Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम: रहीमा बेगम को ‘बांग्लादेश में धकेला’, ग़लती पता चली तो वापस लाया
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Visit Rome: रोम-इतिहास और भव्य धरोहरों की जादुई नगरी…अविस्मरणीय यादें देती हैं यहां की यात्रा
    Tourism

    Visit Rome: रोम-इतिहास और भव्य धरोहरों की जादुई नगरी…अविस्मरणीय यादें देती हैं यहां की यात्रा

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 30, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rome News (Social Media)

    Rome News (Social Media)

    Visit Rome: अगर कभी आपने किताबों में प्राचीन रोम के वैभवशाली साम्राज्य के बारे में पढ़ा हो, तो यकीनन आपके मन में इसकी भव्यता को देखने की ख्वाहिश जरूर जगी होगी। एक ऐसा शहर, जिसकी हर गली, हर इमारत और हर पत्थर इतिहास की एक कहानी कहता है। रोम सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि वक्त के लंबे सफर का गवाह है। यहां का हर कोना एक जीता-जागता संग्रहालय है, जो समय के साथ चलते हुए भी अतीत की खुशबू से महकता है। अगर आप इतिहास, स्थापत्य कला और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो रोम की सैर आपके लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। आइए, जानते हैं रोम के उन लोकप्रिय ऐतिहासिक और भव्य स्थलों के बारे में, जो हर सैलानी के सफर को यादगार बना देते हैं-

    1. सौभाग्य का प्रतीक ट्रेवी फाउंटेन

    रोम के दिल में बसा ट्रेवी फाउंटेन केवल एक खूबसूरत फव्वारा नहीं है बल्कि भावनाओं और मान्यताओं का केंद्र भी है। इसका निर्माण 1762 ईस्वी में प्रसिद्ध आर्किटेक्ट निकोला सालवी द्वारा शुरू किया गया था। जिसे बाद में जुसेप्पे पन्नीनी (Giuseppe Pannini) ने पूरा किया। यह फव्वारा रोमन समुद्री देवता ओशियानस (Oceanus) को समर्पित है। जिन्हें घोड़ों पर सवार होते और शंख से निकलते जल को नियंत्रित करते हुए दर्शाया गया है। यहां आने वाले सैलानी पानी में सिक्के डालकर अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। एक प्रचलित मान्यता के अनुसार यदि आप अपने दाहिने हाथ से बायें कंधे के ऊपर से सिक्का फेंकते हैं, तो आप एक दिन फिर रोम लौटकर आएंगे। रोज़ाना हज़ारों लोग यहां आकर यही करते हैं और यही इसे एक जीवंत, आध्यात्मिक अनुभव बनाता है।

    इस फाउंटेन का संगमरमर से बना आर्टवर्क और इसके पीछे की विशाल इमारत इसे एक अद्भुत दृश्य में बदल देती है। शाम के समय जब सूरज की रोशनी इसके पानी पर पड़ती है, तो यह किसी सपने जैसा लगता है।

    2. रोम की वीरगाथा की पहचान कोलोसियम

    कोलोसियम, जिसे फ्लेवन एम्फीथिएटर (Flavian Amphitheatre) भी कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और विशाल रोमन स्मारकों में से एक है। इसका निर्माण सम्राट वेस्पासियन और उनके पुत्र टाइटस के शासनकाल में 70 से 80 ईस्वी के बीच हुआ था। एक समय था जब इस भव्य स्टेडियम में 80,000 से अधिक दर्शक एक साथ बैठकर रोम के प्रसिद्ध ग्लेडिएटर टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया करते थे।

    इस इमारत की बनावट और डिजाइन उस युग की अभूतपूर्व इंजीनियरिंग कौशल का नमूना है। इसके चार स्तर हैं, जिनमें भिन्न-भिन्न सामाजिक वर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था होती थी। कोलोसियम सिर्फ एक युद्ध स्थल नहीं था। बल्कि यह समाज की शक्तियों, राजनीति और मनोरंजन का प्रतीक भी था। आज भी यह इमारत रोम की सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट साइट्स में से एक है। यहां आकर आप प्राचीन रोमन सभ्यता की वीरता और जीवन शैली की झलक पा सकते हैं।

    3. सेंट पीटर्स स्क्वेयर और बेसिलिका; St. Peter’s Square & Basilica

    वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर्स स्क्वेयर और उसकी छत्रछाया में बनी सेंट पीटर्स बेसिलिका न केवल धार्मिक महत्व की दृष्टि से बल्कि स्थापत्य सौंदर्य के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। आस्था और स्थापत्य का संगम के तौर पर पहचान बना चुका यह स्थल कैथोलिक धर्म के लिए एक पवित्र तीर्थ है। जहां हर साल लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस विशाल स्क्वेयर को जियान लोरेंजो बर्निनी द्वारा डिज़ाइन किया गया था और इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

