Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया
    • क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?
    • पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन
    • ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!
    • जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी थी?
    • Satya Hindi News Bulletin। 20 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ?
    • कांग्रेस का डबल अटैकः जयशंकर और मोदी से तीखे सवाल, सीजफायर क्यों किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » कांग्रेस की महू रैली में राहुल-प्रियंका के भाषण पर बैन! राजनीति तेज़
    भारत

    कांग्रेस की महू रैली में राहुल-प्रियंका के भाषण पर बैन! राजनीति तेज़

    By January 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस की 27 जनवरी को आयोजित रैली के पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस देश भर आंदोलन की श्रृंखला चला रही है। इसी कड़ी में सोमवार को महू में आयोजित कांग्रेस के जलसे में राजनीतिक और धार्मिक भाषण न करने की शर्त सहित प्रशासन द्वारा रैली को लेकर दी गई अनुमति को लेकर राजनीति गर्मा गई है।

    कांग्रेस कई दिनों से महू जलसे की तैयारियां कर रही है। बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में होने वाले इस आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ देश भर के कांग्रेस नेता जुट रहे हैं। कांग्रेस का प्रयास जलसे को अब तक का सबसे बड़ा जलसा बनाने का रहा है।

    जलसे की अनुमति का पत्र जिला प्रशासन ने पहले 23 जनवरी को जारी किया। इस पत्र के बाद विवाद गहरा गया। दरअसल, आधा दर्जन से कुछ ज़्यादा शर्तों के साथ दी गई पहली अनुमति का प्वाइंट नंबर 6 विवाद का कारण बना।

    जिला प्रशासन ने जलसे को लेकर नियमित शर्तों के साथ शर्त नंबर 6 में कहा, ‘कार्यक्रम के समय अनाउन्समेंट (भाषण) करने के दौरान कोई भी राजनैतिक व धर्मविरोधी भाषण प्रतिबंधित रहेगा। इस शर्त के बाद हंगामा मचा तो आनन-फानन में जिला प्रशासन ने संशोधित अनुमति जारी की। इस अनुमति में ‘राजनैतिक’ भाषण शब्द हो हटा लिया गया है।

    इंदौर जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव के आवेदन के बाद एसडीएम कार्यालय से जारी अनुमति पत्र में कहा गया है कि शर्तों का उल्लंघन करने पर अनुमति निरस्त मानी जाएगी।

    नई अनुमति के बाद कांग्रेस नेताओं के राजनैतिक भाषण का रास्ता ज़रूर खुल गया है, लेकिन विवाद हो चुका है, लिहाजा अब पूरे मसले पर राजनीति तेज है।

    कांग्रेस ने सरकार को लिया आड़े हाथ

    मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के भूपेन्द्र गुप्ता ने ‘सत्य हिन्दी’ से कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी का बाबा साहेब को लेकर रवैया पहले ही साफ़ था। संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण ने भाजपाई मानसिकता को पूरी तरह से फिर देश के सामने ला दिया।’

    गुप्ता ने कहा, ‘महू का जलसा ऐतिहासिक होने वाला है। केन्द्र की सरकार को इसकी भनक है। जलसे को कैसे फेल किया जाये, बाधाएं डाली जायें, इसका कुत्सित प्रयास दिल्ली के इशारे पर हो रहा है। भाजपा का चेहरा देश के सामने है। जलसे में अब यह और ज्यादा जोर से एक्सपोज होगा।’

    महू में कांग्रेस की रैली की तैयारियां एक नज़र में

    • एक लाख वर्ग फीट में पंडाल बनाया जा रहा।
    • आयोजन स्थल पर तीन मंच बनाए जा रहे।
    • एक मंच पर राहुल, प्रियंका और खड़गे रहेंगे।
    • दूसरे मंच पर बाकी वीआईपी लोग बैठेंगे।
    • तीसरे मंच पर कबीर भजनों की प्रस्तुतियां होंगी।
    • एक लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान।
    • सुरक्षा के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
    • महू और इंदौर में 30 से ज्यादा होटल बुक।
    • होटलों में बाहर से आने वाले नेता-कार्यकर्ता रुकेंगे।
    • सभा स्थल के सामने रिसार्ट में वीवीआईपी मेहमान रुकेंगे।
    • पांच जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
    • दो हेलीपैड बनाए, पहला तेलीखेड़ा और दूसरा बोरखेड़ी में बनाया।

    महू यात्रा कांग्रेस का ढोंगः मोहन यादव

    कांग्रेस की इस रैली को लेकर सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जी के लिए नेहरू जी, इंदिरा जी और राजीव जी ने कभी कुछ नहीं किया। हमारी पार्टी ने सदैव ही आंबेडकर जी के योगदान को सम्मान दिया है। कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को लोकसभा में नहीं पहुंचने दिया। कांग्रेस ने ये पाप किया है। देश की जनता कांग्रेस की करतूत जानती है। कांग्रेस आज बगुला भगत बनकर बाबा साहेब की जन्म स्थली से यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है।

    बीजेपी नेता ने कांग्रेस से 52 लाख रुपए क्यों मांगे

    कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके महू के पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से 52 लाख रुपए मांगे हैं। 27 जनवरी को कांग्रेस की सभा से पहले शनिवार को अंतरसिंह दरबार ने अपनी मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

    दरबार ने आरोप लगाया कि 2 जून 2016, 30 अक्टूबर 2018 और 26 नवंबर 2022 तक राहुल गांधी की सभा समेत तीन कार्यक्रम करवाए थे। इस पर 52 लाख 23 हजार 245 रुपए खर्च हुए थे। यह पैसा पार्टी को देना था, लेकिन जब पैसा नहीं दिया, तो जमीन बेचकर कर्ज चुकाना पड़ा। दरबार ने ये पैसा कांग्रेस से वापस मांगा है। उन्होंने कहा कि मैंने इसी नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरिम सरकार निष्पक्ष नहीं रह सकती, तो चुनाव के समय एक तटस्थ सरकार की आवश्यकता होगी: फखरुल इस्लाम
    Next Article Guntur Famous Tourist Places: भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं लोग यहां के ‘मिर्चों’ के कद्रदान, पर्यटन के लिहाज से भी है बेहतरीन जगह

    Related Posts

    क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया

    May 21, 2025

    क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?

    May 21, 2025

    ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.