Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेताओं से असुरक्षित स्त्रियाँ? ऐसे तो कमजोर राष्ट्र बनेगा
    • न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल
    • भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?
    • LIVE: इसरो का 101वां सैटेलाइट मिशन तकनीकी ख़राबी के कारण विफल
    • Satya Hindi News Bulletin। 17 मई, दिनभर की ख़बरें
    • Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं
    • क्या पाकिस्तान पर हमले से भारत का कुछ नुकसान हुआ?
    • पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » अमेरिकी रक्षा विभाग में 60 हजार लोगों को छंटनी
    अंतराष्ट्रीय

    अमेरिकी रक्षा विभाग में 60 हजार लोगों को छंटनी

    By March 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    1 746 Hindi News Website

    1 746 Hindi News Website

    वाशिंगटन

    अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) में 50,000 से 60,000 असैन्य नौकरियों में कटौती की जा रही है। इस कटौती प्रक्रिया में अब तक लगभग 21,000 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक इस्तीफा योजना को स्वीकार किया है, जो कुल लक्षित कटौती का लगभग एक तिहाई है। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रक्षा विभाग का लक्ष्य 900,000 से अधिक असैन्य कर्मचारियों में से 5% से 8% की कटौती करना है। इसके लिए, प्रत्येक माह लगभग 6,000 पदों को हटाया जाएगा। इसके अलावा, नियमित रूप से रिटायर होने वाले या नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की जगह नहीं भरी जाएगी।

    यह कटौती रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के नेतृत्व में लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य विभाग के बजट को कम करना और सरकारी खर्च में कमी लाना है। इस योजना को “फोर्क इन द रोड” प्रस्ताव के रूप में जाना जाता है और ये कर्मचारियों को सितंबर तक वेतन और लाभों के साथ स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने का विकल्प देती है।

    सैन्य कर्मियों पर बढ़ सकता है बोझ
    अधिकारियों की चिंता है कि खाली हुए असैन्य पदों को भरने के लिए सैन्य कर्मियों को तैनात किया जा सकता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। हालांकि, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं कि इन कटौतियों से सैन्य तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ये कटौतियां ट्रंप प्रशासन के करीबी सलाहकार और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी सर्विस’ (DOGE) के तहत की जा रही हैं, जिसका उद्देश्य संघीय कार्यबल को कम करना और सरकारी एजेंसियों को पुनर्गठित करना है।

    रक्षा विभाग तीन प्रमुख तरीकों से कर्मचारियों की संख्या घटा रहा है:

    स्वैच्छिक इस्तीफे – “फॉर्क इन द रोड” योजना के तहत, कुछ कर्मचारियों ने स्वेच्छा से इस्तीफे दिए, लेकिन सभी को अनुमति नहीं दी गई।

    प्रोबेशनरी कर्मचारियों की बर्खास्तगी – विभाग ने लगभग 5,400 प्रोबेशनरी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई थी, लेकिन इसे अदालत में चुनौती दी गई।

    नए कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक – हर साल लगभग 70,000 असैन्य कर्मियों की भर्ती की जाती है, लेकिन इस प्रक्रिया को सीमित किया जा रहा है।

    प्रोबेशनरी कर्मचारियों की छंटनी पर अदालतों ने रोक लगा दी है और प्रशासन को हजारों कर्मचारियों को वापस काम पर रखने का आदेश दिया है। न्यायालयों ने छंटनी की कानूनी प्रक्रियाओं में खामियां पाई हैं।

    रक्षा विभाग के प्रमुख हेगसेथ का कहना है कि इन कटौतियों से सैन्य कार्यप्रणाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जर्मनी में हाल ही में उन्होंने कहा था कि “मुख्यालय में कई अनावश्यक पद और प्रशासनिक खर्चे हैं, जिन्हें हटाने की जरूरत है।”

    संघीय सरकार में भी बड़े पैमाने पर छंटनी
    रक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिकी संघीय तंत्र में करीब 75,000 कर्मचारियों को ‘डीफर्ड रेजिग्नेशन प्रोग्राम’ के तहत हटाया जा रहा है। इसके अलावा, प्रारंभिक दौर में 24,000 प्रोबेशनरी कर्मचारियों को हटाया गया था, लेकिन इसे भी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

    इस बीच, अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक सांसदों ने केंद्रीय नौकरशाही में बड़े पैमाने पर कटौतियों को लेकर चिंता व्यक्त की है। हाउस ज्यूडिशियरी और हाउस ओवरसाइट कमेटी ने सूचना के अधिकार (FOIA) के तहत प्रशासन से इन कटौतियों के कानूनी पहलुओं की जानकारी मांगी है।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार के आकार को छोटा करने और नौकरियों में कटौती के लिए एक बड़े स्तर पर ‘रिडक्शन इन फोर्स’ (RIF) योजना लागू करने का आदेश दिया है। हालांकि, पेंटागन में इसके प्रभावों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

    अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाया
    कुछ दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि उन्होंने सैन्य सेवा के लिए शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वे इस काम के लिए ‘‘योग्य’’ नहीं थे। सऊदी अरब के रक्षा मंत्री के साथ एक बैठक से पहले हेगसेथ ने उस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अगले संयुक्त प्रमुख अध्यक्ष के रूप में एक सेवानिवृत्त जनरल का चयन क्यों किया, जबकि वह इस कार्य के लिए कानूनी योग्यता को पूरा नहीं करते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अचानक चेयरमैन, वायु सेना जनरल सीक्यू ब्राउन जूनियर को निकाल दिया और इसके बाद हेगसेथ ने नौसेना संचालन की प्रमुख नेवी एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, वायु सेना के उपाध्यक्ष एयरफोर्स जनरल जेम्स स्लिफ को पद से हटा लिया।

    The post अमेरिकी रक्षा विभाग में 60 हजार लोगों को छंटनी appeared first on Saahas Samachar News Website.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGATE 2025 का रिजल्ट जारी, जानें क्या रही कटऑफ
    Next Article क्या वोटर आईडी-आधार लिंकिंग आसान, सही वोटरों के नाम तो नहीं कटेंगे?

    Related Posts

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.