Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत अब डोजियर नहीं, डोज देगा, लोकसभा में गरजे अनुराग ठाकुर बोले- ये न्यू नॉर्मल
    • IND-PAK सीजफायर को लेकर जयशंकर ने ट्रंप के दावों की उड़ाई धज्जियां, बोले- भारत-पाक के बीच कोई मध्यस्थ नहीं था
    • पाकिस्तान घबराया तो रोका क्यों? राहुल गांधी का राजनाथ सिंह से किया सीधा सवाल, सीजफायर पर मांगा जवाब
    • सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ घमासान! सपा कार्यकर्ता ने हजरतगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत
    • Lucknow Tourism: लखनऊ में क्या है खास? जानिए स्वाद और इतिहास से भरपूर शहर का संपूर्ण पर्यटन गाइड
    • खांटी संघी ही बनेगा अब उप-राष्ट्रपति, धनखड़ प्रकरण भाजपा की हालत ‘ एक बार का डरा, सौ बार का सयाना वाली हुई’
    • डिंपल यादव ही नहीं, कभी छोटी स्कर्ट तो कभी फटी हुई जीन्स… महिलाओं के कपड़ों से नेताओं को है पुरानी दुश्मनी
    • वाह नीतीश बाबू… चुनाव से पहले जनता को लुभाने में जुटे मुख्यमंत्री, फिर कर दिया एक बड़ा ऐलान
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » क्या देश श्रम गुलामी काल में लौट रहा है? ऐसा अमृतकाल! 
    भारत

    क्या देश श्रम गुलामी काल में लौट रहा है? ऐसा अमृतकाल! 

    By January 13, 2025No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विख्यात इंफोसिस के सुप्रीमो रमेश नारायण मूर्ति का उवाच है कि अब कर्मचारियों से 70 घंटे काम लिया जाना चाहिए। उनकी तान में तान मिलाते हुए प्रसिद्ध एल एंड टी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन का नायाब प्रस्ताव है कि विश्व में भारत को ’नंबर वन’ बनाने के लिए कर्मचारियों  से 90 घंटे काम लिया जाना चाहिए। दोनों के अजीबों गरीब तर्क हैं। नारायण मूर्ति स्वयं को करुणाशील पूंजीपति कहते हैं, लेकिन साथ ही वामपंथी भी मानते हैं। वहीं, सुब्रह्मण्यन  हास्यास्पद तर्क के साथ कहते हैं कि कर्मचारियों को रविवार के रोज़ भी काम करना चाहिए क्योंकि वे अपने घरों में पति–पत्नी कब तक परस्पर घूरते रहेंगे 

    दोनों पूंजीपतियों या कॉरपोरेटपतियों के उवाचों ने सामान्य जन और बौद्धिक जगत को हिला कर रख दिया है; बहस है कि क्या 21वीं सदी में 19वीं व 20वीं सदी के मध्य काल के श्रम घंटों के सुझाव देना उचित है; कहीं भारत को बीती सदियों की श्रम बर्बरता की खंदकों में धकेलने की कोशिशें तो नहीं हो रही हैं; क्या कृत्रिम बुद्धि के काल 90 घंटे का सुझाव विरोधाभास का प्रतीक है; कहीं बेगार को परोक्ष रूप से पुनर्जीवित करने की साजिश तो नहीं है; क्या कॉरपोरेटपति अपने लालच व मुनाफे पर लगाम लगाने के लिए तैयार हैं; क्या सीईओ अपनी करोड़ों की पगारों को वांछित स्तर पर कम करेंगे 

    चिंतनशील क्षेत्रों में छिड़ी हुई बहस की कोख से ऐसे सवाल उठ रहे हैं। ऐसे बेतुके और स्वार्थलिप्त सुझावों से कई प्रकार की आशंकाएँ भी पैदा हो रही हैं। भय है कि कहीं केंद्र की चरम दक्षिणपंथी राजसत्ता दक्षिण भारतीय पूंजीपतियों के माध्यम से श्रमिकों की सहनशक्ति  और प्रतिरोध की थाह तो नहीं लेना चाहती है! प्रायः आंदोलनों की दृष्टि से दक्षिण भारत को शांत व अनुशासित क्षेत्र माना जाता है, लेकिन उत्पादन की दृष्टि से उपजाऊ भी।

