Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेताओं से असुरक्षित स्त्रियाँ? ऐसे तो कमजोर राष्ट्र बनेगा
    • न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल
    • भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?
    • LIVE: इसरो का 101वां सैटेलाइट मिशन तकनीकी ख़राबी के कारण विफल
    • Satya Hindi News Bulletin। 17 मई, दिनभर की ख़बरें
    • Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं
    • क्या पाकिस्तान पर हमले से भारत का कुछ नुकसान हुआ?
    • पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP Politics: कांग्रेस की गोदी में बैठे और खुद को बाबा साहब बताते हैं अखिलेश यादव, पोस्टर पर BJP ने दागे सवाल
    राजनीति

    UP Politics: कांग्रेस की गोदी में बैठे और खुद को बाबा साहब बताते हैं अखिलेश यादव, पोस्टर पर BJP ने दागे सवाल

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक विवादित पोस्टर मंगलवार को सपा कार्यालय के सामने लगाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस पोस्टर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और अखिलेश यादव का आधा-आधा चेहरा एक साथ मिलाकर दिखाया गया है। पोस्टर में यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अखिलेश यादव, अंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे ‘गंभीर अपमान’ बताया है।

    बीजेपी ने इस पोस्टर के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। लखनऊ में बुधवार को अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि इस पोस्टर के जरिए सपा ने बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत का राजनीतिक दुरुपयोग किया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव का चेहरा बाबा साहेब अंबेडकर के चेहरे के साथ जोड़ना एक प्रकार से उनका अपमान है। अगर वह इस तरह के पोस्टर लगाकर दलित समाज को भ्रमित करना चाहते हैं, तो यह गलतफहमी है।”

    भाजपा ने राजीव गांधी की क्यों छेड़ी बात

    मेघवाल ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से खुद को पिछड़ों और वंचितों का समर्थक बताती आई है, लेकिन अब वह कांग्रेस के साथ खड़ी है- वही कांग्रेस, जिसके नेता राजीव गांधी ने संसद में OBC आरक्षण का विरोध करते हुए लंबा भाषण दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज अखिलेश यादव उसी कांग्रेस के साथ हाथ मिला रहे हैं और खुद को बाबा साहेब जैसा बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो दलित समाज का सीधा अपमान है। बीजेपी नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि वे इस मुद्दे को छोड़ने वाले नहीं हैं और आने वाले दिनों में भी इसका विरोध करते रहेंगे।

    अखिलेश यादव एक पोस्टर में बाबा साहेब का आधा चेहरा दिखा रहे हैं और आधा चेहरा उनका (अखिलेश यादव) है।

    ये बाबा साहेब का अपमान है। ये चेहरा दिखाकर अगर वो दलित समाज के वोट बटोरना चाहते हैं, तो अखिलेश जी भ्रम में जी रहे हैं।

    अखिलेश यादव और उनके परिवार के सदस्य OBC आरक्षण के पैरोकार… pic.twitter.com/MR76pE5ydq

    — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) April 30, 2025

    दलित वोट बैंक साधने की सियासी चाल?

    समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर को लेकर उठे सियासी तूफान के बीच अब राजनीतिक विश्लेषक भी इस घटनाक्रम को दलित राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में बाबा साहेब अंबेडकर और अखिलेश यादव का आधा-आधा चेहरा एक साथ दिखाया गया है, जिसे लेकर भाजपा ने तीव्र आपत्ति जताई है और इसे ‘बाबा साहेब का अपमान’ करार दिया है।

    हालांकि, सियासी जानकारों का मानना है कि यह केवल एक पोस्टर भर नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उनका कहना है कि अखिलेश यादव इस पोस्टर के जरिए खुद को दलित समाज के नेता के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। विश्लेषकों के अनुसार, यह प्रयास सपा की उस रणनीति का संकेत है, जिसके तहत वह 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों में दलित वोट बैंक को अपने पक्ष में लाना चाहती है।

    राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि बाबा साहेब की छवि को अपने साथ जोड़कर अखिलेश यादव दलितों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। विशेष रूप से उस समय में जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रभाव लगातार घटता जा रहा है, सपा इस खाली हो रही राजनीतिक जगह को भरने की तैयारी में है।

    हालांकि, भाजपा इस प्रयास को दलितों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बता रही है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सपा केवल वोटबैंक की राजनीति कर रही है और बाबा साहेब का राजनीतिक उपयोग कर रही है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। फिलहाल, समाजवादी पार्टी की ओर से इस विवादित पोस्टर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    मायावती ने दर्ज की आपत्ति

    इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीतिक दलों को फटकार लगाई है। उन्होंने एक ट्वीट कर स्पष्ट किया कि इस समय सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि इस घटना की आड़ में राजनीति की जाए।

    1. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूज़न पैदा हो रहा है, जो देशहित में ठीक नहीं। (1/2)

    — Mayawati (@Mayawati) April 30, 2025

    मायावती ने ट्वीट में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए। पोस्टरबाजी व बयानबाजी के जरिए घिनौनी राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इससे लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जो देशहित में नहीं है।”

    इसके साथ ही उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम लेकर या उनकी छवि का गलत तरीके से उपयोग कर राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर ऐसा जारी रहा तो बहुजन समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी
    Next Article Sabse Takatvar Dam: पृथ्वी की सबसे ताकतवर डेम, जिसकी वजह से धरती की गति हो गई थी धीमी, आइए जानते हैं थ्री गॉर्जेस डैम को
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं

    May 17, 2025

    पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन

    May 17, 2025

    मोदी चले नेहरू की राह पर? शशि थरूर से पहले भी एक PM ने विदेश में मनवाया था भारत का लोहा!

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.