    वहीं, माइकल एंजेलो की कलात्मक दृष्टि ने बेसिलिका को एक अद्वितीय रूप प्रदान किया। इसकी विशाल गुंबद पर चढ़कर आप रोम का एक अद्भुत विहंगम दृश्य देख सकते हैं। बेसिलिका के अंदर मौजूद सेंट पीटर का मकबरा, यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा को और भी गहरा बना देता है। यह सिर्फ एक चर्च नहीं, बल्कि आस्था और कला का बेजोड़ संगम है।

    4.देवताओं के लिए बना शाश्वत मंदिर पैंथियन( The Pantheon)

    रोम का मशहूर पैंथियन वह पर्यटन स्थल है, जहां प्राचीन रोम की धार्मिक आस्था और आधुनिक संरक्षण का एक सुंदर संतुलन देखने को मिलता है। इसे मूल रूप से 27 ईसा पूर्व में मार्कस अग्रिप्पा ने बनवाया था। लेकिन वर्तमान संरचना सम्राट हैड्रियन ने 118-128 ईस्वी के बीच पुनर्निर्मित कराई थी। इसकी सबसे खास बात है इसकी विशाल गुंबद, जो आज भी विश्व की सबसे बड़ी अनसपोर्टेड डोम में गिनी जाती है। इसके केंद्र में स्थित ओक्युलस (Oculus) एक गोलाकार छेद जिससे सूर्य की किरणें अंदर आती हैं। इस इमारत को एक अलौकिक एहसास प्रदान करती हैं।

    पैंथियन अब एक चर्च में बदल चुका है, लेकिन इसकी भव्यता और स्थापत्य कला आज भी हर किसी को चौंका देती है। इसकी दीवारों में छिपे इतिहास को महसूस करना एक भावनात्मक अनुभव हो सकता है।

    5. रोमन फोरम; Roman Forum

    रोम का दिल कहे जाने वाला रोमन फोरम वह स्थान है, जहां एक समय रोम का राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक जीवन केन्द्रित था। यह एक भूली हुई सभ्यता का दृश्य प्रस्तुत करता है। यह एक विशाल परिसर है, जहां कभी सीनेट, बाजार, मंदिर और सभागृह हुआ करते थे। यह इमारतों का समूह अब खंडहर बन चुका है। लेकिन इन खंडहरों में इतिहास की सांसें आज भी गूंजती हैं।

    यहां पर आप तीन मुख्य स्थलों को देख सकते हैं। जो कि इस प्रकार है-

    1.(Temple of saturn) सैटर्न का मंदिर

    (यह रोमन देवता सैटर्न को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है।)

    2.Arch of Septimius Severus सेप्टिमियस सेवेरस का द्वार

    (यह एक विजय स्मारक है, जो रोमन सम्राट सेप्टिमियस सेवेरस और उनके बेटों की जीत के उपलक्ष्य में बनाया गया था।)

    3. Basilica Julia -बैसिलिका जूलिया

    (यह एक भव्य सार्वजनिक इमारत थी, जिसका उपयोग अदालत और प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाता था।) यह जगह बताती है कि कैसे एक महान साम्राज्य की नींव सभ्यता, संवाद और नेतृत्व पर टिकी थी।

    रोम के इन ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा से पहले जानने योग्य कुछ सुझाव

    यहां गर्मियों में धूप तेज होती है, तो हैट और सनस्क्रीन साथ जरूर रखें।

    कई साइट्स के लिए कॉम्बो टिकट उपलब्ध होते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत सुविधाजनक है। यहां मेट्रो, ट्राम और बसें आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो सुबह या शाम का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा रहेगा। रोम एक ऐसा शहर है जो आधुनिकता और इतिहास के बीच संतुलन बनाए रखता है।

    यहां की सड़कों पर चलते हुए ऐसा लगता है मानो आप समय की सुरंग में प्रवेश कर गए हों। यह शहर न सिर्फ देखने योग्य है, बल्कि इसे महसूस करने की ज़रूरत है। ट्रेवी फाउंटेन की कलकल करती ध्वनि से लेकर कोलोसियम की वीरता तक, हर अनुभव आपके भीतर एक अविस्मरणीय यादें छोड़ जाएगा। अगर आप जीवन में कभी अतीत को महसूस करना चाहते हैं, तो रोम की इन ऐतिहासिक इमारतों की यात्रा जरूर करें। यहां एक ऐसा अनुभव हासिल होगा, जिसे आप जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस में बगावती सुर से बढ़ा घमासान! शशि थरूर के बाद एक और नेता ने की मोदी सरकार की सराहना
    Next Article मी लार्ड का फैसला…बीजेपी नेता को माफी मांगने का आदेश, सरकार के आलोचकों को जेल
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    India’s First LEGO Store: क्रिएटिविटी, क्रिएशन और कल्चर का फ्यूजन- भारत के पहले LEGO स्टोर में मिलेगा ऐसा सब कुछ

    May 31, 2025

    Vishnu Varaha Temple History: इस मंदिर के रहस्य हैं गहरे, मध्यप्रदेश में वराह अवतार का पहला और आखिरी मंदिर

    May 31, 2025

    Secrets of Aurangzeb: औरंगजेब के वो राज़, जो किताबों में दर्ज नहीं, इतिहास की वो कहानियां जो पत्थरों में गूंजती हैं

    May 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.