Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP BJP New President: इंतजार खत्म, ब्राह्मण होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष! जल्द होगा ऐलान
    राजनीति

    UP BJP New President: इंतजार खत्म, ब्राह्मण होगा भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष! जल्द होगा ऐलान

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UP BJP New President: उत्तर प्रदेश में 2027 के रण की बिसात अभी से बिछाई जाने लगी है। राजनीति की इस शतरंज में अब सबसे अहम मोहरा बनकर उभरा है ब्राह्मण वोट बैंक। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों दल ब्राह्मण समाज को अपने पाले में खींचने के लिए रणनीति पर रणनीति बना रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी इस हफ्ते प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किसी ब्राह्मण चेहरे की घोषणा कर सकती है। पार्टी की यह रणनीति न केवल जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश है बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की ‘ब्राह्मण प्रेम’ को काउंटर करने की भी तैयारी मानी जा रही है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाकर ब्राह्मणों को साधने की सीधी कोशिश की है तो अब भाजपा भी इसी हफ्ते प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ब्राह्मण चेहरा सामने ला सकती है।

    अखिलेश की ‘ब्राह्मण साधना’ से बढ़ी भाजपा की बेचैनी

    अखिलेश यादव इन दिनों लगातार ब्राह्मण वोट बैंक को रिझाने की कोशिशों में लगे हैं। ‘PDA’ यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक गठजोड़ की बात करते हुए सपा प्रमुख अब ब्राह्मण समुदाय के बीच भी सेंध लगाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कुछ हालिया ब्राह्मण सम्मेलनों और बयानों से भाजपा को यह संकेत मिला है कि ब्राह्मणों की नाखुशी का फायदा विपक्ष उठाने को तैयार बैठा है।

    भाजपा के अंदर भी कई प्रभावशाली ब्राह्मण नेता इस बात को स्वीकारते हैं कि संगठन और सरकार में उन्हें अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में पार्टी अब इस नाराजगी को एक मौके में बदलने की कोशिश कर रही है।

    कौन होगा बीजेपी का तुरूप का इक्का?

    प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में चार ब्राह्मण चेहरे सबसे आगे माने जा रहे उसमें दिनेश शर्मा, रमापति त्रिपाठी और हरीश द्विवेदी का नाम प्रमुख है।

    दिनेश शर्मा, अनुभवी और मोदी-योगी दोनों के भरोसेमंद

    पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके डॉ दिनेश शर्मा भाजपा के पुराने और भरोसेमंद नेता हैं। दो बार लखनऊ के मेयर रह चुके शर्मा, छात्र राजनीति से लेकर संगठन तक हर मोर्चे पर पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा भेजा गया है और राजस्थान-हरियाणा में चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका भी दी गई थी। उनकी छवि एक सुलझे हुए और सौम्य ब्राह्मण नेता की है, जो पार्टी के सभी गुटों में स्वीकार्य माने जाते हैं।

    हरीश द्विवेदी, बस्ती से दिल्ली तक की मजबूत पकड़

    दो बार बस्ती से सांसद रह चुके हरीश द्विवेदी भी इस रेस में काफी मजबूत दावेदार हैं। एबीवीपी से राजनीति की शुरुआत कर लोकसभा तक पहुंचने वाले द्विवेदी को केंद्रीय नेतृत्व और योगी आदित्यनाथ दोनों का करीबी माना जाता है। हालिया लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी का भरोसा जीतकर सीट बरकरार रखी। उन्हें युवा और ऊर्जावान चेहरा माना जाता है, जो ब्राह्मणों के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी अपील रखते हैं।

    पूर्वांचल के लोकप्रिय चेहरे मनोज तिवारी को भी मिल सकती है कमान

    वाराणसी जिले से आने वाले मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के एक लोकप्रिय और प्रभावशाली नेता हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आए तिवारी ने 2014 में बीजेपी के टिकट पर दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने 2019 और 2024 में भी लगातार जीत दर्ज की। वर्ष 2016 से 2020 तक वे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2017 के नगर निगम चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को पीछे छोड़ दिया था।

    रमापति राम त्रिपाठी, पूर्वांचल में भाजपा की संगठनात्मक रीढ़

    रमापति राम त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह लंबे समय तक बीजेपी संगठन में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे। 2007 से 2010 तक उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और पार्टी को सांगठनिक मजबूती दी। वे 2000 से 2012 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रहे। 2019 में देवरिया से लोकसभा सांसद चुने गए। उनकी पहचान एक जमीनी और संगठनात्मक नेता के रूप में है, जिन्होंने पूर्वांचल में भाजपा को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।

    यूपी में ब्राह्मण के बिना सरकार बनाना नामुमकिन

    उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोटरों की हिस्सेदारी करीब 12% के आसपास मानी जाती है जो निर्णायक साबित हो सकते हैं। भाजपा ने 2014 से 2024 तक लगातार ब्राह्मणों के बहुमत समर्थन से लाभ पाया है। लेकिन हाल के वर्षों में योगी सरकार पर ब्राह्मणों की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं। सपा समेत कई विपक्षी दल इसी ‘नाराजगी’ को हवा देने में जुटे हैं।

    ऐसे में अगर भाजपा कोई ब्राह्मण चेहरा प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो यह न केवल संगठन में संतुलन बनाएगा, बल्कि यह एक राजनीतिक संकेत भी होगा कि पार्टी ब्राह्मण समाज को सम्मान देना चाहती है।

    2027 के रण की बिसात अभी से बिछाई जा रही है। समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों को जोड़ने के लिए तरकश के सारे तीर आजमा रही है, वहीं भाजपा अब अपने “तुरूप के इक्के” को मैदान में उतारकर यह जताना चाहती है कि ब्राह्मण अभी भी भगवा झंडे के साथ हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी हुये आग-बबूला, ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘तमाशा’ कहने पर कांग्रेस सांसद को जमकर लताड़ा
    Next Article बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, आशा और ममता कार्यकर्ताओं की सैलरी में बढ़ोतरी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.