Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    • Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में
    • Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप
    • Tree Woman Thimmakka: 114 साल की पर्यावरण संरक्षक ने छोड़ी 8,000 पेड़ों की विरासत
    • River Of Blood: बिहार में बहती है खूनी नदी, दिखने में बेहद डरावनी, क्या है आत्माओं का डेरा?
    • जहां जाते ही थरथराने लगते हैं कदम, थम जाती हैं सांसे… क्या है किसी मायावी शक्ति का चमत्कार या छुपा है कोई गहरा काला रहस्य?
    • Dil Dehla dene vale ye 7 Trek: जानिए यह 7 ट्रेक जहां एडवेंचर के साथ हर कदम पर मंडराता है मौत का खतरा
    • Drongiri Village Ka Rahasya : क्यों नहीं पूजते इस गांव के लोग भगवान हनुमान को
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    Tourism

    Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Varanasi Budget Stay in Dharamshala on Dev Deepawali Celebration 2025

    Varanasi Budget Stay in Dharamshala on Dev Deepawali Celebration 2025

    Dev Deepawali Celebration 2025: देव दीपावली की भव्यता का नजारा अगर देखना है तो सिर्फ वाराणसी के घाटों की ओर रुख करना चाहिए जहां जलते अनगिनत दीपों के बीच इस पर्व का बेहद खास अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। ये वो दिन होता है जब पूरा काशी शहर मानो धरती पर उतर आया स्वर्ग लगता है। गंगा किनारे हजारों दीपक जलते हैं, आरती की गूंज गूंजती है और हर दिशा में केवल श्रद्धा, भक्ति और दिव्यता का वातावरण बिखरा होता है। इस बार देव दीपावली 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी और लाखों श्रद्धालु बनारस पहुंचेंगे। अगर आप भी इस अद्भुत दृश्य को देखने का मन बना रही हैं, तो होटल के भारी-भरकम किराए की जगह इन सस्ती, सुरक्षित और सुविधाओं से लैस धर्मशालाओं में ठहरना समझदारी भरा कदम साबित होगा। इन धर्मशालाओं में न सिर्फ खर्च कम आता है, बल्कि यह शहर के प्रमुख घाटों और मंदिरों के बेहद करीब भी हैं, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक बन जाती है। आइए जानते हैं कि काशी में कौन-कौन सी धर्मशालाएं बजट ट्रैवलर्स के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं-

    1. सरकारी अतिथि गृह, कैंट एरिया

    वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के पास स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का सरकारी अतिथि गृह यात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय ठहरने की जगहों में से एक है।

    यहां पर एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के कमरे उपलब्ध हैं। कमरे की दरें ₹800 से ₹1000 प्रति रात तक हैं, जो कि वाराणसी के होटल रेट्स की तुलना में काफी किफायती हैं। बुकिंग के लिए आपको केवल upstdc.co.in वेबसाइट पर जाना होगा।

    यह जगह शहर के बीचोंबीच होने के कारण काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और अन्य प्रमुख स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप ट्रेन से वाराणसी आ रही हैं, तो यहां ठहरना सबसे सुविधाजनक रहेगा।

    2. सर्किट हाउस, सिगरा

    सिगरा एरिया वाराणसी का व्यस्त और प्रमुख इलाका है। यहीं यूपी सरकार का सर्किट हाउस भी स्थित है।

    हालांकि यह मुख्य रूप से सरकारी अधिकारियों के लिए है, लेकिन आम लोगों के लिए भी अग्रिम बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

    यहां के कमरे ₹700 से ₹1000 प्रति रात तक मिल जाते हैं। यहां पर भोजन की सुविधा, साफ-सुथरा वातावरण और शांत माहौल यात्रियों को काफी पसंद आता है। साथ ही, यहां से काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट केवल 15-20 मिनट की दूरी पर हैं।

    ध्यान रहे कि देव दीपावली के दौरान यहां बुकिंग मिलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए पहले से रिजर्वेशन कराना बेहतर रहेगा।

    3. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धर्मशाला

    अगर आप चाहते हैं कि आपके ठहरने की जगह मंदिर के बिल्कुल पास हो, तो काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित यह धर्मशाला आपके लिए परफेक्ट है।

    यहां तीर्थयात्रियों के लिए ₹500 से ₹600 प्रति रात में कमरे उपलब्ध हैं।

    यह धर्मशाला मंदिर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है, जिससे आप सुबह-सुबह दर्शन करने या शाम की आरती में शामिल होने के लिए आसानी से जा सकती हैं। यहां का वातावरण पूरी तरह धार्मिक और सुरक्षित है, जो सोलो ट्रैवलर्स या परिवार के साथ आने वालों के लिए भी बेहतर विकल्प है।

    4. संकट मोचन धर्मशाला

    संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास स्थित यह धर्मशाला श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां सादगीपूर्ण माहौल, बेसिक सुविधाएं और बहुत ही वाजिब दाम में ठहरने की व्यवस्था है।

    यहां के कमरे ₹400 से ₹700 तक मिल जाते हैं।

    संकट मोचन मंदिर, अस्सी घाट और तुलसी मानस मंदिर इस धर्मशाला से नजदीक हैं।

    5. दशाश्वमेध घाट के पास धर्मशालाएं

    देव दीपावली की असली रौनक अगर कहीं देखनी है, तो वो है दशाश्वमेध घाट।

    यहां के आसपास कई धर्मशालाएं हैं जैसे,

    श्री जनार्दन धर्मशाला, राजा हरिश्चंद्र धर्मशाला और दिगंबर जैन धर्मशाला आदि।

    इनमें से अधिकांश जगहों पर ₹300 से ₹700 तक में रूम उपलब्ध हैं। यहां ठहरने का फायदा यह है कि आप दीपों से सजे घाट का नजारा अपने कमरे की बालकनी से भी देख सकती हैं।

    वाराणसी यात्रा टिप्स-

    देव दीपावली के समय वाराणसी में भीड़ बहुत अधिक होती है, इसलिए कम से कम दो हफ्ते पहले बुकिंग करा लें।

    अगर आप ट्रेन से आ रही हैं, तो वाराणसी कैंट स्टेशन के पास की धर्मशालाएं ज्यादा सुविधाजनक रहेंगी।

    ठहरने के अलावा स्थानीय भोजन जैसे कचौड़ी-जलेबी, मलाई टोस्ट, बनारसी ठंडाई और टमाटर चाट का स्वाद जरूर लें।

    घाटों की सुंदरता रात में चरम पर होती है, इसलिए गंगा आरती देखने का मौका न छोड़ें। वाराणसी की देव दीपावली सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है। अगर आप इस दिव्य पल में भागीदार होना चाहते हैं तो महंगे होटलों की जगह इन बजट फ्रेंडली धर्मशालाओं में ठहरना एक बुद्धिमानी भरा फैसला होगा।

    यहां का माहौल, धार्मिकता और सादगी आपको बिल्कुल केवल घर जैसा एहसास देंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    Next Article Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा

    November 15, 2025

    Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में

    November 15, 2025

    Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप

    November 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.