Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विमान गिरने के मामले में मोदी सरकार ने देश को गुमराह कियाः खड़गे
    • Satya Hindi News Bulletin। 31 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • बड़े मुद्दों पर चुप क्यों रहते हैं बॉलीवुड सितारे?
    • धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर
    • ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड सितारों में सन्नाटा क्यों है?
    • ‘लव जिहाद’ के झूठे जाल में फंसा साक़िब, 5 साल बाद मिला इन्साफ़
    • लव जिहाद का पहला मामला यूपी कोर्ट में धराशायी, योगी सरकार लाई थी कानून
    • मणिपुर: बीजेपी गुटों में बंटी लेकिन 23 विधायक ‘सरकार’ बनाने पर आमादा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Vivek Kumar Sahu Wikipedia: छिंदवाड़ा की राजनीति में नया सूर्य: विवेक ‘बंटी’ साहू एक समर्पित युवा नेता
    राजनीति

    Vivek Kumar Sahu Wikipedia: छिंदवाड़ा की राजनीति में नया सूर्य: विवेक ‘बंटी’ साहू एक समर्पित युवा नेता

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 29, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography  (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography  (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography: छिंदवाड़ा, जो अब तक भारतीय राजनीति में नकुल नाथ जैसे बड़े नाम के लिए जाना जाता था, आज एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। इस परिवर्तन के केंद्र में हैं विवेक ‘बंटी’ साहू एक युवा, जुझारू और जनता के दिलों में जगह बनाने वाले नेता। जीवन के हर मोड़ पर संघर्ष और सेवा के साथ निखरे विवेक साहू अब छिंदवाड़ा के गौरव बन चुके हैं। उनकी यात्रा सिर्फ एक राजनीतिक जीत की कहानी नहीं, बल्कि आम जनता के सपनों और उम्मीदों की गाथा है।

    वर्तमान में विवेक ‘बंटी’ साहू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य के रूप में छिंदवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद (Member of Parliament, Lok Sabha) हैं। उन्होंने 4 जून 2024 को पदभार ग्रहण किया, जब उन्होंने कांग्रेस के नकुल नाथ को बड़े अंतर से हराया।

    इसके अतिरिक्त, 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, विवेक साहू भाजपा के छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनकी यह ऐतिहासिक जीत छिंदवाड़ा में कांग्रेस के दशकों पुराने वर्चस्व को समाप्त करने वाली मानी जाती है।

    प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

    विवेक कुमार साहू का जन्म 29 अप्रैल 1979 को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता नरेंद्र कुमार साहू और माता शशि साहू ने उन्हें सादगी, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों के साथ पाला। विवेक का बचपन छिंदवाड़ा की गलियों में संघर्ष, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच बीता।

    विवेक साहू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा छिंदवाड़ा के प्रतिष्ठित विद्यालयों से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर व्यवसाय और समाज सेवा में सक्रिय योगदान देना शुरू किया। शिक्षा के दौरान ही उनमें नेतृत्व के गुण दिखाई देने लगे थे, जो बाद में राजनीति में उनकी सफलता की नींव बने। विवेक साहू का विवाह शालिनी साहू से हुआ, जो हर मोड़ पर उनकी सबसे बड़ी समर्थक और साथी रही हैं। दंपति का एक पुत्र है, जो परिवार की अगली पीढ़ी के सपनों को आकार देने में व्यस्त है। विवेक का पारिवारिक जीवन सादगी और भारतीय पारंपरिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    राजनीति में प्रवेश

    राजनीति में उनकी रुचि युवावस्था से ही थी। कॉलेज समय में विद्यार्थी परिषद और भाजपा युवा मोर्चा से जुड़कर उन्होंने जमीनी राजनीति की बारीकियां सीखी। उन्होंने pकार्यकर्ता के रूप में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, बूथ स्तर की राजनीति में हिस्सा लिया, और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में अपनी भूमिका को मज़बूती से निभाया।

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    उनकी विनम्रता, संघर्षशीलता और संगठन कौशल ने उन्हें जल्द ही पार्टी में पहचान दिलाई। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर के कई अहम अभियानों और कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

    संघर्ष के वर्ष और विधानसभा चुनाव

    2019 और 2023 में विवेक साहू ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के खिलाफ चुनावी मैदान में कदम रखा। दोनों ही बार वे पराजित हुए, परंतु हार ने उन्हें कमजोर नहीं किया। बल्कि हर हार ने उन्हें जनता के और करीब ला दिया। उन्होंने 2019 में 25,000 से ज्यादा वोट हासिल किए थे और 2023 में यह संख्या बढ़कर लगभग 55,000 तक पहुंच गई थी। हर चुनाव में उनका जनाधार बढ़ता गया। उन्होंने अपनी हार को आत्ममंथन का अवसर बनाया और क्षेत्र की जनता के बीच निरंतर संपर्क साधते रहे।

    चुनावी सफलता और ऐतिहासिक जीत

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    लोकसभा चुनाव 2024: छिंदवाड़ा, जो दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहा था, 2024 के लोकसभा चुनावों में इतिहास बदलते देखा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विवेक ‘बंटी’ साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को 1,13,618 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह जीत न केवल भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह छिंदवाड़ा की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत का संकेत भी है।

