Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin। 16 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 16 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • जनगणना की अधिसूचना जारी, सबसे पहले उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में
    • ईरान ट्रंप की हत्या कराना चाहता है- क्या नेन्याहू ने यह बयान हताशा में दिया
    • इसराइल-ईरान War Live: दोनों तरफ से हमले तेज, तेलअवीव-तेहरान में काफी तबाही
    • मनु स्मृति नहीं पढ़ाने से क्या ‘आंबेडकर ने इसे क्यों जलाया’ की चर्चा रुक जाएगी
    • ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की हत्या योजना से इसराइल को क्यों रोका
    • युद्धविराम के बाद भी सीमा पर आबादी डर और दहशत के साये में
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ज्ञानपीठ और विनोद शुक्ल के बहानेः क्या लेखकों/कवियों का सरोकार मर चुका है
    भारत

    ज्ञानपीठ और विनोद शुक्ल के बहानेः क्या लेखकों/कवियों का सरोकार मर चुका है

    By March 24, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज जीवित कुछ सबसे बड़े रचनाकारों में एक विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है।साहित्यिक जगत में इसका स्वागत हो,यह स्वाभाविक ही है। ख़ुद विनोद कुमार शुक्ल ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है।कहा है कि उन्हें इसका ख़याल न था कि यह पुरस्कार उन्हें मिलेगा। इससे वे कुछ और लिख सकेंगे।उनके प्रशंसकों ने कहा है कि इससे ज्ञानपीठ पुरस्कार का मान बढ़ा है।

    इस पुरस्कार के प्रति लेखक और उनके पाठकों की प्रतिक्रिया देखकर यह लगा कि हमारा साहित्यिक वर्ग दो गुणों से धीरे धीरे वंचित होता दीखता है जो साहित्य से अभिन्न हैं। इनमें एक तो स्मृति है और दूसरा सामाजिक विवेक। वरना ज्ञानपीठ पुरस्कार समिति ने ठीक एक साल पहले क्या किया है, इसे भूलकर आज यह वाहवाही न की जाती। इससे यह भी पता चलता है कि हमारे समाज में कोई ऐसी नैतिक रेखा हमने नहीं खींची है जिसका उल्लंघन करना अस्वीकार्य माना जाए। हमारे लिए नाक़ाबिले बर्दाश्त कुछ भी नहीं। 

    पिछले साल ज्ञानपीठ ने स्वामी रामभद्राचार्य और गुलज़ार को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।यह ऐसा निर्णय था जिससे साहित्यिक समाज में घिन पैदा होनी चाहिए थी। रामभद्राचार्य को लेखक के रूप में नहीं जाना जाता। आज के अन्य हिंदू आध्यात्मिक नेताओं की तरह ही वे अपने  मुसलमान और दलित विरोधी वक्तव्यों के कारण  प्रसिद्ध हैं। भारत के सबसे बड़े मुसलमान विरोधी अभियान, यानी बाबरी मस्जिद को तोड़कर राम मंदिर बनाने एक अभियान में उनकी भूमिका से सब वाक़िफ़ हैं। पिछले साल उन्हें पुरस्कार देकर ज्ञानपीठ  ने घृणा, गाली गलौज और हिंसा के प्रचार को सांस्कृतिक और सर्जनात्मक क्रियाओं की पदवी प्रदान की।

    हिंदी लेखकों ने इसकी भर्त्सना की। लेकिन ज्ञानपीठ मात्र हिंदी का नहीं। जिन्हें ज्ञानपीठ मिला है, उनमें कुछ तो अभी भी जीवित हैं।इस पुरस्कार के लिए ज्ञानपीठ की जितनी निंदा होनी चाहिए थी, नहीं हुई। विष्णु नागर ने दुख प्रकट किया: “भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार गुलज़ार और रामभद्राचार्य को मिला है। गुलज़ार को तो छोड़िए, इस पुरस्कार का रामभद्राचार्य को देना- जो राममंदिर आंदोलन के स्तंभों में से हैं- और जो राम को नहीं भजता, यह कहते हुए एक जाति विशेष के लिए अपमानजनक टिप्पणी के कारण हाल ही विवाद में रहे हैं, जिन पर 2009 में भी रामचरित मानस के साथ छेड़छाड़ का विवाद जुड़ा है,जिनके साहित्यिक अवदान के बारे में कोई नहीं जानता, उन्हें भी भारत का सर्वश्रेष्ठ माना जाने वाला पुरस्कार दिया जा सकता है तो फिर क्या बचा

    विनोद कुमार शुक्ल और हिंदी के अनेक और बड़े लेखकों की उपेक्षा करते हुए इस तरह का निर्णय हताश करनेवाला है। जिन विनोद कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय पेन पुरस्कार मिल चुका है, वे भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट रचनात्मकता से पिछले चार दशकों से अधिक समय से हिंदी और हिंदीतर दुनिया को चमत्कृत किया है, जिनकी अनूठी कविताओं और दो उपन्यासों ( ‘नौकर की कमीज़ ‘तथा ‘ दीवार में एक खिड़की रहती थी’) का भारतीय साहित्य में विरल स्थान है, उन और अनेक अन्य महत्वपूर्ण रचनाकारों की उपेक्षा करके रामभद्राचार्य को पुरस्कृत करना अपमानजनक है।’

    वास्तव में ज्ञानपीठ ने साहित्य का ही अपमान किया था। उसने एक तरह से अब तक के बाक़ी पुरस्कृत लेखकों का भी अपमान किया जब उनकी पंक्ति में रामभद्राचार्य को खड़ा कर दिया।कल्पना कीजिए अमिताभ घोष, दामोदर माऊजो और रामभद्राचार्य एक ही पंक्ति में खड़े हैं! ज्ञानपीठ के पहले पुरस्कृत लेखकों ने भी मुखर विरोध नहीं किया।

