Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhagalpur Herbal Gulal : भागलपुर में महकेगी होली: महिलाओं ने बनाया अरोमाथेरेपी हर्बल गुलाल
    • NDMC Tulip Festival 2026:दिल्ली के चाणक्यपुरी में ट्यूलिप वॉक के साथ शुरू हुआ वार्षिक फूलों का उत्सव
    • Chilakoor Tunnel : चिलकूर टनल के रेनोवेशन से वर्कला में वॉटर टूरिज्म को नई रफ्तार
    • नैमिषारण्य: पौराणिक महिमा, ऐतिहासिक संदर्भ और प्रमुख तीर्थों का विस्तृत परिचय
    • Jageshwar Temple : क्या यहीं से हुई थी शिवलिंग पूजा की शुरुआत? जानें जागेश्वर का रहस्य
    • ब्रज का श्री आदि वराह मंदिर: शत्रुघ्न द्वारा स्थापित, 11 परिक्रमा से मिलता है पृथ्वी परिक्रमा का फल
    • होली पर घूमने का प्लान बना रहे हैं? भारत के ये टॉप होली डेस्टिनेशन जरूर देखें
    • गर्मी में भीड़ से दूर घूमना है? नेपाल की गोक्यो झीलें देंगी स्वर्ग जैसा नजारा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » अग्नि स्नान करने वाली देवी! चमत्कारी ईडाणा माता मंदिर, आइए जाने इसका इतिहास और रहस्य
    Tourism

    अग्नि स्नान करने वाली देवी! चमत्कारी ईडाणा माता मंदिर, आइए जाने इसका इतिहास और रहस्य

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Idana Mata Mandir (Image Credit-Social Media)

    Idana Mata Mandir (Image Credit-Social Media)

    Idana Mata Mandir History: हमारे भारत देश में ऐसे कई चमत्‍कारिक मंदिर हैं जिनकी महिमा और रहस्य देखने और समझने देश विदेश से लोग आते हैं। ऐसा ही एक चमत्‍कारिक मंदिर है राजस्थान का ईडाणा माता का मंदिर। लोगों का मानना है कि इस चमत्कारिक मंदिर में खुद ही आग लग जाती है और माता अग्नि स्नान करती हैं। यह मंदिर उदयपुर शहर से 65 किमी दूर कुराबड़-बम्बोरा मार्ग पर अरावली की पहाड़ियों में स्थित है। इस मंदिर का नाम उदयपुर मेवल की महारानी के नाम से मशहूर हुआ।

    इस मंदिर में अचानक आग की लपटें उठने लगती हैं जिन्हें 5 किमी दूर से देखा जा सकता है। करीब 10 से 12 फीट ऊंची उठने वाली आग की लपटें यहां अपने आप से ठंडी भी हो जाती हैं। इस मंदिर में जैसे ही माता रानी अग्नि स्नान करने लगती हैं, उनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। ऐसा कहा जाता है कि जब मां प्रसन्न होती हैं तब अग्नि स्नान करती हैं और माता का दरबार जयघोष से गूंज उठता है। मंदिर के चारों तरफ उत्सव का माहौल बन जाता है और आसपास के कई गांवों से लोग यहां जमा होने लगते हैं। यहां के स्थानीय लोगों के अनुसार महीने में कभी भी अपने आप अग्नि प्रज्‍जवलित हो जाती है जिसे लोग माता का स्नान कहते हैं । इस अग्नि में माता के मूर्ति को छोड़ पूरा उनका पूरा श्रृंगार और वस्त्र जल जाता है।

    मंदिर के पुजारी के अनुसार जैसे हल्की आग लगनी शुरू होती है माता के आभूषण उतार दिए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भक्तों द्वारा माताजी को चढ़ाए जाने वाले चूनरी, साड़ी और श्रृंगार के सामान का भार ज्यादा होते ही माता प्रसन्न हो अग्नि स्नान कर उतारती है। फिर जब कुछ दिनों में अग्नि शांत हो जाती है तब फिर माता का श्रृंगार किया जाता है। इस परिसर में एक अखंड ज्योति हमेशा जलती है जिसके दर्शन कर श्रद्धालु अपने को धन्य मानते हैं। इस माता के मंदिर परिसर में मूर्ति के सामने कोई अगरबत्ती नहीं जलाई जाती। लोगों के अनुसार शायद अगरबत्ती की चिंगारी अग्नि में न परिवर्तित हो जाती हो इसलिए यहां अगरबत्ती जलाने की अनुमति नहीं मिलती।

    इस मंदिर में आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं लग पाया है, यह आग कब लगेगी यह भी पता नहीं चलता। इस आग लगने के कारण का अभी तक कोई वैज्ञानिक कारण नहीं पता चला है। इसे माता की महिमा ही कह सकते हैं। भक्तों की ऐसी मान्यता है कि इस दरबार में आने से लकवे से ग्रसित रोगी ठीक हो जाते हैं। यहां भक्त इच्छा पूर्ति होने पर माता को त्रिशूल चढ़ाते हैं। संतान प्राप्ति के लिए यहां दंपती झूला चढ़ाने आते हैं। मान्यता अनुसार इस मंदिर का प्रसाद श्रद्धालु अपने साथ घर नहीं ले जाते उस प्रसाद को मंदिर में ही बांट देते हैं।

    मंदिर का इतिहास :

    ऐसा कहा जाता है कि इस जगह अपने अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने माता की पूजा की थी। इस मंदिर परिसर में माताजी खुले में विराजमान है। माता के अग्नि स्नान के कारण इस जगह मां का चार दीवारों वाला बंद मंदिर नहीं बनाया गया है। ऐसी मान्‍यता है कि जो भक्‍त इस अग्नि के दर्शन करते हैं उनकी हर इच्‍छा पूर्ण होती है। राजस्थान स्थित एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की जयसमंद झील जिसका निर्माण राजा जयसिंह ने कराया था निर्माण के दौरान यहां आकर देवी की पूजा की थी।

    कैसे पहुंचें ?

    • हवाई मार्ग से यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट है। टैक्सी या बस द्वारा माता के दरबार तक पहुंचा जा सकता है।
    • रेल मार्ग से यहां पहुंचने के लिए उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है जो देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। यहां पहुंच कर सड़क मार्ग द्वारा टैक्सी या बस से इस ईडाणा माता के मंदिर पहुंचा जा सकता है।
    • सड़क मार्ग से राजस्थान के उदयपुर पहुंच कर कुराबड-बम्बोरा मार्ग पर जाने वाले वाहनों से बम्बोरा पहुंचकर शक्तिपीठ पंहुचा जा सकता है। इसके अलावा निजी वाहनों, टैक्सी या बस के जरिए भी यहां पहुंच सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePolitician Sukanta Kumar Panigrahi: कंधमाल की नई आवाज़ – किसान से सांसद बने सुकांत कुमार पाणिग्रही का प्रेरक सफर
    Next Article भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ‘क्या आम आदमी को मिला फायदा?’
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Bhagalpur Herbal Gulal : भागलपुर में महकेगी होली: महिलाओं ने बनाया अरोमाथेरेपी हर्बल गुलाल

    February 24, 2026

    NDMC Tulip Festival 2026:दिल्ली के चाणक्यपुरी में ट्यूलिप वॉक के साथ शुरू हुआ वार्षिक फूलों का उत्सव

    February 23, 2026

    Chilakoor Tunnel : चिलकूर टनल के रेनोवेशन से वर्कला में वॉटर टूरिज्म को नई रफ्तार

    February 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.