Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Live खबरेंः पाकिस्तान ने इंडिगो की फ्लाइट लाहौर में नहीं उतरने दिया
    • ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका
    • मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?
    • क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!
    • Shravasti News: संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा श्रावस्ती पहुंची, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्टृवाद को बताया ढकोसला, भाजपाईयों ने सिरसिया में निकाली तिरंगा यात्रा
    • क्या पाकिस्तान ने मोरारजी देसाई पर दांव खेला?
    • मोदी बोले: दिमाग ठंडा है लेकिन रगों में सिंदूर बहता है
    • काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » दमन के खिलाफ प्रतिरोध की आवाज़ है श्याम बेनेगल का सिनेमा 
    भारत

    दमन के खिलाफ प्रतिरोध की आवाज़ है श्याम बेनेगल का सिनेमा 

    By December 24, 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्याम बेनेगल ने अपनी पहली ही फिल्म अंकुर के क्लाइमेक्स में एक बच्चे को पत्थर मारकर काँच तोड़ते हुए व्यवस्था के प्रतिरोध के प्रतीक के तौर पर दिखाया था। बेनेगल ने एक नितांत नयी सी प्रगतिशील सोच के साथ भारतीय सिनेमा में मानवीय समस्याओं के प्रस्तुतिकरण के प्रचलित रूपकों को तोड़ने का जो सिलसिला पहली ही फिल्म से शुरू किया, उनके समूचे काम में उसकी निरंतरता ने उन्हें समानांतर सिनेमा के एक दिग्गज के तौर पर स्थापित किया। 

    14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में जन्मे और वहाँ की मिलीजुली तहज़ीब के बीच पले-बढ़े श्याम बेनेगल ने नब्बे वर्ष के दीर्घ जीवन में इतना ज्यादा, इतना विविधतापूर्ण काम किया है, इतनी व्यापकता का काम किया है कि उस सब को समेटते हुए कुछ भी तात्कालिक तौर पर लिखना बहुत कठिन काम है। उनके काम में बहुत विस्तार है। अँकुर, चरनदास चोर,  निशांत, मंथन, कोंडुरा, भूमिका, जुनून, कलयुग, आरोहण, मंडी, त्रिकाल, सुसमन, अंतर्नाद, सूरज का सातवाँ घोड़ा, मम्मो, सरदारी बेगम, द मेकिंग ऑफ़ महात्मा, समर, हरी-भरी, ज़ुबैदा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटेन हीरो, वेलकम टु सज्जनपुर, वेल डन अब्बा, मुजीब: द मेकिंग ऑफ़ ए नेशन उनकी फ़ीचर फिल्में हैं।

    1974 में उनकी पहली फीचर फिल्म आई थी अँकुर। लेकिन उससे भी बहुत पहले से बेनेगल लघु फिल्में और डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाने में सक्रिय हो चुके थे। उनकी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में जवाहर लाल नेहरू और सत्यजित रे पर बनी फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। दूरदर्शन के अच्छे दिनों में उनके बनाये भारत एक खोज को आज भी भारतीय टेलिविज़न इतिहास के शानदार कार्यक्रमों में गिना जाता है। इसके अलावा उन्होंने यात्रा, कथासागर, अमरावती की कहानियाँ, संक्रान्ति और संविधान धारावाहिक भी बनाये जो अपने कथ्य और शिल्प के लिए बहुत लोकप्रिय और चर्चित हुए।

    श्याम बेनेगल सबसे ज्यादा 18 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुए। इसके अलावा उन्हें पद्मभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला।

    श्याम बेनेगल सिर्फ सतत सक्रिय निर्माता-निर्देशक-पटकथा लेखक ही नहीं थे। वह फिल्म निर्माण की एक मुकम्मल संस्था थे। समानांतर सिनेमा आंदोलन की शुरुआत करने वाले थे। एक अलग तरह के सार्थक सिनेमा की नींव रखने वालों में उनका नाम बहुत ऊपर है। उन्होंने न सिर्फ बेमिसाल फिल्में बनाई हैं बल्कि अपनी फिल्मों के जरिये भारतीय सिनेमा को एक से एक शानदार कलाकार भी दिये हैं। शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, स्मिता पाटिल, गिरीश कर्नाड, मोहन अगाशे़, अमरीश पुरी, पंकज कपूर, अन्नू कपूर, सतीश कौशिक ऐसे कुछ नाम हैं जिन्होंने श्याम बेनेगल के साथ शुरुआती काम किया और बाद के दिनों में उनकी चमक बढ़ती ही गई। बेनेगल की कई फिल्मों के कैमरामैन रहे गोविंद निहालानी खुद एक शानदार फिल्मकार बने और समानांतर सिनेमा के स्तंभों में गिने जाते हैं।

