Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » उमा भारती का राजनीतिक संन्यास खत्म! 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी
    राजनीति

    उमा भारती का राजनीतिक संन्यास खत्म! 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Uma Bharti (Image Credit-Social Media)

    Uma Bharti (Image Credit-Social Media)

    भोपाल. भारतीय जनता पार्टी की फायरब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने अपने राजनीतिक संन्यास को खत्म करने का ऐलान किया है। उन्होंने संकेत दिया है कि वे 2029 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से किस्मत आजमाएंगी और सक्रिय राजनीति में पूरी तरह लौटेंगी।

    डेढ़ दशक से राजनीतिक संन्यास की स्थिति में रहीं उमा भारती ने कहा है कि उन्होंने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव इसलिए नहीं लड़े क्योंकि वे गंगा नदी के पुनर्जीवन अभियान में व्यस्त थीं। लेकिन अब वे फिर से सक्रिय राजनीति में वापसी के लिए तैयार हैं।

    अभी लंबा समय गुजारना है

    उमा भारती ने अपने सक्रिय राजनीतिक भविष्य के बारे में चर्चा करते हुए अपनी उम्र और भाजपा की उम्र सम्बन्धी अनौपचारिक नीति पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लोग सोचते होंगे कि मैं 75 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हूँ लेकिन सच्चाई तो ये है कि अभी मैं 65 की भी नहीं हूँ। मैंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम किया है। मैं उनसे 40 साल छोटी हूं। चूँकि मैंने उन लोगों के साथ काम किया है इसीलिए लोग मुझे भी उनके समकालीन मानते हैं। असल में मैं राजनीति में अगले 15-20 साल सक्रिय रहूंगी। बता दें कि उमा भारती ने बीते मई महीने में अपनी 63 वीं वर्षगाँठ मनाई थी।

    भाजपा छोड़ने का इरादा नहीं

    उमा भारती ने साफ किया कि वे भाजपा से जुड़ी रहेंगी और अगर चुनाव लड़ेंगी तो केवल भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर ही लड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी अन्य दल से जुड़ने या नई पार्टी बनाने की कोई योजना नहीं रखतीं हैं।

    हिंदुत्ववादी नेता उमा भारती ने 1989 में मध्य प्रदेश के खजुराहो से पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था और 1991, 1996 और 1998 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1999 में भोपाल से चुनाव जीतकर संसद में वापसी की थी। 2003 में वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं लेकिन 2004 में एक पुराने मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 2014 में वे झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ीं और केंद्रीय मंत्री बनीं। हालांकि, 2019 और 2024 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, 2024 में उनका चुनाव नहीं लड़ना पार्टी के भीतर आत्मविश्वास की कमी के रूप में देखा गया और इससे कुछ नेताओं को असहजता हुई।

    2024 में पार्टी से नाराजगी?

    जानकारों के मुताबिक 2024 में उमा भारती को पार्टी द्वारा चुनाव में उतारने पर विचार नहीं किया गया। कुछ वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि उनका चुनाव न लड़ना इस बात का संकेत था कि पार्टी नेतृत्व के साथ तालमेल में कमी है। हालांकि, यह बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं की गई। अब अगर वे 2029 में लड़ना चाहती हैं, तो पार्टी नेतृत्व को तय करना होगा कि उन्हें टिकट दिया जाए या नहीं।

    क्या फिर से चमकेगा ‘साध्वी राजनीति’ का सितारा?

    उमा भारती भारतीय राजनीति में हिंदुत्व की तेजतर्रार आवाज़ मानी जाती रही हैं। राम मंदिर आंदोलन से लेकर गंगा स्वच्छता अभियान तक, उन्होंने हमेशा अपने अंदाज़ में राजनीति की है। 2029 में उनकी वापसी से भाजपा के भीतर भी एक नई राजनीतिक विमर्श की शुरुआत हो सकती है, खासकर महिला नेतृत्व और पुराने नेताओं की नई भूमिका को लेकर। उमा भारती ने 75 साल की उम्र का जो संदर्भ दिया है उसका ताल्लुक भाजपा की 75 साल की उम्र सीमा की अनौपचारिक नीति से जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी 75 वर्ष के होने वाले हैं।

    बहरहाल, उमा भारती का यह ऐलान ऐसे समय आया है जब भाजपा में नेतृत्व धीरे-धीरे नई पीढ़ी के हाथों में जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी उन्हें सक्रिय भूमिका देती है या उन्हें ‘मार्गदर्शक मंडल’ जैसे प्रतीकात्मक दायरे में ही सीमित रखती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक कुर्सी और दो राज्यों की सत्ता! आरिफ-सिन्हा नहीं सोच से परे है भाजपा का ‘गेम प्लान’; पहले ही तय था VP का नाम
    Next Article ‘लोकतंत्र’ को ‘लोकतंत् र’ लिखा विपक्ष को पड़ा भारी, BJP बोली – ये है परिवारतंत्र और आपातकाल वालों की सच्चाई
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.