Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin। 22 जून, शाम तक की ख़बरें
    • ईरानी संसद ने दी होर्मुज मार्ग को बंद करने की मंजूरी; जानें अब क्या होगा
    • कई देश ईरान को परमाणु हथियार देने के लिए तैयार: पुतिन के शीर्ष सहयोगी मेदवेदेव
    • ईरान पर हमले का नाम Operation Midnight Hammer था, यूएस ने दी जानकारी
    • मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?
    • पाक का दोमुँहापन: ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा, ट्रंप को नोबेल पुरस्कार का समर्थन!
    • ईरान पर अमेरिकी हमलों पर दो खेमों बँटी दुनिया; जानिए, किस देश ने क्या कहा
    • राजनीतिः परिवारवाद और जमाई राज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ‘मुंबई में मराठी सीखने की ज़रूरत नहीं’, भैयाजी जोशी के बयान पर बवाल क्यों?
    भारत

    ‘मुंबई में मराठी सीखने की ज़रूरत नहीं’, भैयाजी जोशी के बयान पर बवाल क्यों?

    By March 6, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी के एक बयान ने महाराष्ट्र में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जोशी ने कहा, ‘मुंबई की कोई एक भाषा नहीं है, यहाँ कई भाषाएँ हैं। मुंबई में आने वालों को मराठी सीखने की ज़रूरत नहीं है।’ यह टिप्पणी उन्होंने विले पार्ले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मराठी में दी। उनके इस बयान ने मुंबई में मराठी भाषा और सांस्कृतिक पहचान को लेकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी यानी एमवीए ने इसे मुद्दा बनाकर सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर हमला बोला है। निशाने पर आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में मराठी को अनिवार्य बताया है।

    इस मुद्दे पर जब काफ़ी ज़्यादा विवाद हो गया तो भैयाजी जोशी ने गुरुवार को सफ़ाई जारी की। उन्होंने कहा कि उनके बयान के कारण ग़लतफहमी हुई है और उनका यह मतलब नहीं था कि मुंबई की भाषा मराठी नहीं है।

    बता दें कि भैयाजी जोशी ने बुधवार को मुंबई के विले पार्ले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मराठी में कहा था, ‘मुंबई में एक भाषा नहीं है, मुंबई में कई भाषाएँ हैं। अलग-अलग इलाक़ों की अलग-अलग भाषाएँ हैं। उदाहरण के लिए, घाटकोपर की भाषा गुजराती है। इसी तरह, गिरगांव में आपको हिंदी बोलने वाले कम लोग मिलेंगे। वहाँ आपको मराठी बोलने वाले लोग मिलेंगे। मुंबई आने वाले लोगों को मराठी सीखने की कोई ज़रूरत नहीं है।’

    इस बयान से शिवसेना (यूबीटी) भड़क गई। सांसद संजय राउत और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने महायुति सरकार से पूछा, ‘क्या आप जोशी के बयान का समर्थन करते हैं’ शरद पवार की एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि मुंबई की भाषा मराठी है। उन्होंने सरकार से रुख साफ़ करने की माँग की।

    शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने जोशी का बयान नहीं सुना है, लेकिन सरकार का रुख यह है कि मुंबई और महाराष्ट्र में मराठी ज़रूरी है। उन्होंने कहा, 

    “

    हम दूसरी भाषाओं का सम्मान करते हैं। लेकिन मराठी पर कोई समझौता नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी जाननी और सीखनी चाहिए।


    देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएम

    भैयाजी जोशी ने क्या दी सफ़ाई

    विवाद उठने के बाद आरएसएस नेता भैयाजी जोशी ने गुरुवार को सफ़ाई दी है। उन्होंने एएनआई से कहा, ‘मेरे एक बयान के कारण ग़लतफहमी हुई है। सवाल ही नहीं उठता कि मुंबई की भाषा मराठी नहीं है। महाराष्ट्र की भाषा मराठी है। मुंबई महाराष्ट्र में है और स्वाभाविक रूप से मुंबई की भाषा मराठी है। भारत में अलग-अलग भाषाएँ बोली जाती हैं। मुंबई में भी अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले लोग रहते हैं। इसलिए, यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि वे यहाँ आएँ और मराठी सीखें, मराठी समझें और मराठी पढ़ें।’

    उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह सह-अस्तित्व का एक बड़ा उदाहरण है कि भारत में इतनी सारी अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले लोग एक साथ रहते हैं और मुझे लगता है कि मुंबई भी इसका एक आदर्श उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे पास कहने के लिए इससे ज़्यादा कुछ नहीं है… मेरी मातृभाषा मराठी है। लेकिन मैं सभी भाषाओं के अस्तित्व का भी सम्मान करता हूं… मैं सभी से इसे उसी नज़रिए से देखने का अनुरोध करता हूँ।’

