Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया
    • क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?
    • पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन
    • ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!
    • जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी थी?
    • Satya Hindi News Bulletin। 20 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ?
    • कांग्रेस का डबल अटैकः जयशंकर और मोदी से तीखे सवाल, सीजफायर क्यों किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » इंडिया गठबंधन बरकरार- अखिलेश क्यों बोले?
    भारत

    इंडिया गठबंधन बरकरार- अखिलेश क्यों बोले?

    By January 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंडिया गठबंधन बिखर गया है या बरकरार है इस बारे में भले ही किसी को संदेह हो, लेकिन अखिलेश यादव पूरी तरह स्पष्ट हैं। उन्होंने रविवार को गठबंधन में दरार की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन बरकरार है। हाल के कुछ राजनीतिक घटनाक्रमों और फिर उमर अब्दुल्ला के बयान के बाद इंडिया गठबंधन में दरार की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। 

    लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी एकजुटता के बारे में आत्मविश्वास से बात करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बरकरार है। उन्होंने कहा, ‘इंडिया गठबंधन का गठन भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के लिए किया गया था। समाजवादी पार्टी इस गठबंधन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले दलों के साथ मजबूती से खड़ी है।’

    अखिलेश यादव का यह बयान इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं की ओर से मिले-जुले संकेतों के बीच आया है। वैसे तो इंडिया गठबंधन को लेकर ताज़ा चर्चा तब शुरू हो गई जब दिल्ली चुनाव में कांग्रेस व आप के बीच बात नहीं बनी और इंडिया गठबंधन के कुछ सहयोगियों ने आप को समर्थन की घोषणा कर दी। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान आ गया। उन्होंने गुरुवार को इंडिया गठबंधन ख़त्म करने की बात कह दी।

    उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए क्योंकि इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई नेतृत्व।

    उमर के इस बयान के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने गठबंधन के व्यापक उद्देश्य को दोहराते हुए कहा, ‘इंडिया गठबंधन देश की आत्मा की रक्षा के लिए बनाया गया था, न कि केवल लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए। इसने शानदार प्रदर्शन किया, जिसने कई क्षेत्रों में बीजपी के प्रभुत्व को कम किया। भविष्य का रास्ता गठबंधन के सभी नेताओं द्वारा सामूहिक रूप से तय किया जाएगा।’

    कांग्रेस नेता की तरह दूसरे नेता इतने आशावादी नहीं हैं। उमर के बयान के बाद इंडिया गठबंधन की घटक शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर ये गठबंधन एक बार टूट गया तो दोबारा नहीं बनेगा।

    संजय राउत ने कहा, ‘मैं उमर अब्दुल्ला जी की बात से सहमत हूँ। लोकसभा चुनाव हम एक साथ लड़े और अच्छा रिजल्ट भी आया। उसके बाद हमारी सबकी ज़िम्मेदारी थी, ख़ासकर कांग्रेस की जो गठबंधन की बड़ी पार्टी है, कि इंडिया गठबंधन को जिंदा रखे और फिर एक बार सब साथ में बैठकर आगे की चर्चा करें।’

    राउत ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी सबका यह कहना है कि इंडिया गठबंधन का कोई वजूद नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘लोगों के मन में अगर इस प्रकार की भावना आती है तो इसके लिए गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ज़िम्मेदार है। कोई कम्युनिकेशन नहीं, डायलॉग नहीं, चर्चा नहीं है, इसका मतलब है कि इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक है या नहीं, इसके बारे में लोगों के मन में शंका है।’

    इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के ऐसे बयान क्यों आ रहे हैं क्या सच में इंडिया गठबंधन का मक़सद सिर्फ़ लोकसभा चुनाव साथ लड़ने का था

    दरअसल, विपक्षी दल तब एकजुट होने शुरू हुए थे जब उनको एहसास हुआ कि मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को हराना मुश्किल है। इन दलों को यह भी लग रहा था कि बीजेपी हर क्षेत्रीय दल को ख़त्म करना चाहती है और इसी के तहत उनके नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जा रही थी और उनको गिरफ़्तार भी किया जा रहा था। 

    इसी बीच विपक्षी दलों के नेता बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए एकजुट हुए। इसको भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ गठबंधन नाम दिया गया। इसमें कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, आरजेडी, जेडीयू, एनसीपी समेत कई पार्टियां शामिल थीं। इंडिया गठबंधन को बनाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे बड़ी भूमिका रही। उन्होंने सभी क्षेत्रीय पार्टियों को इकट्ठा करने का जिम्मा उठाया और 2 जून 2023 को बिहार के पटना में इंडिया गठबंधन की नींव डाली। 

    देश में मोदी सरकार के लगभग एक दशक में अर्थव्यवस्था में दिक्कतें, बेरोजगारी में वृद्धि, विपक्षी नेताओं पर हमले, देश के अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों के खिलाफ हिंदू राष्ट्रवादियों के हमले और असहमति और स्वतंत्र मीडिया के लिए सिकुड़ती जगह देखी गई है। 26 दलों के गठबंधन ने इन मुद्दों को लगातार उठाया है। गठबंधन लगातार कहता रहा है कि दांव पर भारत के बहुदलीय लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष नींव का भविष्य है। गठबंधन के घटक दलों के नेता लगातार कहते रहे हैं कि देश में ‘लोकतंत्र को बहाल करने’ के लिए संयुक्त मोर्चा बनाया गया है।

    चुनाव बाद इंडिया गठबंधन में थोड़ी हलचल तब शुरू हुई जब इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान आ गया था। ममता ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में इंडिया ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर 7 दिसंबर को नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।’ इस पर शरद पवार, लालू यादव जैसे कई नेताओं ने ममता का समर्थन किया था। बाद में जब दिल्ली चुनाव की बारी आई तो आप और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई। अब इंडिया गठबंधन को आगे जारी रखने पर सवाल उठ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePrayagraj Zero Road History: ब्रिटिश काल की यातायात व्यवस्था का जीता जागती मिसाल हैं प्रयागराज स्थित ये रोड
    Next Article Prayagraj Ka Itihas: वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है लाल पत्थरों से बना प्रयागराज में स्थित एशिया का सबसे बड़ा चर्च

    Related Posts

    क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया

    May 21, 2025

    क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?

    May 21, 2025

    ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.