    भारतीय सिनेमा में, ख़ास तौर पर हिंदी सिनेमा में श्याम बेनेगल जैसा कोई दूसरा शख्स उनके समकालीनों में ही नहीं, बल्कि उनके पूर्ववर्तियों में भी ढूँढ पाना असंभव सा है।

    उनसे पहले सत्यजित रे के ज़रिये भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान मिल चुकी थी लेकिन बेनेगल की फिल्मों ने नये संदर्भों में एक नये प्रगतिशील नज़रिये के साथ भारतीय समाज की कहानियों को, समाज में आ रहे बदलावों को, मध्य वर्ग को, सत्ता-व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष को और प्रतिरोध को पूरी दुनिया के सामने पेश किया और भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा बढ़ायी।

    उनकी शुरुआती तीन फिल्मों- अँकुर, निशांत़, मंथन- को समानांतर सिनेमा में मील का पत्थर माना जाता है। सामंती व्यवस्था के प्रति आक्रोश और सामाजिक बदलाव के लिए जद्दोजहद करते मध्यवर्ग और कामगारों की भूमिका को इन फिल्मों में साफ देखा जा सकता है। निशांत में एक अध्यापक गिरीश कर्नाड अपनी जवान पत्नी को अगवा करने के लिए गांव के लोगों को ज़मींदार परिवार के खिलाफ एकजुट करता है जबकि मंथन में गुजरात के दूध उत्पादक किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाने के लिए गिरीश कर्नाड (अमूल के संस्थापक डॉक्टर वर्गीज़ कुरियन से मिलती-जुलती भूमिका में) कोऑपरेटिव डेयरी की स्थापना करता है। बेनेगल ने अँकुर की कहानी बहुत पहले, 1962 में ही लिख ली थी लेकिन फिल्म 1974 में बनी। सामंतवाद के सवाल और चरित्रों की जटिलता में गुँथी इस फिल्म में अनंत नाग, शबाना आज़मी और साधु मेहर के अभिनय ने सबको चकित कर दिया था। इस फिल्म में अनंत नाग सामंती सोच के चलते खलनायक की तरह नज़र आते हैं। 

     - Satya Hindi

    कलयुग में बेनेगल ने महाभारत को औद्योगिक परिवार के सत्ता संघर्ष के रूपक के जरिये नये ढंग से व्याख्यायित करने का प्रयास किया और जुनून में रस्किन बॉंड की कहानी के जरिये 1857 के दौर को परदे पर उतारा।

    बेनेगल की सिनेमाई संवेदना और उनके फिल्म संस्कार का बपतिस्मा एक तरह से उनके बचपन में ही हो गया था, उनके पिता के माध्यम से। उनके पिता के पास 16 एमएम का एक मूवी कैमरा था जिससे वह अपने बच्चों की तस्वीरें उतारा करते थे। जानेमाने फिल्मकार गुरुदत्त उनके रिश्तेदार थे। गुरुदत्त के साथ काम करने की योजना बनी, कुछ काम हुआ भी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। बहरहाल, इन बातों का भी उन पर चेतन-अचेतन रूप में असर पड़ा। बेनेगल ने 1959 में हैदराबाद में पहली फिल्म सोसायटी शुरू की जहाँ उन्होंने सत्यजित रे की पहली फिल्म पाथेर पाँचाली और उसके बाद की तीन फिल्में भी दिखाई थीं। पाथेर पाँचाली और बाइसिकिल थीफ ने उनके मन पर सबसे ज्यादा असर डाला। तेलंगाना आंदोलन ने उनकी सामाजिक-राजनैतिक चेतना को गढ़ा। पेंटिंग और पश्चिमी संगीत के प्रति उनकी गहरी दिलचस्पी ने बाद में उनके फिल्म निर्माण में उनकी संवेदना को निखारने में बहुत मदद की। इस लिहाज़ से यह महज़ एक संयोग नहीं कहा जा सकता कि श्याम बेनेगल की ज्यादातर फिल्मों में वनराज भाटिया का संगीत रहा जो न सिर्फ भारतीय संगीत पर पकड़ रखते थे! बल्कि पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की भी गहरी समझ रखते थे।

