
Best Bun Butter in Lucknow (Image Credit-Social Media)
Best Bun Butter in Lucknow
अगर आप भी अपने लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट की तलाश में है और लखनऊ में कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां पर आपको न सिर्फ एक हेल्दी ब्रेकफास्ट मिले बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल बरकार रहे तो ? ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको बन्द मक्खन मिल जाएगा। वो भी बेहद हेल्दी।
इस जगह पर आपको बन्द विद व्हाइट बटर सर्व किया जाएगा। आपको बता दें कि न सिर्फ यहाँ मिलने वाली बन्द मल्टीग्रेन है बल्कि इनका बनाया हुआ मक्खन भी काफी हेल्दी है। इसे ना तो कोई प्रिजर्वेटिव्स है और ना ही किसी तरह का कोई ऐडड शुगर या एक्स्ट्रा साल्ट। ऐसे में ये आपके लिए हेल्दी होने वाला है। साथ ही यहाँ आपको कई सारे ऑप्शंस भी मिल जाएंगे। जिसमें आप अपने अनुसार चुन सकते हैं।
इतना ही नहीं आपको यहां पर बंद के कई सारे फ्लेवर भी मिल जाएंगे। जिसमें मल्टीग्रेन, पाइनएप्पल ,स्ट्रॉबेरी और अलग-अलग कई तरह के ऐसे बंद मक्खन है जो आपके यहां पर बार-बार आने को मजबूर कर देंगे। आइये जानते हैं हम कहां की बात कर रहे हैं और आपको यह बंद मकान कितने रुपए में मिल जाएगा।
तो आपको बता दें कि लखनऊ में ये स्वादिष्ट और हेल्दी बंद मक्खन आपको लीला मक्खन में मिल जायेगा। जिसे एक बार खाने के बाद आप यहीं से ब्रेकफास्ट करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इनका बंद काफी फ्रेश और सॉफ्ट भी रहता है। इनका मक्खन ताज़ा और घर का निकला हुआ होता है। इसके अलावा यहां पर आपको चाय और मट्ठा भी मिल जाएगा। जिसके साथ आप अपने बंध मक्खन को एंजॉय कर सकते हैं। इसकी लोकेशन की बात करें तो यह स्थित है आप चौधरी हॉस्पिटल के सामने रायबरेली रोड लखनऊ पर।
यह अपने कार्ट सुबह 8:00 बजे से ही लगा देते हैं तो अगर आप भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की सोच रहे हैं तो लखनऊ में स्थित ये जगह सबसे बेस्ट है। ये काफी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है तो फॉरेन चले आये मक्खन लीला पर।


