Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेताओं से असुरक्षित स्त्रियाँ? ऐसे तो कमजोर राष्ट्र बनेगा
    • न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल
    • भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?
    • LIVE: इसरो का 101वां सैटेलाइट मिशन तकनीकी ख़राबी के कारण विफल
    • Satya Hindi News Bulletin। 17 मई, दिनभर की ख़बरें
    • Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं
    • क्या पाकिस्तान पर हमले से भारत का कुछ नुकसान हुआ?
    • पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » डोनाल्ड ट्रंप ने अहम टिप्पणी की, मैंने सुना है कि भारत अब अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने जा रहा है
    अंतराष्ट्रीय

    डोनाल्ड ट्रंप ने अहम टिप्पणी की, मैंने सुना है कि भारत अब अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने जा रहा है

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    donald2 Hindi News Website

    donald2 Hindi News Website

    वॉशिंगटन
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन, मेक्सिको समेत तमाम देशों पर 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप का कहना है कि टैक्स में असमानता खत्म की जाएगी और यदि किसी देश ने अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा टैक्स लगाया है तो फिर उतना ही टैक्स अमेरिका भी लगाएगा। इस बीच मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि भारत अब अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ समय पहले ही सुना था कि भारत अपने टैरिफ में बहुत बड़ी कटौती करने जा रहा है और मैंने पूछा था कि ऐसा बहुत पहले क्यों नहीं किया गया?’ उन्होंने कहा कि टैरिफ बढ़ाने के फैसले से कई देशों की नीतियों में सुधार आएगा।

    ट्रंप से पूछा गया कि क्या उनकी ओर से किए गए ऐलान के मुताबिक जो टैरिफ बुधवार से लागू होने वाले हैं, उससे क्या दूसरे देश चीन की ओर नहीं जाएंगे। इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। इसकी बजाय सभी देश टैक्स को लेकर अच्छी नीति बना सकेंगे। अभी इस पॉलिसी में गैर-बराबरी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं। मुझे लगता है कि टैरिफ के साथ वास्तव में उनके पास बेहतर करने का मौका है। यह फैसला वास्तव में उनकी ही मदद करेगा। मुझे लगता है कि उनमें से बहुत से लोग अपने टैरिफ कम कर देंगे क्योंकि वे वर्षों से अमेरिका पर मनमाना टैरिफ लगा रहे हैं।’ हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि ऐसा कैसे होगा।

    उन्होंने कहा कि यूरोप ने तो अमेरिका में बनी कारों पर टैक्स में 2.5 फीसदी की कटौती कर दी है। ट्रंप ने कहा कि आप देखिए कि यूरोपियन यूनियन ने कारों पर टैरिफ में 2.5 फीसदी तक की कटौती की है। कुछ दिन पहले ही उसने ऐला किया था और अब यह कटौती हुई है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से पूरी दुनिया में हलचल मची है। उन्होंने 2 अप्रैल को मुक्ति दिवस का ऐलान किया है।

    उनका कहना है कि यह दिन होगा, जब अमेरिका महंगे टैरिफ का बदला लेगा। उनका कहना है कि चीन, कनाडा, मेक्सिको, यूरोप और भारत जैसे देश ज्यादा टैरिफ लगा रहे हैं, जबकि अमेरिका में वहां के उत्पादों पर कम टैक्स है। इससे गैर-बराबरी है। इसका खामियाजा अमेरिका की अर्थव्यवस्था उठा रही है। यहां के लोग भी इसका नुकसान उठा रहे हैं। बता दें कि ट्रंप के ऐलान के बाद से दुनिया भर के बाजारों में गिरावट का दौर जारी है।

    भारत के ही बाजार में आज सुबह से बड़ी गिरावट देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1352 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआत ही 350 अंकों की गिरावट के साथ ही हुई थी। फिलहाल भारतीय उद्योगों ने सरकार से अपील है कि डोनाल्ड ट्रंप से बात की जाए। खासतौर पर फार्मा सेक्टर और आईटी कंपनियों में ज्यादा हलचल देखी जा रही है।

    The post डोनाल्ड ट्रंप ने अहम टिप्पणी की, मैंने सुना है कि भारत अब अमेरिकी सामानों पर टैक्स कम करने जा रहा है appeared first on Saahas Samachar News Website.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKanpur Dehat News: आठ वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव, 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस
    Next Article मोहम्मद यूनुस के बयान पर उत्तर पूर्व के नेता बोले- ‘बांग्लादेश को बाँट दें तो’!
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.