Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Yanam Best Places: गर्मियों में पुडुचेरी के इस खूबसूरत शहर में घूमने का बनाएं प्लान, यहां है फ्रेंच और तेलुगु संस्कृति का मिश्रण
    Tourism

    Yanam Best Places: गर्मियों में पुडुचेरी के इस खूबसूरत शहर में घूमने का बनाएं प्लान, यहां है फ्रेंच और तेलुगु संस्कृति का मिश्रण

    By March 3, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Yanam Best Places (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Yanam Best Places (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    Yanam Top Tourist Places: यानम शहर भारत देश के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry) का एक जिला है, जो आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के दक्षिण में गोदावरी नदी, उसकी सहायक नदी कोरिंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर करीब 30 वर्ग किमी में विस्तृत है। यहां की संस्कृति में फ्रेंच और भारतीय तेलुगु परंपरा दोनों की झलक मिलती है। इसलिए बोलचाल की भाषा में इसे फ्रेलुगु संस्कृति का नाम भी दे दिया है। इस शहर का इतिहास, संस्कृति और उत्सव अपने आप में मशहूर है।

    यानम शहर 200 वर्षों तक एक फ्रांसीसी उपनिवेश के रूप में था और डच शासन के अधीन रहा। इस प्रदेश को सन् 1964 में भारत में विलीन कर लिया गया। एक फ्रांसीसी उपनिवेश होने के कारण इस शहर में सैलानी फ्रांसीसी वास्तुकला से प्रभावित कई आकर्षक चर्च देख सकते हैं।

    यहां की विविध संस्कृति के अतिरिक्त कई घूमने और देखने लायक जगह है। जिनमें प्रमुख हैं:-

    यानम बीच (Yanam Beach)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    यानम बीच राजीव गांधी बीच के नाम से भी मशहूर है। इस जगह आप अकेले या परिवार वालों के साथ या अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सैलानियों की यह पसंदीदा जगह है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा देखने लायक होता है। यहां पर्यटक बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं या क्रूज के माध्यम से पड़ोसी द्वीपों का भी भ्रमण कर सकते हैं।

    इस एरिया में भारत माता की 26 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगी है, जो इस पर्यटक स्थल का आकर्षण है। इस बीच पर दो हाथी की मूर्तियों के बीच एक भव्य शिव लिंग स्थापित है, जो देखते ही बनता है। इसके अतिरिक्त इस बीच पर क्राइस्ट द रिडीमर की भी मूर्ति बनी है। इस जगह नाव के आकार का एक अनोखा संग्रहालय भी है।

    पुडुचेरी स्टेट ओबिलिस्क टावर (Yanam Obelisk Tower)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    करीब 101.6 मीटर लंबा यह टावर यानम शहर से करीब 11 किमी की दूरी पर स्थित है। एफिल टावर जैसे दिखने वाले इस टावर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां और लिफ्ट भी है। ज्यादातर टावर के ऊपर पहुंचने के लिए पर्यटकों को सीढ़ियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इस टावर से गोदावरी नदी और उसके सहयोगी नदियों के मिलन का दृश्य देखते ही बनता है।

    बुद्ध पार्क (Buddha Park)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    यह पार्क यानम शहर के बीच में स्थित है जहां केंद्र में भगवान बुद्ध की एक सुंदर प्रतिमा स्थापित है। पर्यटक इस पार्क में अपना सुखद समय व्यतीत कर सकते हैं। शाम के समय पर्यटक यहां घूमते नजर आएंगे।

    श्री वीरेश्वर स्वामी मंदिर (Sri Veereswara Swamy Temple)

    भगवान शिव के रूप श्री वीरभद्र स्वामी को समर्पित यह मंदिर यानम में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इस मंदिर का अपना धार्मिक महत्व है और वैष्णव धर्म के मानने वालों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। भक्त यहां कई उत्सव जैसे महाशिवरात्रि, ब्रह्मोत्सव और लक्ष रुद्राक्ष पूजा जैसे मौकों पर आकर सुख, समृद्धि और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। इस मंदिर में भारी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।

