Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां
    • होली के दिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का चला अभियान, नशे में ड्राइव करने वालों पर हुई सख्ती
    • Kiradu Temple Mystery:शाम होते ही वीरान हो जाता है बाड़मेर का किराडू मंदिर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
    • Bhopal Railway Crowd : त्योहार के बीच भोपाल के स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे प्रशासन अलर्ट
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Unique Tradition Of Nagpur: नागपुर की 150 साल पुरानी मारबत परंपरा, बुराई पर अच्छाई की विजय का अनोखा उत्सव
    Tourism

    Unique Tradition Of Nagpur: नागपुर की 150 साल पुरानी मारबत परंपरा, बुराई पर अच्छाई की विजय का अनोखा उत्सव

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 22, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Marbat Tradition History: भारत विविधताओं का देश है। यहाँ हर क्षेत्र, हर राज्य और हर शहर की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। महाराष्ट्र का नागपुर शहर भी अपनी एक ऐतिहासिक परंपरा के लिए लोकप्रिय है जो देशभर में अपनी पहचान बना चुका है – मारबत उत्सव । यह उत्सव नागपुर के लोगों की आस्था, संस्कृति और सामाजिक चेतना से जुड़ा हुआ है। हर साल भाद्रपद महीने में मनाया जाने वाला यह पर्व बुराई पर प्रहार और अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस लेख में मारबत उत्सव क्या है, इसका इतिहास, इसे मनाने का तरीका, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व और वर्तंमान में इसके स्वरुप पर विस्तार से चर्चा करेंगे ।

    मारबत उत्सव क्या है?

    मारबत उत्सव नागपुर की एक पुरानी और लोकप्रिय परंपरा है जो बैलपोला के दूसरे दिन मनाई जाती है। इस परंपरा का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत है । इस परंपरा के तहत बुराई को भगाने के लिए काली और पीली मारबत नामक पुतलों का दहन किया जाता है। यह एक सांस्कृतिक त्योहार है जो सामाजिक मुद्दों के प्रति असंतोष और बुरी आत्माओं को दूर भगाने की किसानों की एक पौराणिक प्रथा से जुड़ा है।

    काली और पिली मारबत

    मारबत उत्सव का मुख्य आकर्षण मिट्टी, गन्ने, कपड़े, काठ और बाँस जैसी सामग्रियों से बनाई गई विशालकाय पुतलियाँ होती हैं। इन पुतलों को ‘मारबत’ कहा जाता है जो समाज में फैली बुराइयों, रोगों और नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक माने जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से दो प्रकार की मारबत निकलती हैं जिनमें काळी मारबत और पिवळी मारबत इनका समावेश है । इनमे काळी मारबत(काले रंग की) जो दुर्भावना और नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक है तथा पिवळी मारबत (पीले रंग की) जो महामारी, आपदा और बीमारियों का प्रतिनिधित्व करती है। इसके अलावा इस इस अनूठी परंपरा का एक विशेष आकर्षण और भी होता है जिसे ‘बडगे’ या ‘बड़ग्या’ कहा जाता है । ‘बडगे’ या ‘बड़ग्या’ नामक पुतलों के जरिये सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक संदेश दिया जाता है। इन सभी पुतलों की भव्य शोभायात्रा पूरे शहर में निकाली जाती है और अंत में उनका दहन किया जाता है, जो बुराई के अंत और सकारात्मक ऊर्जा के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।

    मारबत उत्सव का इतिहास

    मारबत उत्सव का इतिहास 19वीं सदी से जुड़ा है। इस परंपरा की शुरुवात 1881 से नागपुर में हुई थी । उस दौर में लोग महामारियों, बीमारियों और अन्य आपदाओं को नकारात्मक शक्तियों का परिणाम मानते थे। इनसे मुक्ति पाने के लिए उन्होंने मिट्टी की बड़ी मूर्तियाँ बनाकर उन्हें नगरभर में घुमाया और अंत में उनका दहन किया ताकि बुराइयाँ और रोग नगर से बाहर हो जाएँ। धीरे-धीरे यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान न रहकर एक विशाल सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुकी है, जो आज भी नागपुर के पुराने मोहल्लों और खास समुदायों में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बैलपोला के 4 दिन पहले इन पुतलियों की यानि पिली और काली मारबत की स्थापन की जाती है । फिर बैलपोला के दूसरे दिन शहर में इन मारबत का जुलूस निकला जाता है। इनमे काली मारबत को बुराई का प्रतिक माना जाता है तथा पिली मारबत को देवी के रूप में पूजा जाता है ।

