Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में बदलेगा भविष्य! नीतीश कैबिनेट ने ‘युवा आयोग’ गठन और 35% ‘महिला आरक्षण’ पर लगाई मुहर
    • महाराष्ट्र में भड़क उठी भाषा की ज्वाला! ‘पटक-पटक कर मारेंगे’ पर गरजे उद्धव ठाकरे, बोले- कुछ नेता इंसान नहीं, लकड़बग्घे हैं…
    • Raj Thackeray News: राज ठाकरे को ‘खुला छोड़ना खतरनाक, इस नेता ने कर दी ऐसी कार्रवाई की मंग
    • Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज
    • ‘सन ऑफ बिहार’ मनीष कश्यप हुये जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई एंट्री
    • विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन, टाइगर ऑफ UP से थे मशहूर, परिवार में छाया मातम
    • Lucknow news: …तो इस लिए बीजेपी नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष
    • Bajrang Manohar Sonawane Wikipedia: संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक, बीड से लोकतंत्र की आवाज़-बजरंग मनोहर सोनवाने
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ट्रेन अपहरण पर भारत का पाक को जवाब, दुनिया जानती है आतंक केंद्र कहाँ
    भारत

    ट्रेन अपहरण पर भारत का पाक को जवाब, दुनिया जानती है आतंक केंद्र कहाँ

    By March 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने शुक्रवार को आतंकवाद को प्रायोजित करने के पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इसने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का असली केंद्र कहां है। यह प्रतिक्रिया तब आई जब पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाया। हालाँकि उसने हाल ही में बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हमले से भारत को सीधे जोड़ने से परहेज किया, जिसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के निराधार आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं। दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। पाकिस्तान को दूसरों पर उंगली उठाने और अपनी आंतरिक समस्याओं व नाकामियों का ठीकरा फोड़ने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।’

    Our response to media queries on the remarks made by the Pakistan side ⬇️

    🔗 https://t.co/8rUoE8JY6A pic.twitter.com/2LPzACbvbf

    — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 14, 2025

    भारत का यह रुख दशकों से चली आ रही उस नीति को दोहराता है जिसमें वह पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थक मानता है और बातचीत के लिए शर्त रखता है कि आतंक और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते।

    पाकिस्तान के आरोप मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस पर हुए घातक हमले के बाद आए। हमले में 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक को छुड़ाने का अभियान चला। इस हमले में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए का हाथ माना जा रहा है। बीएलए को पाकिस्तान आतंकवादी संगठन मानता है। हालांकि, पाकिस्तान ने पहले भारत को बलूच अलगाववादियों का समर्थक ठहराया था, लेकिन इस बार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने हमले के समन्वय का स्रोत अफ़ग़ानिस्तान को बताया। 

    शफकत अली ख़ान ने कहा, ‘हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं है। तथ्य वही हैं। भारत पाकिस्तान के ख़िलाफ़ आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है, लेकिन इस खास घटना में हमें अफ़ग़ानिस्तान से कॉल के सबूत मिले हैं।’

    खान ने भारत पर ‘वैश्विक हत्या अभियान’ चलाने और पड़ोसी देशों को अस्थिर करने का आरोप लगाया। उन्होंने भारतीय मीडिया पर बीएलए को महिमामंडित करने का भी इल्जाम लगाया। साथ ही, उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान से हमले के ‘षड्यंत्रकारियों, आयोजकों और फंड देने वालों’ को ज़िम्मेदार ठहराने और पाकिस्तान के साथ सहयोग करने की मांग की। हालांकि, तालिबान ने इन दावों को खारिज कर दिया।

    अफ़ग़ान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल काहार बल्खी ने कहा कि पाकिस्तान को ‘गैर-जिम्मेदाराना बयानों’ के बजाय अपनी सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए।

    आतंकवाद के आरोपों के बीच पाकिस्तान ने अफगान नागरिक कार्ड यानी एसीसी धारकों के लिए 31 मार्च की समय सीमा को दोहराया। खान ने कहा, ‘हमने एसीसी धारकों को रहने की छूट दी थी, लेकिन यह अनिश्चितकाल के लिए नहीं थी। अब सरकार ने फ़ैसला किया है कि उन्हें 31 मार्च तक देश छोड़ना होगा, वरना वे अवैध निवासी माने जाएंगे और क़ानून अपना काम करेगा।’ यह कदम पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को दिखाता है।

    यह पूरा घटनाक्रम भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच जटिल संबंधों को दिखाता है। पाकिस्तान का भारत पर आतंकवाद का आरोप कोई नया नहीं है, लेकिन इस बार अफ़ग़ानिस्तान को भी निशाने पर लेना उसकी दोहरी रणनीति को दिखाता है। एक तरफ़ वह अपनी आंतरिक अस्थिरता – खासकर बलूचिस्तान में बढ़ते विद्रोह – के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा है, तो दूसरी तरफ अफगान सीमा से बढ़ते ख़तरे को उजागर कर रहा है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी और बीएलए जैसे समूहों के हमले 2025 में पाकिस्तान के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं, जिसे वह बाहरी ताक़तों से जोड़कर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

    भारत का जवाब साफ़ है – वह इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लेता और वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ साबित करने में जुटा है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान का इनकार इस बात की ओर इशारा करता है कि क्षेत्रीय अस्थिरता का मूल कारण बाहरी साजिशों से ज्यादा स्थानीय असंतोष और कमजोर शासन में छिपा है।

    यह विवाद न तो पहला है और न ही आखिरी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तब तक चलता रहेगा, जब तक दोनों देश अपनी आंतरिक चुनौतियों का समाधान नहीं करते। बलूचिस्तान हमला इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति बिगड़ रही है, और इसे भारत या अफ़ग़ानिस्तान पर थोपना समस्या का हल नहीं है। क्षेत्रीय शांति के लिए ज़रूरी है कि सभी पक्ष संयम बरतें और आतंकवाद के ख़िलाफ़ ठोस सहयोग करें, न कि एक-दूसरे को दोष देकर स्थिति को और जटिल बनाएं।

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरु की राशि में आएंगे सूर्य, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत; धन-संपदा का मिलेगा आशीर्वाद!
    Next Article YouTube के पीछे हाथ धोकर पड़ीं Meta, लगवानी चाहती हैं बैन

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.