Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?
    • LIVE: इसरो का 101वां सैटेलाइट मिशन तकनीकी ख़राबी के कारण विफल
    • Satya Hindi News Bulletin। 17 मई, दिनभर की ख़बरें
    • Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं
    • क्या पाकिस्तान पर हमले से भारत का कुछ नुकसान हुआ?
    • पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन
    • संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित
    • सलमान रुश्दी के हमलावर को 25 साल की जेल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Waqf Amendment Bill: डॉ.राधा मोहन का कांग्रेस का बड़ा हमला, बोले वक्फ संपत्तियों पर सर्वाधिक अवैध कब्जा कांग्रेसियों का
    राजनीति

    Waqf Amendment Bill: डॉ.राधा मोहन का कांग्रेस का बड़ा हमला, बोले वक्फ संपत्तियों पर सर्वाधिक अवैध कब्जा कांग्रेसियों का

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Radha Mohan Das Aggarwal (Image Credit-Social Media)

    Radha Mohan Das Aggarwal (Image Credit-Social Media)

    Waqf Amendment Bill: वक्फ में सुधार को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी जनजागरण अभियान के क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को कार्यशाला सम्पन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, अभियान के संयोजक, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, सांसद राज्यसभा व अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि वक्फ की व्यवस्था में संसद के माध्यम से सुधार कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मुस्लिम परिवारों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री का मानना है कि गरीब मुस्लिमों का हक जरूरत मंद मुसलमानों को ही मिलना चाहिए। इससे गरीब मुस्लिम परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा। वक्फ में सुधार भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प मार्ग भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री मोदी के इस विजन को धरातल तक जनजागरण के माध्यम से लेकर जाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा केवल वोट के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा तुष्टिकरण के विपरीत सबको साथ लेकर सबके विकास की बात करती है। इसी का परिणाम है कि भाजपा के शीर्षस्थ नेता नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पार्टी की लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है। इससे विचलित होकर काग्रेस समेत विरोधी दलों के नेता वक्फ में सुधार को लेकर जनता में विशेष कर मुस्लिम समाज में दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिसके खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी लड़ाई लड़नी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने वक्फ संपत्तियों पर देश भर हुए अवैध कब्जे की लंबी फेहरिस्त रखते हुए कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कटघरे में खड़ा किया। बोले, वक्फ संपत्तियों की सर्वाधिक लूट काग्रेस पार्टी के नेताओं ने गैर कानूनी रूप से की है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान का उद्देश्य भी यही है कि देश के लोग विशेषकर मुस्लिम समाज सत्य से परिचित हों और दुष्प्रचार को खारिज करें। मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन से होने वाले फायदे से अवगत कराने पर जोर देते हुए अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 1995 और 2013 में किए गए वक्फ संशोधन की कमियों को गिनाया और बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा गठित सच्चर कमेंटी ने भी वक्फ की व्यवस्था सवाल उठाते हुए इसके संचालन में सुधार की सिफारिश की थी, जिसको केंद्र की मोदी सरकार लागू कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी का मिशन गरीब मुस्लिम परिवारों की उन्नति है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को मुस्लिम समाज तक पहुंचाना हर भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

    कार्यशाला को बतौर विशिष्ट वक्ता संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष/ अभियान के संयोजक त्रयंबक नाथ तिवारी ने बताया कि वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। क्षेत्रीय कार्यशाला के माध्यम से जिले स्तर की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा को क्रमशः महिला सम्मेलन, जन संवाद अभियान व आदिवासी समाज में संपर्क करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने वक्फ सुधार की सच्चाई से मुस्लिम समाज को अवगत कराने की जरूरत बताई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए आश्वस्त किया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व अभियान के क्षेत्रीय संयोजक अरविंद जायसवाल ने किया। सभी के प्रति आभार अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक नसरुद्दीन अंसारी ने जताया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, संगीता आजाद, संतराज यादव, कोषाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन, अनूप किशोर अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव सिद्धार्थ शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी रमेश सिंह, अजय सिंह गौतम, अशोक सिंह, राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंहा, छट्ठे लाल निगम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखिलेश का योगी सरकार पर जातिगत आरोप बोले-सिंह भाई हटे तो सिंह भाई ही आए… अफसरों की पोस्टिंग की दिखाई कॉपी
    Next Article योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं

    May 17, 2025

    पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन

    May 17, 2025

    मोदी चले नेहरू की राह पर? शशि थरूर से पहले भी एक PM ने विदेश में मनवाया था भारत का लोहा!

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा – भारत और पाक युद्धविराम का श्रेय कभी नहीं मिल सकेगा, फिर जताया अफसोस

    May 17, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.