    4 जून 2024 को आधिकारिक रूप से लोकसभा सांसद के रूप में शपथ लेने वाले विवेक साहू की यह जीत न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि थी, बल्कि छिंदवाड़ा की राजनीतिक चेतना में परिवर्तन का प्रतीक भी बन गई।

    उनकी जीत का अंतर यह दिखाता है कि जनता ने विकास, ईमानदारी और सेवा के वादे को प्राथमिकता दी।विवेक साहू ने जमीनी स्तर पर जबरदस्त मेहनत की। वे हर गांव, हर मोहल्ले, हर गली तक पहुंचे। वृद्धों के आशीर्वाद से लेकर युवाओं के जोश तक, महिलाओं के विश्वास से लेकर किसानों के दर्द तक, हर वर्ग से उन्होंने सीधे संवाद स्थापित किया।

    धारित पद और संगठनात्मक जिम्मेदारियां

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    सांसद, लोकसभा — छिंदवाड़ा (2024-वर्तमान)। इसके अलावा पूर्व में भाजपा जिला इकाई में विभिन्न पदों पर कार्य किया। विवेक साहू राजनीतिक छवि को निखारने के लिए समाज सेवा से जुड़े अनेक संगठनों के सदस्य एवं संरक्षक के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई।

    राजनैतिक छवि

    विवेक साहू की राजनीतिक छवि एक ऐसे नेता की है जो वादों से अधिक काम में विश्वास रखते हैं। चुनावी सभाओं से लेकर जमीनी स्तर के कार्यों तक, उनकी सादगी, सहजता और आम लोगों से जुड़ने की कला ने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता बना दिया है।

    वे न केवल वरिष्ठ मतदाताओं में लोकप्रिय हैं, बल्कि युवाओं के बीच भी उनकी गहरी पकड़ है। शिक्षा, रोजगार और खेल जैसे मुद्दों पर उनका विशेष ध्यान युवाओं को आकर्षित करता है।

    सामाजिक सरोकार

    राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ विवेक साहू ने हमेशा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी है।

    • स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
    • गरीब छात्रों को छात्रवृत्ति देना
    • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम चलाना
    • गांवों के विकास के लिए स्वयंसेवी अभियानों का नेतृत्व जैसे सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता दिखाकर।

    विवेक साहू ने यह साबित किया है कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम हो सकती है।

    प्रमुख राजनीतिक उपलब्धियां

    ऐतिहासिक जीत के साथ छिंदवाड़ा में भाजपा का परचम फहराया, क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति देने में पहल की, जल संरक्षण, शिक्षा सुधार और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में सक्रिय योगदान, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान जैसी कई उपलब्धियां इनके राजनैतिक तेवर को धार देने में अहम भूमिका निभा रहीं हैं।

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    Politician Vivek Kumar Sahu Biography (Image Credit-Social Media)

    राजनैतिक भविष्य की योजनाएं और दृष्टि

    विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के लिए एक व्यापक विकास का रोडमैप तैयार किया है, जिसमें प्रमुख बिंदु हैं: स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का विस्तार,

    • कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण
    • स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता
    • युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसर

    पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन आदि विकास मॉडल को लेकर ये आगे बढ़ने के साथ ये अपनी राजनैतिक छवि को निखारने का काम कर रहें हैं। उनकी दृष्टि है कि छिंदवाड़ा न केवल मध्य प्रदेश का बल्कि पूरे देश का एक विकासशील मॉडल बने।

    युवा नेता उम्मीदों का नया सूरज

    विवेक ‘बंटी’ साहू की कहानी किसी सपने के सच होने जैसी है। एक सामान्य परिवार से निकलकर जनता के दिलों पर राज करने वाला यह युवा नेता आज छिंदवाड़ा की उम्मीदों का नया सूरज बन चुका है।

    उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब नीयत साफ हो, दृष्टि स्पष्ट हो और जनता का विश्वास साथ हो, तो कोई भी बदलाव संभव है। आने वाले वर्षों में विवेक साहू से न केवल छिंदवाड़ा को बल्कि समूचे मध्य प्रदेश को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleShivaji Maharaj Ka Kila: शिवाजी महाराज ने जिसे ‘भारत का सबसे अभेद्य किला’ कहा, जानिए जिंजी किले की संपूर्ण गौरवगाथा
    Next Article World’s First AI Goddess: आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम, मलेशिया के मंदिर में प्रकट हुई दुनिया की पहली AI देवी माजू
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    थरूर के बाद अब इस कांग्रेस नेता पर BJP ने डाले डोरो, बोले- विपक्ष में कुछ अच्छे लोग इन्हें भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिये।

    May 31, 2025

    Malaiyarasan D: मलैयारासन डी – एक किसान से संसद तक का सफर, कल्लाकुरिची की नई आवाज

    May 30, 2025

    कांग्रेस में बगावती सुर से बढ़ा घमासान! शशि थरूर के बाद एक और नेता ने की मोदी सरकार की सराहना

    May 30, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.