही आप आना-जाना दोनों कर पाएंगे। इतनी कम कीमत पर रोप वे की सुविधा मिलने की वजह से यहां आने वाले पर्यटक इस सस्ती सुविधा का जमकर आनंद उठाते हैं। साथ ही मंदिर जाने में भी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता है।

    लेकिन लगभग शाम 5 से 6 बजे के बाद रोपवे से ऊपर जाने के लिए 205 रुपये देने होंगे। लेकिन रोपवे से वापस आने की सुविधा बंद कर दी जाती है। इसलिए 205 रुपये में केवल रोपवे से ऊपर ही जा पाएंगे। यहां 5 बजे से पहले ही रोपवे से ऊपर जाने और नीचे दोनों की सुविधा का लाभ उठा सकते है।

    रोपवे से यात्रा के दौरान रखें इन बातों का खास ध्यान

    धनौल्टी के पास ऊंचे पहाड़ पर स्थित सुरकंडा मंदिर तक अगर आप रोपवे में सफर कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। यात्रा के दौरान रोपवे अगर किसी कारणवश रूक जाता है, तो घबराकर इसमें ज्यादा हिले नहीं। क्योंकि, यहां पर कर्मचारी आपकी सहायता के लिए खड़े रहते हैं। केबिन में खाना-पीना और गंदगी करना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है।

    केबिन में एक साथ केवल 6 लोग ही बैठ सकते हैं। आप रोप वे के केबिन में खड़े होकर फोटो या वीडियो नहीं बना सकते। रोप वे के केबिन का दरवाजा खोलना सख्त मना होता है। ऐसा करना किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

    मंदिर खुलने का समय

    सुरकंडा मंदिर के दर्शन के लिए निकलने से पहले मंदिर के खुलने और बंद होने के समय के बारे में जरूर जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए। अगर आप सर्दियों के मौसम में माता के दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप सुबह 8 बजे से 12 बजे तक और 12.30 बजे से शाम 7 बजे तक ही दर्शन कर पाएंगे।

    गर्मियों के मौसम में मंदिर सुबह 7 बजे खुल जाता है। यहां आप रात 8 बजे तक आराम से मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।

    बेहद कठिन हैं सुरकंडा माता मंदिर तक ट्रेकिंग का विकल्प

    अगर आप ट्रेक कर इस मंदिर तक जाने का विकल्प चुनते हैं तो ये आपको बेशक थका देने वाला साबित होगा। हालांकि रुक रुक कर आराम करके इस यात्रा को जरूर सहज बना सकते हैं। यहां जगह-जगह बैठने के लिए चेयर बनाई गई है। इसके अलावा खाने-पीने के स्टॉल भी है। मंदिर तक पहुंचने में आपको 1 से 1.30 घंटे का समय लग सकता है। ऊंचाई और सीधी खड़ी सीढ़ियां होने की वजह से मंदिर दर्शन करना आसान नहीं लगता। अगर आप बेहद फुर्तीले और स्वास्थ नहीं है, तो आप हर 2 से 3 मिनट चलने के बाद थका हुआ अहसास करेंगे। मंदिर में पर्यटकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।लेकिन ज्यादातर लोग रोपवे से जाना पसंद करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तानी 18 सैनिकों की मौत के बाद बलूचिस्तान पहुंचे सेना प्रमुख
    Next Article Delhi Assembly Election 2025: पीएम मोदी ने इनकम टैक्स पर किया कांग्रेस का घेराव, नेहरू से इंदिरा तक साधा निशाना

    Related Posts

    Golden Era of India: इन लोगों की वजह से भारत को हुआ था सबसे ज़्यादा नुकसान, स्वर्ण युग का हुआ था अंत

    January 28, 2026

    शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून

    January 27, 2026

    Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य

    January 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.