Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून में पीएम मोदी के दौरे: ट्रैफिक पुलिस की ‘मास्टरप्लान’ ने कैसे रोका जाम?
    • गाजियाबाद मासूम बच्ची हत्याकांड: हैवान मामा पर हत्या और रेप का आरोप, इलाके में सनसनी
    • यूपी में महिला मतदाता: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्यों होंगी निर्णायक?
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….
    • 2027 यूपी चुनाव से पहले मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण पर नई हुंकार: क्या बदलेगी राजनीति?
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    Tourism

    UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UAE India Flights Update (Image Credit-Social Media)

    UAE India Flights Update

    UAE India Flights Update:  पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत के लिए करीब 95 उड़ानें आने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस क्षेत्र से सीमित संख्या में विशेष (नॉन-शेड्यूल) उड़ानें भी जारी हैं, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भी भारत के लिए फ्लाइट्स नियमित रूप से चल रही हैं।

    कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला हुआ है और कतर एयरवेज सोमवार को भारत के लिए 8 से 10 विशेष उड़ानें संचालित करने वाली है। वहीं कुवैत और बहरीन का एयरस्पेस अभी भी बंद है, लेकिन कुवैत की जजीरा एयरवेज सऊदी अरब के अल कैसुमाह एयरपोर्ट (एक्यूआई) से भारत के लिए उड़ानें संचालित कर रही है। इसी तरह बहरीन की गल्फ एयर सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट से विशेष उड़ानें ऑपरेट कर रही है।

    कुवैत, बहरीन और इराक में फंसे भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के जरिए भारत लाया जा रहा है। वहीं ईरान में मौजूद भारतीयों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लाने में मदद की जा रही है। अब तक 1,031 भारतीय, जिनमें 707 छात्र शामिल हैं, इन रास्तों से बाहर निकाले जा चुके हैं।

    ईरान के तेहरान, इस्फहान और शिराज में मौजूद भारतीय छात्रों को देश के अंदर ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं इजरायल में मौजूद भारतीयों को जॉर्डन के जरिए भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

    इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दुनिया के नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात कर ईद और नवरोज की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह त्योहार क्षेत्र में शांति और स्थिरता लेकर आएगा।

    प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे हमलों की निंदा की और कहा कि इससे वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ता है। उन्होंने समुद्री मार्गों को सुरक्षित और खुले रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

    विदेश मंत्रालय (एमईए) पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

    विदेशों में मौजूद भारतीय दूतावास और मिशन भी 24 घंटे काम कर रहे हैं। वे हेल्पलाइन के जरिए भारतीय समुदाय से संपर्क में हैं और जरूरत के अनुसार सलाह और मदद दे रहे हैं।

    28 फरवरी से अब तक करीब 3.75 लाख यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं और धीरे-धीरे फ्लाइट संचालन की स्थिति बेहतर हो रही है।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNavratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    Next Article दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….

    April 11, 2026

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.