    भोसले राजवंश संबंध

    मारबत उत्सव की शुरुआत नागपुर में वर्ष 1881 से मानी जाती है। कहा जाता है कि काली मारबत का संबंध भोसले राजवंश से जुड़ा है । अंग्रेजों के समय नागपुर के राजघराने के भोसले राजा की बहन बकाबाई ने अंग्रेजों से हाथ मिला लिया था। उसके विरोध में काली मारबत निकाली गई। इसके कुछ वर्षों बाद, 1885 में पीली मारबत की परंपरा शुरू हुई जिसका उद्देश्य उस समय शहर में फैली बीमारियों और महामारियों से मुक्ति पाना था।वहीं, महाभारत में भी पीली मारबत का उल्लेख मिलता है। समय के साथ इस उत्सव का मूल संदेश और भी गहरा होता गया। इसका प्रमुख उद्देश्य समाज से नकारात्मकता, बुराइयों, भ्रष्टाचार और अन्याय को दूर करना है, साथ ही लोगों में सद्भाव, जागरूकता और कल्याण की भावना को बढ़ावा देना भी इसका लक्ष्य रहा है।

    मारबत बनाने की कला

    मारबत उत्सव में तैयार किए जाने वाले पुतले पूरी तरह पारंपरिक और देसी अंदाज़ में बनाए जाते हैं। इनके निर्माण में बाँस, लकड़ी, कपड़ा, मिट्टी, कागज और गन्ने जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का इस्तेमाल होता है। कलाकार इन्हें रंग-बिरंगे कपड़ों, आभूषणों और चेहरे की विविध भाव-भंगिमाओं से सजाते हैं जिससे हर साल उनकी रचनात्मकता का नया रूप सामने आता है। खासतौर पर ‘बडगे’ पुतले सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्य करते हुए कलाकारों की अनूठी प्रतिभा और संवेदनशीलता को उजागर करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया से नागपुर के कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

    उत्सव कैसे मनाया जाता है?

    मारबत उत्सव की तैयारियाँ भाद्रपद मास की अमावस्या से कई दिन पहले ही शुरू हो जाती हैं जब मोहल्लों में मारबत और बडगे बनाने का कार्य आरंभ होता है। अमावस्या के दिन पूरे शहर में ढोल-ताशों, बैंड-बाजों, गीत-संगीत और जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जो देखने लायक होती है। इस दौरान खासतौर पर ‘बडगे’ पुतले समाज में फैली बुराइयों, भ्रष्टाचार, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्य प्रस्तुत करते हैं। यात्रा के समापन पर इन पुतलों का दहन या विसर्जन किया जाता है जो बुराई के नाश और अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है।

    मारबत उत्सव का सामाजिक महत्व

    मारबत उत्सव केवल आस्था तक सीमित नहीं बल्कि यह समाज को जागरूक करने वाला एक अनोखा पर्व भी है। पहले इसे बीमारियों और महामारियों को दूर करने का प्रतीक माना जाता था वहीं आज यह सामाजिक चेतना और एकता को मजबूत बनाने का माध्यम बन चुका है। मोहल्लों और समुदायों के लोग मिलकर पुतले तैयार करते हैं, जिससे आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना गहरी होती है। साथ ही, यह परंपरा स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को अपनी कला दिखाने का मंच देती है और लोक संस्कृति को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाती है।

    विवाद और आलोचना

    मारबत उत्सव को लेकर समय-समय पर आलोचनाएँ और विवाद भी सामने आते रहे हैं। विशेषकर तब जब ‘बडगे’ पुतलों में किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत चरित्र पर व्यंग्य किया जाता है, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। वहीं, पुतलों के दहन या विसर्जन से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी उठाई जाती है। कई लोगों का मानना है कि यह उत्सव अब व्यावसायिक रूप ले चुका है और इसमें पहले जैसा धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके बावजूद, मारबत उत्सव नागपुर की सांस्कृतिक धरोहर और पहचान के रूप में आज भी उतने ही जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में कांग्रेस शिक्षक स्नातक चुनाव अकेले लड़ेंगी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर साधा निशाना
    Next Article Mechuka Valley Travel Guide: अरुणाचल प्रदेश की छुपी हुई जन्नत, जानिए मेचुका घाटी के बारे में विस्तार से
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था

    March 7, 2026

    नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं

    March 6, 2026

    Navratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर

    March 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला

    March 10, 2026

    NCERT में ‘न्यायपालिका पर भ्रष्टाचार’ चैप्टर पर SC की लताड़, कहा- न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने दूंगा

    February 25, 2026

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.