    श्याम बेनेगल को खम्माम कॉलेज में लेक्चरर की नौकरी मिल गई थी लेकिन तब तक उनका मन फिल्मों की तरफ़ झुक चुका था और वह विज्ञापन फिल्में बनाने के लिए मुंबई (तब बंबई) चले आए। दिल्ली में उन्होंने एक यूथ फ़ेस्टिवल में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भाषण सुना और उनसे बहुत प्रभावित हुए। यह आकस्मिक नहीं है कि बेनेगल ने नेहरू पर न सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला बल्कि नेहरू की चर्चित किताब डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया पर आधारित उनका धारावाहिक भारत एक खोज एक मील का पत्थर साबित हुआ। बेनेगल ने महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आत्मकथात्मक फ़ीचर फिल्में भी बनायीं। एक अर्थ में बेनेगल के सिनेमा में भारतीय राजनीति के इन शिखर पुरुषों में दिलचस्पी उनके राष्ट्रवाद की झलक देती है, हालांकि यह राष्ट्रवाद आज के दौर में परिभाषित और प्रचारित राष्ट्रवाद से बिल्कुल अलग है। 

    श्याम बेनेगल ने पुर्तगाल के आंदोलन, वहाँ के समाज को लेकर त्रिकाल फिल्म बनाई जो उनकी जटिल फिल्मों में से एक है। मंडी, भूमिका, मम्मो, ज़ुबैदा, सरदारी बेगम अपने दमदार स्त्री पात्रों के लिए याद की जाती हैं। बेनेगल के स्त्री पात्रों पर अलग से पूरी किताब लिखी जा सकती है। 

    बेनेगल जीवन के अंतिम वर्षों तक सक्रिय रहे। बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख़ मुजीबुर्रहमान पर उनकी फिल्म मुजीब शेख़ हसीना के तख्तापलट से पहले 2023 में ही आई थी।

    वामपंथी सोच का गहरा प्रभाव

    श्याम बेनेगल पर शुरुआती दिनों में वामपंथी सोच का गहरा प्रभाव रहा, हालांकि उनके सिनेमा में एक ख़ास तरह का मध्यमार्गी रास्ता दिखता है। उनका सिनेमा अन्याय, शोषण और दमन के खिलाफ मुखर तो है लेकिन वहाँ व्यवस्था के खिलाफ वैसा तीखा आक्रोश कोई नारेबाज़ी या कोई वैचारिक झुकाव नहीं है जो गोविंद  निहालानी की फिल्मों में नज़र आता है। बेनेगल विवादों से बच कर चलने वाले फिल्मकार रहे। उनकी किसी फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं रहा। लेकिन उनके सिनेमा में एक ख़ास तरह की प्रगतिशीलता और सरलता है जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।

    ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म बावर्ची में एक संवाद है- इट इज़ सो सिंपल टु बी हैप्पी, बट इट इज़ सो डिफिकल्ट टु बी सिंपल। सरल होना सचमुच बहुत कठिन है। श्याम बेनेगल इस अर्थ में बहुत विरल इंसान थे और उनका सिनेमा सरल दिखते हुए भी परतों में बहुत कठिन है। हाल ही में राजकपूर के सौवें जन्मदिन पर बेनेगल का ज़िक्र भी यूं आया था कि 14 दिसंबर उनकी भी सालगिरह होती थी और इस 14 दिसंबर को श्याम बेनेगल 90 साल के हो गये थे, उनके जन्मदिन पर उनके प्रिय कलाकारों नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी के साथ प्रसन्न मुद्रा में उनकी तस्वीरें देखने को मिली थीं। लेकिन 2024 जाते-जाते भारत में समानांतर सिनेमा के इस दिग्गज को हमसे हमेशा -हमेशा के लिए छीन ले गया। अपने अंतिम दिनों में भी श्याम बेनेगल दो-तीन प्रॉजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। 

    श्याम बेनेगल का गुज़र जाना सचमुच एक दौर का, एक युग का अंत है। उनका निधन समूचे भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा नुकसान है।

    एक फिल्मकार के तौर पर उनका काम भारतीय सिनेमा के इतिहास का गौरवशाली हिस्सा है, क्लासिक सिनेमा है और तमाम फिल्म लेखकों- निर्देशकों- अभिनेताओं के लिए राह दिखाने का काम करता रहेगा। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनएचआरसी अध्यक्ष का चयन पहले से तय था? जानें खड़गे, राहुल का विरोध क्यों
    Next Article Delhi Assembly Election 2025: CM आतिशी को हराने के लिये कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव! इस पूर्व AAP नेता को बना सकती है उम्मीदवार

    Related Posts

    Live खबरेंः पाकिस्तान ने इंडिगो की फ्लाइट लाहौर में नहीं उतरने दिया

    May 23, 2025

    ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका

    May 23, 2025

    मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.