Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून में पीएम मोदी के दौरे: ट्रैफिक पुलिस की ‘मास्टरप्लान’ ने कैसे रोका जाम?
    • गाजियाबाद मासूम बच्ची हत्याकांड: हैवान मामा पर हत्या और रेप का आरोप, इलाके में सनसनी
    • यूपी में महिला मतदाता: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्यों होंगी निर्णायक?
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….
    • 2027 यूपी चुनाव से पहले मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण पर नई हुंकार: क्या बदलेगी राजनीति?
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    Tourism

    नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Valliyurkkavu Bhagavathi Temple (Image Credit-Social Media)

    Valliyurkkavu Bhagavathi Temple

    Valliyurkkavu Bhagavathi Temple: देशभर में 19 मार्च से पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस दौरान श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे सुख, समृद्धि व शांति की कामना करते हैं। भारत में मां भगवती के अनेक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं, जिनसे जुड़ी चमत्कारी कथाएं और आस्था की परंपराएं सदियों से लोगों के विश्वास को मजबूत करती आई हैं।

    ऐसे ही केरल के वायनाड में मां भगवती के तीन अद्भुत रूपों की पूजा होती है, जिन्हें प्रकृति से जोड़कर देखा गया है। हम बात कर रहे हैं वल्लियूरक्कवु भगवती मंदिर की। 

    हरी-भरी प्रकृति के मनमोहक दृश्यों के बीच वल्लियूरक्कवु भगवती मंदिर स्थापित है। दुनिया की पहुंच से दूर वल्लियूरक्कवु मंदिर में मां के तीन रूपों की पूजा होती है, जिसमें वन दुर्गा, भद्रकाली और जल दुर्गा मां शामिल हैं। वन दुर्गा और जल दुर्गा को प्रकृति का रूप माना जाता है, जबकि भद्रकाली को मां का सबसे उग्र रूप माना जाता है। खास बात यह है कि वल्लियूरक्कवु भगवती मंदिर वायनाड की आदिवासी जनजातियों का स्थानीय मंदिर है, जहां आज भी प्राचीन रीति-रिवाजों के साथ मां के तीनों रूपों की पूजा होती है।

    मंदिर के बनाव एतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ नहीं आता है। मंदिर का निर्माण पुराने झोपड़ीनुमा तरीके से किया गया है, जिस पर लकड़ी और फूस का इस्तेमाल किया गया है। माना जाता है कि मंदिर थिरुनेल्ली मंदिर के चार संरक्षक मंदिरों में से एक है और इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में किया गया था। 

    मंदिर में चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान 14 दिन का लंबा अनुष्ठान चलता है जिसमें कलामेझुथु, ईडम कोरुम और सोपान नृत्यम किया जाता है। कलामेझुथु एक तरह की कला है, जो फर्श पर की जाती है। इसे धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, जबकि ईडम कोरुम और सोपान नृत्यम एक तरह का पारंपरिक नृत्य होता है, जो मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। 14 दिन तक लगातार भक्त मंदिर में मां की आराधना में लीन रहते हैं और पारंपरिक नृत्य के जरिए मां के प्रति आस्था को दिखाते हैं।

    केरल के वायनाड जिले के मनंथावडी शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर वल्लियूरक्कवु भगवती मंदिर आम जनता की पहुंच से दूर है। आदिवासी-जनजातियों का मंदिर होने की वजह से मंदिर के बारे में स्थानीय लोगों को ही पता है। स्थानीय मान्यता है कि मां भगवती यहां वल्लियूरक्कु रूप में विराजमान हैं, जो स्वयं प्रकृति हैं। माना जाता है कि यहां मांगी गई हर मुराद मां पूरी करती है।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavratri 2026: नवरात्रि पर भक्तों की उमड़ती है यहाँ भारी भीड़, श्मशान घाट पर बना है ये काली मंदिर
    Next Article 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….

    April 11, 2026

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.