Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Live खबरेंः पाकिस्तान ने इंडिगो की फ्लाइट लाहौर में नहीं उतरने दिया
    • ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका
    • मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?
    • क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!
    • Shravasti News: संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा श्रावस्ती पहुंची, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्टृवाद को बताया ढकोसला, भाजपाईयों ने सिरसिया में निकाली तिरंगा यात्रा
    • क्या पाकिस्तान ने मोरारजी देसाई पर दांव खेला?
    • मोदी बोले: दिमाग ठंडा है लेकिन रगों में सिंदूर बहता है
    • काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » अरबपतियों पर अगर ज्यादा टैक्स नहीं तो फिर उच्च मध्य वर्ग पर भी नहीं होः पिकेटी
    भारत

    अरबपतियों पर अगर ज्यादा टैक्स नहीं तो फिर उच्च मध्य वर्ग पर भी नहीं होः पिकेटी

    By December 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फ्रांसीसी अर्थशास्त्री थॉमस पिकेटी का कहना है कि भारत सरकार के पास इनकम टैक्स को लेकर एक ही रास्ता है कि वो अरबपतियों से ज्यादा टैक्स वसूले और देश में शिक्षा, स्वास्थ्य पर खर्च करे । उन्होंने कहा कि भारत के उच्च मध्यम वर्ग (अपर मिडिल क्लास) और मध्यम भारतीय उद्यमियों (इंडियन मिडिल क्लास इंडस्ट्रलिस्ट) पर तभी टैक्स बढ़ाया जाना चाहिए, जब तक कि यह साबित या प्रदर्शित न हो जाए कि शीर्ष पर बैठे लोग यानी अरबपति अमीर उच्च कर (हायर टैक्स) दर का भुगतान करते हैं। पिकेटी भारत और दुनियाभर में असमानताओं को कम करने के लिए अरबपतियों की संपत्ति पर ज्यादा टैक्स लगाने का मुद्दा उठाने के लिए जाने जाते हैं। उनका कहना है कि 1957 में संपत्ति कर लगाने का भारत का फैसला उस समय “बहुत ज्यादा और बहुत तेजी से” की गई कोशिश थी। उसका सही मौका अब आया है।

    पिकेटी शनिवार को दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भाषण देने आये थे। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि “आय और धन पर टैक्स लगाने की एक साफसुथरा सिस्टम बनाना काफी मुश्किल है। अमीर देशों के लिए भी ये मुश्किल है। लेकिन आप इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी (आईटी) के जरिये इसे बेहतर कर सकते हैं। बेहतर टैक्स सिस्टम के लिए बहुत सारे नए तरीके हैं, और आप बहुत अधिक टैक्स राजस्व के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। आपको सिर्फ सबसे ऊपर टारगेट करके वेल्थ के सिस्टम को ठीक करना है।”

    यह पूछे जाने पर कि भारत तो एक विकासशील अर्थव्यवस्था है तो यहां संपत्ति पर टैक्स लगाने का कोई मतलब होगा पिकेटी ने फौरन चीन से यहां की तुलना की। उनका कहना है कि जब चीन इसी हालत में था, तब उसने 25 फीसदी टैक्स लगाया था। उन्होंने कहा कि “मैं कई बार यह सुनता हूं… हमें असमानता के बारे में चिंतित होने से पहले अमीर बनने का इंतजार करना चाहिए, और यह असमानता एक प्रकार का अमीर देश का विशेषाधिकार या अमीर देश की चिंता है। लेकिन यह वह नहीं है जो इतिहास आपको बताता है। यदि आप असमानता को जल्दी कम नहीं करते हैं, तो आप एक जाल में फंस गए हैं, जहां आबादी के एक बड़े हिस्से के पास बुनियादी वस्तुओं और अवसरों और संपत्तियों तक पहुंच नहीं होगी।” यहां पर उनका इशारा भारत की तरफ ही था। क्योंकि भारत में बुनियादी सुविधाओं (स्वास्थ्य और शिक्षा)  पर सबसे कम खर्च किया जाता है। भारत के अरबपति अमीर ज्यादा तो छोड़िये पूरा इनकम टैक्स भी नहीं देते हैं। भारत में अमीरों का कर्ज भारत के बैंक माफ कर देते हैं। किसानों को पूरा कर्ज चुकाना पड़ता है और न देने पर जेल भी जाना पड़ता है या खुदकुशी करना पड़ती है। 

    पिकेटी ने चीन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि चीन में शिक्षा पर खर्च, स्वास्थ्य पर खर्च, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर खर्च और समान खर्च किया गया और उसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाया गया। वहां के उच्च आय वर्ग पर ज्यादा टैक्स लगाकर उसे बुनियादी चीजों पर खर्च किया गया। पिकेटी ने कहा, “और यह तभी मुमकिन हुआ जब वहां 15 साल पहले निम्न स्तर से इसकी शुरुआत हुई थी। आज स्थितियां बदल चुकी हैं।”

    पिकेटी भारत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा- “अगर भारत में कुल कर राजस्व सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 80% होता, तो हाँ, उस तर्क में बहुत दम होता। लेकिन13% जीडीपी के साथ, मुझे लगता है कि भारत के विकास के लिए सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक पूंजी, मानव पूंजी की कमी है। अगर बहुत अधिक विकास के लिए जीडीपी का 80% निजी हाथों में रखते, तो आप पहले से ही एक बहुत ही उत्पादक अर्थव्यवस्था होते क्योंकि आपके पास पहले से ही बहुत कम टैक्स है। मेरा मतलब है, यदि आप अन्य देशों से तुलना करें, तो आपके पास दुनिया में सबसे कम टैक्स राजस्व है।” यानी निजी क्षेत्र के अरबपतियों पर बहुत कम टैक्स है और वसूली भी पारदर्शी तरीके से नहीं होती तो भारत का टैक्स राजस्व इसीलिए कम भी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखरमास के साथ शुरू होगा ये सप्ताह, अगले एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक!
    Next Article संभलः नफरती मीडिया और प्रशासन ने मंदिर पर कब्जे की झूठी कहानी फैलाई

    Related Posts

    Live खबरेंः पाकिस्तान ने इंडिगो की फ्लाइट लाहौर में नहीं उतरने दिया

    May 23, 2025

    ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका

    May 23, 2025

    मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.