    मराठी पहचान का सवाल

    मराठी भाषा मुंबई की राजनीति और सांस्कृतिक पहचान का आधार रही है। 1960 में महाराष्ट्र राज्य के गठन से लेकर शिवसेना के आगमन तक मराठी को राज्य की विशिष्टता का प्रतीक माना गया। लेकिन जनगणना के आँकड़े चिंता बढ़ाते हैं। 

    2001 में मुंबई में 45.23 लाख लोगों ने मराठी को अपनी मातृभाषा बताया था, जो 2011 में घटकर 44.04 लाख हो गया। यानी 2.64% की कमी आई।

    इसी दौरान हिंदी बोलने वालों की संख्या 25.88 लाख से बढ़कर 35.98 लाख हो गई। यानी इसमें 40% वृद्धि हो गई। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार गुजराती बोलेने वालों की संख्या 14.34 लाख से कम होकर 14.28 लाख हो गई और उर्दू बोलने वालों की संख्या 16.87 लाख से कम होकर 14.59 लाख हो गई। यह बदलाव मुंबई की भाषाई विविधता और मराठी के घटते प्रभाव को दिखाता है।

    मुंबई में कहाँ की कितनी आबादी

    मुंबई का इतिहास प्रवास से जुड़ा रहा है। 1921 में 84% आबादी प्रवासी थी। तब ये प्रवासी ज़्यादातर बॉम्बे प्रेसीडेंसी यानी कोकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, गुजरात से आए थे। कपड़ा उद्योग ने इसे औद्योगिक केंद्र बनाया। लेकिन पिछले 40 सालों में डी-इंडस्ट्रियलाइजेशन और मिलों के बंद होने से प्रवास का पैटर्न बदला। पिछले छह दशकों में मुंबई ने उत्तर प्रदेश और बिहार से सस्ते श्रमिकों को आकर्षित किया है। द इंडियन एक्सप्रेस ने जनसंख्या और प्रवास पर शोध करने वाले राम बी. भगत के शोध के हवाले से रिपोर्ट दी है कि 1961 में मुंबई में महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों का हिस्सा 41.6% था, जो 2001 में 37.4% हो गया। वहीं, यूपी से आने वाले 12% से बढ़कर 24% और बिहार से आने वाले 0.2% से बढ़कर 3.5% हो गए। ये प्रवासी असंगठित क्षेत्र में कम वेतन पर काम करते हैं।

    ऐसे में भैय्याजी जोशी का बयान व्यावहारिक सच्चाई को दिखाता है। मुंबई एक बहुभाषी शहर है। लेकिन उन्होंने मराठी को वैकल्पिक बताकर भावनात्मक रूप से संवेदनशील मुद्दे को छेड़ दिया। विपक्ष इसे मराठी अस्मिता पर हमले के रूप में देखता है, खासकर जब मराठी बोलने वालों का अनुपात घट रहा है। फडणवीस का मराठी को अनिवार्य बताना राजनीतिक संतुलन की कोशिश है, क्योंकि उनकी पार्टी बीजेपी और इसकी मातृ संस्था आरएसएस के बीच वैचारिक सामंजस्य ज़रूरी है। फडणवीस का जवाब और खुद भैयाजी जोशी की सफ़ाई इस विवाद को शांत करने की कोशिश है।

    जोशी के बयान ने मुंबई में भाषा, पहचान और राजनीति के पुराने मुद्दे को फिर से छेड़ दिया है। मराठी को बचाने की माँग जायज है, लेकिन शहर की विविधता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। यह विवाद दिखाता है कि मुंबई की पहचान अब केवल मराठी नहीं, बल्कि एक साझा संस्कृति के रूप में विकसित हुई है, जिसे संभालना चुनौतीपूर्ण है।

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतारीफ के बाद फूले नहीं समा रहे शाहबाज शरीफ को ट्रंप जल्द ही बड़ा झटका देने की तैयारी में, अमेरिका में नो एंट्री!
    Next Article ट्रंप के चार वरिष्ठ सहयोगियों ने यूक्रेन के विपक्षी नेताओं से गुप्त बैठकें की, जेलेंस्की की सत्ता पर बड़ा खतरा मंडरा रहा

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin। 22 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 22, 2025

    ईरानी संसद ने दी होर्मुज मार्ग को बंद करने की मंजूरी; जानें अब क्या होगा

    June 22, 2025

    कई देश ईरान को परमाणु हथियार देने के लिए तैयार: पुतिन के शीर्ष सहयोगी मेदवेदेव

    June 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.