Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून में पीएम मोदी के दौरे: ट्रैफिक पुलिस की ‘मास्टरप्लान’ ने कैसे रोका जाम?
    • गाजियाबाद मासूम बच्ची हत्याकांड: हैवान मामा पर हत्या और रेप का आरोप, इलाके में सनसनी
    • यूपी में महिला मतदाता: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्यों होंगी निर्णायक?
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….
    • 2027 यूपी चुनाव से पहले मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण पर नई हुंकार: क्या बदलेगी राजनीति?
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » डाकुओं की छवि से परे: चंबल के बीहड़ों में बसती है अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और सुकून
    Tourism

    डाकुओं की छवि से परे: चंबल के बीहड़ों में बसती है अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और सुकून

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chambal River Wildlife (Image Credit-Social Media)

    Chambal River Wildlife

    Chambal River Wildlife: चंबल का नाम सुनते ही मन में पहली छवि डाकुओं की आती है। चंबल की धरती पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें डाकू और अपहरण के अलावा कुछ नहीं होता है, लेकिन असल में सच्चाई काफी अलग है।

    चंबल भले ही डाकुओं की धरती रही हो, लेकिन वहां की खूबसूरती ऊंचे पहाड़ों को टक्कर देती है। अगर आप कुछ अलग और नया अनुभव करना चाहते हैं, तो चंबल की कुछ जगहों पर जरूर समय बिताएं। यह जगह आपको मानसिक शांति देगी।

    चंबल खुद में सुंदरता, गहरी घाटियों और वन्यजीवों को समेटे है। यहां की चंबल नदी में पाए जाने वाले घड़ियाल और डॉल्फिन बहुत दुर्लभ होते हैं, और नदी का साफ पानी मन को शांति और सुकून देता है। चंबल की नदी बहुत साफ होती है, क्योंकि वह पूज्यनीय नहीं है। हमारे देश में हर नदी को पवित्र मानकर पूजा जाता है, लेकिन चंबल की नदी शापित मानी जाती है, और यही कारण है कि नदी का पानी बाकी नदियों की तुलना में साफ रहता है।

    अगर आप वन्यजीव के शौकीन हैं और पशु-प्रेमी हैं तो राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य जरूर जाएं। यहां अलग-अलग पक्षियों के साथ-साथ कई अलग-अलग 400 से अधिक प्रजाति के सरीसृप देखने को मिल जाते हैं। यहां बोट सफारी का मजा भी ले सकते हैं। चंबल के बीहड़ इलाके में अध्यात्म की झलक भी देखने को मिलती है। चंबल के पास बसे मुरैना में प्रसिद्ध ककनमठ शिव मंदिर है, जिसे 11वीं शताब्दी में राजा कीर्तिराज ने बनवाया था।

    माना जाता है कि मंदिर का निर्माण सिर्फ बड़े पत्थरों की सहायता से किया गया था और किसी तरह के सीमेंट और मिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन आज भी यह शिव मंदिर पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। यह भी कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण भूतों ने एक रात में किया था। यही कारण है कि इस सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

    इस मंदिर में पूजा-पाठ नहीं होती है और खंडहर होने की वजह से यह एक सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित हो चुका है। चंबल नदी के किनारे कई घाटियां भी देखने को मिल जाती हैं, जो किसी रेतीले पहाड़ की तरह लगती हैं। शांत बहती नदी और ऊंची-नीची घाटियों का नजारा मन को बहुत शांति देता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavratri Day 4: मां कुष्मांडा के इन प्रसिद्ध मंदिरों में करें दर्शन, मिलेगी विशेष कृपा
    Next Article Daksheshwar Mahadev Temple: जहां सती के यज्ञ और शिव के क्रोध की गूंज आज भी है
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….

    April 11, 2026

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.