Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » कबीनी वन्यजीव अभयारण्य: हाथियों के झुंड के संग वन्यजीव और प्रकृति का आनंद उठाने की जगह
    Tourism

    कबीनी वन्यजीव अभयारण्य: हाथियों के झुंड के संग वन्यजीव और प्रकृति का आनंद उठाने की जगह

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kabini Wildlife Sanctuary (Image Credit-Social Media)

    Kabini Wildlife Sanctuary

    Kabini Wildlife Sanctuary: देश के सबसे बेहतर अभयारण्यों में से एक कर्नाटक राज्य में स्थित यह प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य काबिनी नदी के किनारे हाथियों के लिए मशहूर है। इस वन्य जीव अभयारण्य की गणना भारत के मशहूर अभयारण्यों में की जाती है। कबीनी अपने हाथियों के लिए पूरे एशिया में मशहूर है। यहां हाथियों को एक साथ झुंड में देख सकते हैं। इसलिए इस जगह को ‘हाथियों का घर’ के नाम से भी जाना जाता है। हाथियों के अतिरिक्त यहां तेंदुए, चीतल, सांभर, बाघ, मगरमच्छ, भालू जैसे अन्य पशुओं और कई पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।

    पक्षीविज्ञानी और प्रकृति प्रेमियों के लिए कबीनी स्वर्ग के समान है। दरअसल कबीनी नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व का एक हिस्सा है। यहां पर्यटकों को जंगल के अंदर रोमांच के साथ शांत सुकून वातावरण का एहसास होता है। इस अभयारण्य में सागवान, शीशम और चंदन जैसी कई पेड़ों की प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं।कबीनी वन्यजीव अभयारण्य की एक और विशेषता यहां के सरीसृप हैं जिनमें मगरमच्छ और विभिन्न प्रकार के सांपों के प्रजाति शामिल हैं।

    कबीनी अभयारण्य आजादी से पूर्व मैसूर के राजाओं के शिकार के लिए मशहूर था, लेकिन आजादी के बाद शिकार पर पाबंदी लगने के बाद यह स्थान हाथियों का रिजर्व क्षेत्र घोषित हो गया। इस जगह हाथी सफारी के अलावा जीप और नाव सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

    हाथी सफारी:

    हाथी की सवारी कर जंगल सफारी का आनंद लेना प्रकृति प्रेमियों को एक अलग एहसास देता है। हाथियों के ऊंची पीठ पर बैठकर उनके मस्त चाल के साथ जंगल के जीव जंतुओं और प्राकृतिक दृश्यों का लुत्फ़ जिंदगी में यादगार पल बनाता है।

    जीप सफारी :

     जीप सफारी में आपको दोस्तों या परिवार के संग एक साथ बैठकर जंगल के अंदर पेड़ पौधों के बीच जानवरों को करीब से देखने का मौका मिलता है। अभयारण्य के बीच तालाब, पहाड़ , बांस के पेड़ों के जंगल सैलानियों को आकर्षित करते हैं।

    नौका विहार :

    अभयारण्य के भीतर मौजूद तालाब में पर्यटक नौका विहार का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान तालाब के किनारे घूमते, नहाते और पानी पीते पशु पक्षियों के झुंड आपके इस नौका विहार का आनंद और बढ़ा देते हैं।

    कबीनी के आसपास और भी कई देखने लायक जगह है जिसका आप लुत्फ़ उठा सकते हैं। इनमें प्रमुख हैं नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, ब्रह्मगिरी अभयारण्य, इर्पू झरना इत्यादि।

    कैसे पहुंचें

    हवाई मार्ग से यहां पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट बैंगलोर है। यहां से करीब 205 किमी की दूरी पर यह अभयारण्य स्थित है। हवाई अड्डे से बस या टैक्सी के जरिए कबीनी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अभयारण्य से 80 किमी की दूरी पर स्थित निकटतम मैसूर हवाई अड्डा है। जिसे मंडकली हवाई अड्डा भी कहा जाता है । यह भी पर्यटकों के लिए एक विकल्प है।

    रेल मार्ग से यहां पहुंचने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन मैसूर है। बैंगलोर पहुंच कर मैसूर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ले सकते हैं। बस या टैक्सी के माध्यम से यहां पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा निकटतम स्टेशन नंजनगुड है, जहां से कबीनी करीब 50 किलोमीटर दूर है। यह स्टेशन कर्नाटक के कई शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

    सड़क मार्ग से कबीनी पहुंचना आसान है। बैंगलोर मैसूर एक्सप्रेस वे पर ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। हर दिन कर्नाटक राज्य परिवहन की बसें बैंगलोर से कबीनी के लिए रवाना होती हैं और इसके अलावा टैक्सी के जरिए भी आप यहां पहुंच सकते हैं। जंगल में प्रवेश करते ही आप हिरणों के झुंड देख सकते हैं।

    घूमने का सबसे अच्छा समय :

    कबीनी घूमने के लिए अक्टूबर से जून तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

    इस दौरान मानसून का महीना जाने की कगार पर रहता है।सर्दियों के महीने शुरू होने को होते हैं। इस दौरान मौसम सुहावना और वन्यजीवों को देखने के लिए अनुकूल होने के कारण सैलानी भरपूर आनंद ले सकते हैं।

    यहां ठहरने के लिए कई रिसोर्ट, गेस्ट हाउस आपको ऑनलाइन बुकिंग में मिल जाएंगे। तो देर किस बात की अब छुट्टियों और त्योहारों के दिन आने वाले हैं, अपना प्लान बनाकर इसका आनंद जरूर उठाएं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘गोदी आयोग’, बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे…’ राहुल गांधी-तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर करारा हमला
    Next Article Sleeping State of India: भारत का ‘स्लीपिंग स्टेट’ किसे कहा जाता है और क्यों, चलिये जानते हैं
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती

    November 5, 2025

    Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री

    November 5, 2025

    Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में

    November 5, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.