    इस बार लगता है ज्ञानपीठ ने तय किया कि वह विनोद कुमार शुक्ल को पुरस्कृत कर अपनी प्रतिष्ठा वापस हासिल कर लेगा। जिस तरह इसकी प्रशंसा हो रही है, उससे यह अनुमान सही लगता है। स्वयं पुरस्कृत लेखक ने इस प्रसंग का ज़िक्र नहीं किया।

    विनोद कुमार शुक्ल के मुझ जैसे पाठकों को लेकिन इससे चोट पहुँचना बहुत अस्वाभाविक नहीं। यह तो कहने की ज़रूरत ही नहीं कि उन्हें प्रतिष्ठा के लिए इस पुरस्कार की आवश्यकता न थी। इससे जुड़ी धन राशि की ज़रूरत भले ही हो और वह नाजायज़ नहीं। लेकिन जितनी सहजता से पिछले साल की निराशा इस साल के इस के हर्ष वर्षण में बदल गई उससे समाज में और वह भी साहित्यिक समाज में बढ़ती बेहिसी का अन्दाज़ मिलता है।

    लेखकों ने ज्ञानपीठ से रामभद्राचार्य को सम्मानित करने के उसके निर्णय को लेकर कोई जवाब तलाब नहीं किया। उसे बाध्य न किया कि वह इसके लिए माफ़ी माँगे। ज्ञानपीठ ने भी इस बार विनोद कुमार शुक्ल को इनाम देकर साहित्यिकों को कहा, लो तुम्हारी निराशा दूर हुई, अब आगे बढ़ो। 

    कोई अपना खून से रंगा हाथ अगर इत्र से  धो ले, तो हम उससे हाथ मिलाने में संकोच नहीं करते।जैसा पहले कहा हमारे लिए कुछ भी अस्वीकार्य नहीं है। हम किसी के साथ मंच साझा कर सकते हैं और उसे अपनी सहिष्णुता और उदारता कहते हैं।  

    इससे एक दूसरी चीज़ की तरफ़ भी ध्यान गया। ऐसे पुरस्कार लेखक को अवसर देते हैं कि वह समाज को अपने लेखन के तर्क से परिचित कराए।वह समाज को अपनी चिंता से भी अवगत कराए।लेखक की जगह आप कोई भी सर्जक रख लीजिए: फ़िल्मकार या कलाकार।हमने दूसरे देशों में पिछले दो सालों में अनेक कलाकारों को फ़िलिस्तीन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए  ऐसे अवसरों का इस्तेमाल करते देखा है। लेकिन हमारे यहाँ यह रिवाज नहीं है। हमारे लेखक, कलाकार ऐसे अवसरों को मर्यादा का ध्यान रखते हैं और कुछ भी असुविधाजनक नहीं कहते। 

    अभी हाल में साहित्य अकादेमी का वार्षिक उत्सव हुआ। क्या किसी पुरस्कृत लेखक ने आज भारत में सत्ता के द्वारा फैलाई जा रही मुसलमान और ईसाई विरोधी घृणा और हिंसा का विरोध किया मालूम होता था कि यह सारा उत्सव अपने समय के बाहर घटित हो रहा है। यहाँ तक कि अकादेमी पुरस्कार विजेताओं ने यह भी आवश्यक न समझा कि 2015 के साहित्य अकादेमी विजेता कोंकणी लेखक उदय भेंब्रे पर जो हमला हुआ, उसे लेकर कोई वक्तव्य जारी करें। क्या वह हमला उनके ग़ैर साहित्यिक बयान के लिए था इसलिए लेखकों ने उसे चर्चा के लायक़ नहीं माना

    साहित्य भाषा का व्यापार है। वह उसी भाषा में लिखा जाता है जो समाज इस्तेमाल करता है। लेकिन उसे वह बदल डालता है और इस तरह भाषा के सामाजिक प्रचलन को चुनौती देता है। आज भारत में लेखक को जो भाषा मिल रही है, वह घृणा और हिंसा से लिथड़ी हुई है। वह इससे इस भाषा को मुक्त कैसे करता है और कैसे इसके ख़िलाफ़ एक नई भाषा पैदा करता है क्या उसे अपने पाठक समाज से अपने इस संघर्ष के बारे में बात नहीं करनी चाहिए या, वह भले आदमी की तरह सभा के रंग में भंग पैदा करने से परहेज़ करेगा लेकिन लेखक हो या कलाकार, वह कभी प्रचलित अर्थ में भला नहीं होता।

    साहित्य सांस्कृतिक गतिविधि है। आज मुसलमान और ईसाई विरोधी घृणा भारत की संस्कृति को परिभाषित कर रही है।घृणा और हिंसा सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्पाद है। इससे मुँह मोड़ने या आँख चुराने से वह मुसलमानों का अपमान करना या उनकी हत्या करना बंद न कर देगी। क्या लेखक घृणा के इस घटाटोप के बीच एक मानवीय स्वर जीवित रखने की अपनी जद्दोजहद  के बारे में बात नहीं करेगा वह अस्वीकार और प्रतिवाद  के बिना कैसे होगा सभ्य समाज को असुविधा में डाले बिना वह कैसे होगा   

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल अब बीजेपी को ब्रिटिश हुकूमत से भी बुरा क्यों बता रहे हैं?
    Next Article शनि का मीन राशि में गोचर: साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से बच नहीं पाएंगी ये 5 राशियां!

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin। 16 जून, दोपहर तक की ख़बरें

    June 16, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 16 जून, सुबह तक की ख़बरें

    June 16, 2025

    जनगणना की अधिसूचना जारी, सबसे पहले उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.