    कोरिंगा वन्यजीव अभ्यारण्य (Coringa Wildlife Sanctuary)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    यह स्थान गोदावरी और बंगाल की खाड़ी का एक मुहाना है, जहां मैंग्रोव जंगल है। इस जगह स्थित इस अभयारण्य में पर्यटक विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों और पक्षियों को देख सकते हैं। इस अभ्यारण्य में दर्जनों मैंग्रोव की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यहां कई लुप्तप्राय वन्यजीव जैसे ऊदबिलाव, मछली पकड़ने वाली बिल्ली, मगरमच्छ, सफ़ेद पीठ और लंबी चोंच वाले गिद्ध, समुद्री कछुए आदि भी आप देख सकते हैं।

    इस अभ्यारण्य में पर्यटक स्पीड बोट या नाव के द्वारा गोदावरी नदी के मुहाने तक का सैर कर सकते हैं। इस सैर के दौरान आप सुंदर पक्षियों के साथ हरे भरे प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं। यह अभ्यारण्य सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है। मंगलवार को यह पर्यटकों के लिए बंद रहता है।

    सेंट ऐन्स कैथोलिक चर्च (St. Ann’s Catholic Church)

    मदर मैरी को समर्पित इस चर्च का निर्माण एक अमेरिकी इंजीनियर और उसकी पत्नी ने कराया था। ऐसा कहा जाता है कि एक बार भारी चक्रवात में एक हजारों टन वाला जहाज़ इस टापू पर फंस गया था। यह जहाज़ अपने स्थान से करीब एक साल जरा भी नहीं हिला। इस काम के लिए जिस अमेरिकी इंजीनियर को चुना गया उसने मदर मैरी की पूजा कर इस कार्य में सफलता पाई। तब से उनकी याद में वहां चर्च का निर्माण किया गया और हर साल यहां उत्सव भी मनाया जाता है।

    इसके अतिरिक्त सन् 1846 में फ्रांसीसियों द्वारा निर्मित यहां के दूसरे चर्च में फ्रांसीसी शैली और वास्तुकला को भी करीब से देख सकते हैं।

    होप आइलैंड (Hope Island)

    बंगाल की खाड़ी में काकीनाडा तट पर स्थित होप आइलैंड एक टैडपोल के आकार का द्वीप है, जो आंध्र प्रदेश का एक मशहूर पर्यटक स्थल है। करीब 500 साल पुराने इस द्वीप का निर्माण 18वीं शताब्दी के दौरान गोदावरी और उसकी सहायक नदी कोरिंगा के पानी से यहां रेत के जमा होने से हुआ है। इस खूबसूरत आइलैंड को देखने और घूमने सैलानी दूर से खींचे चले आते हैं।

    कैसे पहुंचें (How To Reach Yanam)

    हवाई मार्ग से यानम पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश का राजमुंद्री हवाई अड्डा है। यहां से यानम करीब 85 किमी की दूरी पर स्थित है। बस या टैक्सी के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं। कई शहरों से इस जगह के लिए उड़ान सेवा उपलब्ध है।

    रेल मार्ग से यानम पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन काकीनाडा रेलवे स्टेशन है जो इस शहर से 26 किमी की दूरी पर है। देश के अधिकांश राज्यों से यहां के लिए ट्रेन सेवा उपलब्ध है। यहां से लोकल वाहन, बस या टैक्सी द्वारा यानम पहुंच सकते हैं।

    सड़क मार्ग से यानम पहुंचने के लिए एनएच 216 राष्ट्रमार्ग जो आंध्र प्रदेश के कई अन्य राज्यों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, बस या टैक्सी द्वारा पहुंच सकते हैं।विशाखापट्टनम से यानम की दूरी 183 किमी है।

    यानम घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Yanam)

    यानम घूमने के लिए नवंबर से फरवरी तक के सर्दियों के महीने सबसे अच्छे होते हैं, इस दौरान मौसम सुखद रहता है। जून और सितंबर के बीच भी यहां घूमने का आनंद आता है।

    आप अपनी अगली छुट्टी में इस शहर का घूमने का प्लान बना सकते हैं और शांतिपूर्ण वातावरण का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

    ( लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमायावती ने बीएसपी को कहां पहुंचा दिया, आकाश को हटाना क्या आत्मघाती कदम?
    Next Article कोई सोचे मेरा राजनीतिक करियर खत्म तो… ‘बुआ’ के फैसले पर ‘भतीजे’ आकाश आनंद ने बोली बड़ी

    Related Posts

    दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत

    February 14, 2026

    रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार

    February 14, 2026

    वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.