Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Magh Mela 2026: कितने दिनों तक चलेगा माघ मेला, क्या रहेंगी शाही स्नान की तिथियां?
    • Travel abroad on a Low Budget: कम बजट में विदेश यात्रा? ये हैं भारतीयों के लिए सबसे सस्ते 5 देश
    • सर्दियों में कम बजट में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह, 10 हज़ार के अंदर करें विंटर वेकेशन एन्जॉय
    • वांतारा दौरे पर लियोनेल मेस्सी, भारतीय परंपरा और वन्यजीवों से जुड़ा खास अनुभव
    • New Mall in Lucknow: नए साल में लखनऊ में यहाँ खुलने जा रहा ये शानदार मॉल, सबको कर देगा फेल
    • Himachal Pradesh Tourism: क्रिसमस और न्यू ईयर पर बढ़ा हिमाचल प्रदेश का पर्यटन, बढ़ रही लोगों की भीड़
    • Khatu Shyam Yatra: क्यों रींगस से खाटू तक नंगे पांव जाते हैं भक्त? क्या है निशान यात्रा का रहस्य?
    • Boho Fest in Lucknow: लखनऊ में लगेगा ये फेस्ट, कई कलाकार करेंगें शिरकत
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » चोर दरवाजे से फिर आ रहे हैं तीनों कृषि कानून, रोक पायेंगे किसान
    भारत

    चोर दरवाजे से फिर आ रहे हैं तीनों कृषि कानून, रोक पायेंगे किसान

    By January 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कृषि मार्केटिंग पर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क मसौदे पर विवाद थम नहीं रहा है। तमाम किसान संगठनों ने पहले ही इस मसौदे को खारिज कर दिया है। मोदी सरकार ने इस मसौदे पर तमाम राज्यों से भी राय मांगी थी। जाहिर है कि बीजेपी शासित राज्यों से उसे अपनी पसंद की राय मिल गई लेकिन विपक्ष शासित राज्यों ने इस मसौदे पर गहराई से नजर डाली। पंजाब चूंकि मुख्य कृषि प्रधान राज्य है, उसकी गंभीर राय की ज्यादा जरूरत थी। लेकिन पंजाब ने इस मसौदे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उसने कहा कि यह मसौदा किसानों के खिलाफ है। इसलिए वो इस पर अपनी सहमति नहीं दे सकता। लेकिन अभी भी इस मसौदे के बारे में आम लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जबकि यह मुद्दा जितना किसानों से जुड़ा है, उतना ही आम लोगों से जुड़ा है। 

    मसौदा नीति को केंद्र ने पिछले साल 25 नवंबर को भेजा था। जिसमें 15 दिसंबर तक टिप्पणी मांगी गई थी। अकेले पंजाब राज्य ने जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, क्योंकि  मुद्दा किसानों का था। मसौदा कमेटी ने पंजाब को 10 जनवरी तक का समय दिया। पंजाब ने अपनी राय मसौदा समिति को देने से पहले किसानों, कृषि विशेषज्ञों और कमीशन एजेंटों से सलाह की।

    मसौदे में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर क्या है

    मोदी सरकार की मसौदा कमेटी ने एमएसपी पर चुप्पी साध रखी है। इसका कोई जिक्र मसौदे में नहीं है। पंजाब, हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी सबसे महत्वपूर्ण है। उल्टा मसौदा यह बताता है कि किस तरह निजी कृषि बाजार को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसका मतलब है पहले से चल रही मंडी समितियों को कमजोर किया जाना। उन्हें अप्रासंगिक बनाने का पूरा इंतजाम इस मसौदे में है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मंडियों का एक बड़ा नेटवर्क है। 

    क्या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा हैः कृषि मार्केटिंग पर राष्ट्रीय फ्रेमवर्क मसौदा पूरी तरह से कान्ट्रैक्ट फॉर्मिंग को समर्पित है। जिसमें अनाज की सीधे खरीद के लिए निजी साइलो को खुले बाजार यार्ड के रूप में घोषित करना शामिल है। यहां बताना जरूरी है कि हरियाणा, पंजाब में अडानी समूह के साइलो पहले से ही बने हुए हैं। जिनमें किसानों से सीधे अनाज खरीद कर रखा भी गया है। अगर इस मसौदे को मंजूर किया गया तो इसका सीधा फायदा अडानी समूह को होगा। क्योंकि उसके साइलो पहले से ही तैयार हैं। इस क्षेत्र में अडानी ही अभी तक अकेले खिलाड़ी हैं। उनके बाद पंजाब-हरियाणा में वहां की सरकारी खरीद एजेंसियों के साइलो जैसे भंडार हैं। मसलन हरियाणा में हैफेड के अपने भंडार हैं। लेकिन अब वो दयनीय दशा में हैं।

    कुछ अन्य मुद्दे भी हैं, जिनके आधार पर इसे खारिज किया जाना चाहिएः

    • किसानों के हितों की बलि देकर कॉरपोरेट्स को लाभ पहुंचाने की कोशिश छोटे उत्पादकों को खेती से बाहर कर देगी। 
    • निजी क्षेत्रों, कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिग, साइलो चलाने वाली कंपनियों के लिए इस मसौदे में किसी तरह की रेगुलेटरी संस्था बनाने की बात नहीं है जो किसानों के हितों को देख सके। 

     

    • मसौदे में कृषि बुनियादी ढांचे में सुधार का वादा किया गया है लेकिन धन की कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है। यानी सरकार कितना पैसा खर्च करेगी, उसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।
    • 27 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी मंडी समितियों का नेटवर्क मौजूद है। इन मंडी समितियों से 7,057 थोक बाजारों में अनाज भेजा जाता है। इस मसौदे के लागू होने पर निजी कंपनियां उतरेंगी और वो मंडी समितियों को पीछे कर देंगी या फेल कर देंगी। 
    • भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची II की प्रविष्टि 28 के तहत कृषि राज्य का विषय है। मोदी सरकार उसकी परवाह किये बिना अपने बनाये कानून कृषि क्षेत्र में भी लागू करना चाहती है। उसने इस मसौदे को तैयार करने से पहले राज्यों से कोई सलाह नहीं ली। जबकि खेती के लिए उपयुक्त नीतियां बनाने का काम राज्यों के विवेक पर छोड़ देना चाहिए।

    सरकार अगर इस मसौदे को लेकर इतना गंभीर है तो वो क्यों नहीं मसौदे को विज्ञापन के रूप में प्रकाशित करे और किसान संगठनों से बात करे। खासतौर पर तीन प्रमुख कृषि उत्पादक राज्य पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसानों की सोच के आधार पर मसौदा आना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBermuda Triangle Mystery: आखिर क्यों गायब होते है यहाँ से गुजरने वाले जहाज, क्या है बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य
    Next Article बाबरनामा के ‘झूठ’ के सहारे संभल को दूसरी अयोध्या बनाने की कोशिश?

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.