    देश की जीडीपी गिर रही है, भूख की तालिका में भारत 54वें से गिरकर 105 वें स्थान पर है, डॉलर के मुकाबले में रुपए का अवमूल्यन होता जा रहा है, लोगों की क्रय शक्ति और बाजार में बिकवाली घट रही है और असंगठित क्षेत्रों में बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। चारों ओर गिरावट की पृष्ठभूमि में दो कॉरपोरेटपतियों द्वारा इस तरह के सुझावों का आना क्या दर्शाता है। क्या द्वैय पूंजीपति इस सच्चाई की उपेक्षा कर रहे हैं कि देश में अमीर – गरीब के बीच विषमता बढ़ती जा रही है क्या यह सही नहीं है कि मुट्ठी भर घरानों के हाथों में देश की 70 फीसदी से अधिक संपत्ति क़ैद है इस संबंध में दोनों बुद्धिमान कॉरपोरेटपति फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थॉमस पिक्केटी की पुस्तक ’दी कैपिटल’ को ही पढ़ लेते। दोनों पूंजीपति जानते ही होंगे कि श्रमिक जनता के कितने लंबे संघर्ष और बलिदानों के पश्चात काम के घंटे व अवकाश तय किए गए। दुनिया भर में क्यों मई दिवस मनाया जाता है। दोनों अंग्रेज़ीदां हैं। बीती सदियों में श्रमिकों के काम के घंटों और अमानवीय हालातों को लेकर अंग्रेजी साहित्य भरा पड़ा है (डेविड कॉपर फील्ड, ओलिवर ट्विस्ट, चिमनी स्वीपर आदि)। भारतीय भाषाओं में भी ऐसा साहित्य उपलब्ध है। बेहतर रहेगा कि वे इस साहित्य से भी परिचित हों।

    इन कॉरपोरेटपतियों से पूछा जाना चाहिए कि जब उनसे कर वसूली कम की जा रही है तो उसका क्या फायदा देश को पहुंचाया है क्या ये पूंजीपति बतलाएंगे कि बग़ैर श्रमिकों के देश इतना विकास कर सकता था क्या संगठित या औपचारिक क्षेत्र में 9– 10 घंटे काम करने से देश ने तरक्की नहीं की है दोनों को कितना मालूम है कि अनौपचारिक क्षेत्रों में क्या न्यूनतम वेतन भी मिलता है क्या वे जानते हैं कि निजी क्षेत्रों में कर्मचारियों से ओने–पौने व अनियमित पगार पर 12–12 घंटे काम लिया जाता है निजी शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों व शिक्षकों की कितनी दुर्दशा है, सर्वे के माध्यम से पता करें। क्या घरेलूकर्मियों को पूरा वेतन मिलता है 

    ठेके पर काम करनेवालों की स्थिति और भी बदतर है। इस सदी में भी श्रमिकों का पलायन व विस्थापन ज़ारी है। क्या कॉरपोरेटपति जानते हैं कि कृषि क्षेत्र के खेतिहर श्रमिकों को कितने घंटे काम करना पड़ता है और कितनी लज्जाजनक मजदूरी मिलती है

    शायद दोनों को याद नहीं है कि देश में आज़ भी अदृश्य बंधक श्रमिक तंत्र जिंदा है। अब भी गाहे– बगाहे बंधक व बेगार श्रमिकों को छुड़वाने की ख़बरें आती रहती हैं। स्वर्गीय स्वामी अग्निवेश के बंधक श्रमिक मुक्ति मोर्चा ने इस दिशा में ऐतिहासिक काम किया था। बंधक  श्रमिकों से 15– 16 घंटे काम लिया जाना आम बात है। फिर भी उन्हें भरपेट खाना व वस्त्र नसीब नहीं होते हैं। बहुत ही अमानवीय जीवन जीते हैं। ग्रामीण भारत में ऊंची जातीवाले आज भी चोरी-छिपे पुश्तैनी बंधुआ मजदूरी को पाले हुए हैं। एक प्रकार से ’संरक्षण और शोषण– उत्पीड़न’ की संस्कृति जीवित है। 1977–78 देश में पहला बंधक बेगार श्रमिक सर्वे हुआ था। खेतिहर श्रमिकों के नारकीय जीवन की कई परतें उजागर हुए थीं। यह पत्रकार ऐसे सर्वेक्षणों से जुड़ा रह चुका है। बेशक तब और अब के हालातों परिवर्तन ज़रूर आया है। 

     - Satya Hindi

    लेकिन, बुनियादी सवाल यह है कि 70– 90 घंटे काम करने से किसे फायदा होगा पूंजीपतियों का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत स्वागत योग्य तो नहीं है; बैंकों से हजारों करोड़ रुपए लूट कर राष्ट्र से सरेआम चंपत (विजय माल्या, नीरव मोदी,  चौकसे आदि) हो जाते हैं। बैंकों का 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक के धन को ’एनपीए’ में परिवर्तित किया जा चुका है। इसकी भरपाई कैसे होगी, कोई नहीं जानता। क्या दोनों शिक्षित व संस्कारी पूंजीपतियों ने अपने वर्गीय मित्रों को सलाह दी है  कि वे बैंकों का पैसा लौटाएं क्या वे भगोड़े पूंजीपतियों को स्वदेश लौटने का प्रस्ताव नहीं रख सकते थे कर्नाटक के नारायण मूर्ति अपने राज्य के ही भगोड़े विजय माल्या से कह सकते हैं कि दिल्ली लौट कर बैंकों का पैसा चुकाएं। क्या कर चोर और भगोड़े पूंजीपतियों से भारत पहले स्थान पर पहुंच सकता है

    श्रमिक, किसान, कर्मचारी और प्रोफेशनल किसके लिए 90 – 90 घंटे काम करे यदि, पूंजीपति टैक्स न चुकाएँ, बैंकों का पैसा लेकर भाग जाएं, तब ’श्रमपति’ की मेहनत बेकार जाएगी। यदि समाजवादी व्यवस्था रहती तब बात दूसरी थी। आज देश नितांत मुक्त अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे काल में श्रमपुत्रों को 70–90 घंटे काम करने की सलाह दी जा रही है, यह स्वयं में कितनी भयावह है!

    दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  ’कैपिटलिज़्म विद ह्यूमन फेस’ की बात किया करते थे। लेकिन क्या पूंजीवाद का मानवीयकरण किया जा सकता है इतिहास में इसके उदाहरण नहीं मिलते हैं। व्यक्तिगत रूप से परोपकारी होते हैं, लेकिन वर्ग या संस्था के रूप में पूंजीवाद का मानवीयकरण एंटी थीसिस या असंभव है। गांधीजी ने पूंजीपतियों के सामने ट्रस्टीशिप की अवधारणा को सामने रखा था। क्या इस अवधारणा को अमल में लाया गया। गांधी जी के जीवन काल में ही यह मरणासन्न हो चली थी। बमुश्किल दो-तीन सेठों ने ही इसमें दिलचस्पी ली, जिसमें जमनालाल बजाज प्रमुख हैं। पूंजीवाद की बुनियाद ही शोषण व विषमता है। इसलिए इसका मानवीयकरण एक प्रकार का लोक छलावा है। इस छलावे से पूंजीवाद के असंवेदनात्मक व निर्दय– चेहरे को ढका जाता है। वास्तव में, मनमोहन सिंह के काल (2004 -14) में त्वरित पूंजीवाद की शुरुआत हुई थी। राव -काल (1991 -96) में भूमंडलीकरण का युग आरम्भ हुआ था; उदारीकरण, विनिवेशीकरण और निजीकरण ने राज्य की नई राजनीतिक आर्थिकी को जन्म दिया था। राज्य का चरित्र ‘जन कल्याणकारी’ सिकुड़ता चला गया। इसके स्थान पर वह ‘सुविधा उपलब्धकर्ता (फैसिलिटेटर)’ में तब्दील हो गया। इसके मूल सूत्रधार थे तत्कालीन अर्थशास्त्री वित्तमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह। उन्हीं के राज में धड़ल्ले से क्रोनी कैपिटलिज्म का विस्तार हुआ और पूंजीपतियों का चरित्र यांत्रिक बनता चला गया। 

    पिछले 20 सालों में श्रमिक कानूनों में भारी परिवर्तन किया गया है; हॉयर एंड फायर की संस्कृति निजी क्षेत्र के उद्यमों में फैलती जा रही है।

    ऐसे में 70 से 90 घंटे काम करने के बाद भी असुरक्षा की तलवार लटकी रहेगी। सच्चाई यह है कि श्रमिक संगठन कमज़ोर होते चले गए हैं, लेकिन प्रबंधन -सत्ता और अधिक मज़बूत हो  गई। मालिक लोग दो प्रकार से फायदा उठाने लगे- 

    1. उद्योग के स्वामी के रूप में अलग से मुनाफ़ा लेना
    2. सीईओ के रूप में अधिक से अधिक  वेतन पाना

    भारत में सीईओ की औसत पगार वार्षिक 13 करोड़+ है। गौतम अडानी का वार्षिक वेतन राशि 9 करोड़ 26 लाख है। इसके विपरीत  मुकेश अम्बानी की 15 करोड़ + है। इसके अलावा कई प्रकार की सुविधाएँ अपने संस्थान से लेते हैं। मनमोहन सिंह के शासन में बहस चली थी कि उद्योगपति अपनी और गैर -स्वामी सीईओ की पगारों को  कम करें क्योंकि विषमता बढ़ती जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री की सदिच्छा का कितना पालन किया गया, यह अज्ञात है। संभव है, ट्रस्टीशिप की अवधारणा के समान इसका भी दुखद अंत हो गया हो!

    वर्तमान वातावरण में नारायण मूर्ति +सुब्रह्मण्यन उवाच मोदी + शाह राज के चरित्र के अनुकूल ही है और केसरिया सत्ताधारियों को बेहद रास आएगा। जहां तक श्रमिक तथा अन्य कर्मियों का सवाल है, वे अपने प्रतिरोध की ज़मीर और ज़मीन की रक्षा करने के लिए स्वतंत्र हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसान संगठन आ रहे हैं एक मंच पर, कितना कामयाब होंगे?
    Next Article Mahakumbh 2025 Photos: पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरों ने किया मंत्रमुग्ध

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.