
Yamuna Cleaning (Image Credit-Social Media)
Yamuna Cleaning (Image Credit-Social Media)
Yamuna Cleaning: दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना की सफाई के मुद्दे पर दिल्ली वालों से किया गया वादा पूरा करते हुए इसपर कामकाज का ब्यौरा लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने गुरुवार को दिल्ली के उन बड़े नालों की सफाई का कामकाज का मुआयना भी किया जो यमुना में जाकर गिरते हैं और उसे सबसे ज़्यादा प्रदूषित करते हैं। ऐसे में दिल्ली की पूर्व आम पार्टी सरकार के समय जिस यमुना की सफाई को लेकर कई बार उन्हें घेरा जाता रहा है उस यमुना की सफाई सत्ता में आई भाजपा सरकार पूरा करती नज़र आ रही है जिससे दिल्लीवासी काफी खुश हैं।
यमुना की सफाई को लेकर वादा जल्द होगा पूरा
दरसअल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना की सफाई को लेकर अब गंभीरता से जुट गईं हैं। ऐसे में रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली के उन सभी बड़े नालों की सफाई का कामकाज का ब्यौरा लिया जो यमुना में जाकर गिरते हैं और साथ ही जो इसके प्रदूषण के लिए जिम्मेदार बताए जाते हैं। सीएम ने यह भी कहा कि पहले के मुकाबले अब यमुना में बहुत फर्क आ गया है। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि सभी टारगेट समय पर पूरे कर दिए जाएंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि,” दिल्ली सरकार ने एलजी साहब के साथ उन सभी नालों का निरीक्षण कर लिया है जो यमुना में जाकर गिरते हैं। वजीराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि,” नालों की सफाई से यमुना में काफी फर्क आ रहा है साथ ही साथ उन्होंने कहा जब बात होती है कि यमुना की सफाई के लिए क्या किया जा रहा है? तो मैं आपको बताना चाहती हूं कि 22 नाले जो यमुना में जाकर गिरते हैं। उनसे गाद निकालने का काम फिलहाल चल रहा है। इसके लिए एसटीपी भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही हर 15 दिन के बाद दौरा भी किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि,” यमुना की सफाई के लिए ही यह सारा काम चल रहा है पिछली बार जो हमने विजिट किया था और आज में बहुत फर्क देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस स्पीड से काम हो रहा है और मशीन यहां लगी है जो टारगेट था सफाई का वो पूरा किया जा रहा है। गाद निकलने का उसे यहां से उठाने का, सभी टारगेट पूरे हो रहे हैं। साथ ही सरकार प्रतिबद्ध है सभी बड़े नालों की सफाई के लिए एक अच्छा वातावरण देने के लिए जिसमें हवाएं दूषित ना हो और नाले अपनी रफ्तार से बहें इसमें किसी भी तरह की रुकावट को हटाया जाए और अंत में जब यह यमुना में गिरे तो साफ रूप से रहे ताकि नदी दूषित ना हो। वहीँ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री परिवेश साहिब सिंह ने वजीराबाद नजफगढ़ जैसे बड़े नालों की सफाई के काम का निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने कभी यमुना पर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कभी एसी कमरों से बाहर निकलकर चिंता ही नहीं जताई और नालों पर आकर खड़े होने की जरूरत ही नहीं समझी। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की अनुपस्थिति में एलजी साहब ने इस काम को संभाला और आज भी वह उसके लिए मुस्तैद हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्लीवालों की बेहतर सुविधा के लिए उनकी सरकार एक टीम के रूप में काम कर रही है।”