Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ‘खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं’… प्रियंका गांधी का BJP पर तीखा वार! छत्तीसगढ़ के निशाने पर भूपेश बघेल; अब क्या रणनीति अपनाएगी मोदी सरकार ?
    राजनीति

    ‘खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं’… प्रियंका गांधी का BJP पर तीखा वार! छत्तीसगढ़ के निशाने पर भूपेश बघेल; अब क्या रणनीति अपनाएगी मोदी सरकार ?

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chhattisgarh politics

    Chhattisgarh politics

    Chhattisgarh politics: छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है कि इस वक़्त चर्चा में है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी और उनके बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को और ज्यादा विस्फोटक बना दिया है। यह मामला सामने आने के बाद विपक्ष पार्टी बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोल रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शनिवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की सारी जंगल ज़मीन अदाणी समूह को सौंप दी गई है।

    प्रियंका गांधी ने कहा कि “पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जंगलों को बर्बाद किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में इस गंभीर मुद्दे को उठाने वाले थे, लेकिन उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई कर दी गई।” उन्होंने आगे लिखा कि “ईडी की यह कार्रवाई लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश है। पिछले 11 सालों में पूरा देख चुका है कि किस तरह भारतीय जनता पार्टी सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को कुचलने का प्रयास करती है। लेकिन कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है।”

    ईडी की कार्रवाई के बीच बघेल का पलटवार

    ईडी की कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने लिखा, “सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर ईडी अधिकारी मेरे घर पहुंचे। यह पहली बार नहीं है, जब अदाणी से जुड़े मुद्दों को उठाने के बाद मुझ पर कार्रवाई की जा रही है। मोदी-शाह की सरकार विपक्ष को डराने का काम कर रही है। लेकिन मैं न झुकूंगा, न टूटूंगा। हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।”

    शराब घोटाले में बेटा गिरफ्तार

    ईडी की कार्रवाई के दौरान भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया। बीते शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विशेष अदालत ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। अब एजेंसी उनसे गंभीरता पूछताछ करेगी।

    ईडी की कार्रवाई की लंबी लिस्ट में शामिल विपक्षी नेता

    आपको बता दे, यह पहली बार नहीं है जब विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की हो। इससे पहले कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार जैसे नेताओं पर भी ईडी की कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा, राहुल गांधी ने भी अपने बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के समर्थन में पहले कहा था कि मोदी सरकार पिछले एक दशक से उन्हें निशाना बना रही है, लेकिन अंत में सत्य की ही जीत होगी।

    राजनीतिक बदले की बू..

    राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चुनावी साल में ऐसे मामलों का सामने आना सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव को और तगड़ा रूप दे सकता है। वहीं, कांग्रेस इसे ‘राजनीतिक बदले की भावना’ बता रही है, तो वहीं भाजपा इसे भ्रष्टाचार पर कार्रवाई बता रही है। हालांकि, अब इस पूरे मामले में जनता की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या बघेल और कांग्रेस इस मुद्दे को चुनावी हवा देंगे या यह सिर्फ एक एजेंसी की कानूनी प्रक्रिया बनकर रह जाएगी।

    भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने जिस तरह आक्रामक रुख अपनाया है, उससे यह साफ़ है कि पार्टी इसे राजनीतिक हथकंडा मान रही है। वहीं प्रियंका गांधी द्वारा अदाणी का नाम लिए जाने से यह विवाद और अधिक गंभीर हो गया है।

    आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के नेताओं से करेंगे बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19 जुलाई यानी शनिवार को छत्तीसगढ़ BJP के 22 वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल की बात करेंगे। बता दे, यह मीटिंग वर्चुअली तरीके से होगी। PM मोदी के साथ इस चर्चा में प्रदेश के सीनियर लीडर्स शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, 22 नेताओं की लिस्ट में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार हुआ है, जिसपर विपक्ष पार्टी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। अब देखना होगा कि पीएम मोदी के इस मीटिंग से राजनीती समीकरण में क्या बदलाव आते हैं।

    आगे अपडेट जारी है…

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP Congress Meeting: BJP के खिलाफ बनाएंगे माहौल! कांग्रेस का ‘पूर्वांचल मंथन’ अब गोरखपुर में; जानिए क्यों बदला फैसला और क्या है नई रणनीति?
    Next Article पूर्व IPS Vs योगी आदित्यनाथ! यूपी CM के भाषण पर शुरु हुई सियासत, अमिताभ ठाकुर बोले- ‘मुख्यमंत्री ने कानून तोड़ा… दर्ज हो FIR’
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.