Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lucknow news: …तो इस लिए बीजेपी नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष
    • Bajrang Manohar Sonawane Wikipedia: संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक, बीड से लोकतंत्र की आवाज़-बजरंग मनोहर सोनवाने
    • Bihar Elections 2025: PM मोदी के ‘हनुमान’ चिराग ने BJP की पीठ में घोंपा छुरा, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    • Bhakt Pundalik Story: माँ-बाप की सेवा ने भगवान को रुकने पर मजबूर कर दिया, जानिए पुंडलिक की कहानी
    • बिहार चुनाव से पहले बवाल! महुआ मोइत्रा ने वोटर लिस्ट विवाद पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
    • ‘अगर मुझे कुछ हुआ तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार..’, BJP नेता ने सपाइयों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, सियासत में मचा संग्राम
    • Spiti Valley Kaise Ghume: स्पीति घाटी- हिमालय के इस ठंडे रेगिस्तान में छुपे हैं, बेपनाह सुकून के ख़जाने
    • Lucknow News: अखिलेश यादव ने सीएम योगी के लिए पेश किया ‘सौदा’ बोले – बेचना ही है तो हमें बेच दें JPNIC, चंदा लगाकर ख़रीद लेंगे
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नेतन्याहू ने मुस्लिम देश पर बरपाया कहर, द्रुज अल्पसंख्यक लड़ाकों को सुरक्षा कवच देने के लिए किया हमला
    अंतराष्ट्रीय

    नेतन्याहू ने मुस्लिम देश पर बरपाया कहर, द्रुज अल्पसंख्यक लड़ाकों को सुरक्षा कवच देने के लिए किया हमला

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    israil2 Hindi News Website

    israil2 Hindi News Website

    नई दिल्ली
    फिलिस्तीन, लेबनान और यमन के बाद अब इजरायली सेना ने सीरिया के अंदर घुसकर राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया है। ये हमले शुरक्रवार की सुबह किए गए। इससे वहां हड़कंप है। दरअसल, इजरायल ने ये हमले द्रुज अल्पसंख्यक लड़ाकों को सुरक्षा कवच देने के लिए किए हैं। ताकि उन पर कोई हमला ना हो सके। हाल के दिनों में सीरिया की राजधानी दमिश्क में सीरिया समर्थक हथियारबंद लड़ाकों और द्रूज अल्पसंख्यकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे।

    इसके खिलाफ इजरायल की नेतन्याहू सरकार ने सीरियाई लड़ाकों को चेतावनी दी थी और द्रूज अल्पसंख्यकों को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस बीच, सीरिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात से लेकर आज तक दमिश्क के निकट सीरियाई शहर साहनाया में सशस्त्र समूहों और द्रूज आत्मरक्षा सेनानियों के बीच झड़पें हुईं, जहां मुख्य रूप से द्रूज आबादी रहती है।

    कौन हैं द्रूज अल्पसंख्यक?
    द्रूज अल्पसंख्यक अरबों का एक जातीय-धार्मिक समूह है जो लेबनान, सीरिया, इजरायल और जॉर्डन में रहता है। यह 11वीं शताब्दी में इस्लाम की एक शाखा से निकला था। उनका धर्मशास्त्र इस्लाम के तत्वों को प्राचीन परंपराओं के साथ जोड़ता है। इस समुदाय की मान्यता है कि आपका जन्म अगर द्रूज के रूप में हुआ है तो आप हमेशा के लिए द्रूज ही रह सकते हैं और धर्म परिवर्तन नहीं कर सकते। ये समुदाय पुनर्जन्म में विश्वस रखता है। यह समुदाय एक अलग एकेश्वरवादी धर्म का पालन करता है, जो इस्माइली शियावाद की एक शाखा है। यह समुदाय अन्य अब्राहमिक धर्मों के साथ कई पैगंबर के सिद्धांत में भरोसा रखता है।

    द्रूज कहाँ रहते हैं?
    लगभग दस लाख द्रूज मध्य पूर्व में रहते हैं। ये मुख्य रूप से सीरिया, लेबनान, जॉर्डन और इजरायल में निवास करते हैं। सीरिया में, सबसे बड़ी द्रूज आबादी मुख्य रूप से दक्षिणी प्रांत सुवेदा में रहती है। इसके अलावा दमिश्क के उपनगरों जरामाना और सहनायामें भी इनकी आबादी केंद्रित है। लेबनान में ये समुदाय चौफ पहाड़ों और माउंट लेबनान के कुछ हिस्सों में केंद्रित है। इजरायल में इस समुदाय की आबादी करीब डेढ़ लाख है, जो वहां की आबादी का करीब 1.6 फीसदी है। यह समुदाय विशेषकर उत्तरी इजरायल और इजरायली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में रहता है। पड़ोसी जॉर्डन में भी ह्रूजों की एक छोटी आबादी रहती है, जो ज्यादातर सीरियाई सीमा के निकट है।

    सीरिया में असद शासन में द्रूजों की क्या स्थिति
    सीरिया का द्रूज समुदाय लंबे समय से देश के गृहयुद्ध में तटस्थ रहने की कोशिश करता रहा है। यह समुदाय विशेष रूप से स्वेदा और दमिश्क के उपनगरों में स्थानीय स्वायत्तता को बनाए रखते हुए खुले विद्रोह से बचता रहा है। दरअसल, असद शासन के सुरुआत में ही इस समुदाय ने शासन के साथ शांतिपूर्ण समझौता कर लिया था लेकिन इनके खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती गई। ये आर्थिक उपेक्षा के शिकार होते चले गए। बाद में ईरान समर्थित मिलिशिया का आतंक इनके ऊपर बढ़ता चला गया। इसके बाद इन लोगों ने विद्रोह करना शुरू कर दिया।

    इजरायल से क्या रिश्ता, नेतन्याहू को हमदर्दी क्यों?
    1948 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक यह समुदाय इजरायल की मुख्यधारा में जुड़ा रहा है और इजरायली सेना और सिविल सेवाओं में अपनी सेवा देता रहा है। यह समुदाय अपनी वफादारी के लिए मशहूर है। ये नेतन्याहू के समर्थक माने जाते हैं और इजरायल क पहचान की एक गौरवशाली परंपरा के हिस्सा बन चुके हैं। कई द्रूज जनरल, राजदूत, नेसेट के सदस्य और नेतन्याहू सरकार में मंत्री रहे हैं। हमास के खिलाफ लड़ाई में द्रूज सैनिक अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। 1942 में जब यरुशलम में सुन्नी नेतृत्व ने तिबेरियास में जेथ्रो के मकबरे (जिसे ड्रूज शुअयब कहते हैं) पर नियंत्रण करने की धमकी दी, तो द्रूजों ने 1948 के युद्ध में यहूदी सेना का साथ दिया था। तब से द्रूज सैनिक हर अरब-इजरायल युद्ध में इजरायल के लिए लड़के रहे हैं। ह्रूज समुदाय इजरायली रक्षा बलों में भर्ती होने वाला एकमात्र अरब समूह हैं।

    The post नेतन्याहू ने मुस्लिम देश पर बरपाया कहर, द्रुज अल्पसंख्यक लड़ाकों को सुरक्षा कवच देने के लिए किया हमला appeared first on Saahas Samachar News Website.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाक का आतंकवाद के साथ इतिहास रहा है, यह कोई रहस्य नहीं: बिलावल भुट्टो
    Next Article भारतीय हमले का डर, पीओके में 1000 से अधिक मदरसों को किया बंद
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.