Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देहरादून में पीएम मोदी के दौरे: ट्रैफिक पुलिस की ‘मास्टरप्लान’ ने कैसे रोका जाम?
    • गाजियाबाद मासूम बच्ची हत्याकांड: हैवान मामा पर हत्या और रेप का आरोप, इलाके में सनसनी
    • यूपी में महिला मतदाता: 2027 के विधानसभा चुनाव में क्यों होंगी निर्णायक?
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….
    • 2027 यूपी चुनाव से पहले मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण पर नई हुंकार: क्या बदलेगी राजनीति?
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पहाड़, झील और समंदर के ऊपर उड़ान, दुनिया की सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग जगहें
    Tourism

    पहाड़, झील और समंदर के ऊपर उड़ान, दुनिया की सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग जगहें

    Janta YojanaBy Janta YojanaFebruary 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    5 Best Paragliding Destination in the World

    Paragliding Destination in the World: जब आप पैराग्लाइडिंग के दौरान हवा में उड़ान भरते हैं, तो कुछ सेकंड ऐसे आते हैं जब जमीन नीचे छूट जाती है, शोर खत्म हो जाता है और चारों तरफ सिर्फ खुला आसमान होता है। यही वो पल है जो एडवेंचर लवर्स को बार-बार पैराग्लाइडिंग की ओर खींच लाता है। पहाड़ों की ऊंचाइयों से लेकर नीले समुद्र और शांत झीलों के ऊपर उड़ने का अनुभव बेहद खास होता है। भारत की पैराग्लाइडिंग कैपिटल से लेकर यूरोप और लैटिन अमेरिका तक, दुनिया में कुछ ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां शानदार नजारे और जबरदस्त एड्रेनालाईन रश दोनों एक साथ मिलते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के टॉप-5 पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन, जो हर एडवेंचर प्रेमी की बकेट लिस्ट में जरूर होने चाहिए-

    1. पोखरा, नेपाल

    नेपाल का पोखरा दुनिया के सबसे खूबसूरत पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशनों में से एक है। यहां सरांगकोट से उड़ान भरते हुए नीचे फेवा लेक और सामने अन्नपूर्णा व माछापुच्छ्रे जैसी ऊंची पर्वत चोटियों के मनमोहक नजारे दिखाई देते हैं।

    स्थिर थर्मल्स और लगातार चलने वाली हवाएं इसे रिक्रिएशनल और प्रोफेशनल दोनों तरह के पैराग्लाइडर्स के बीच पसंदीदा बनाती हैं। पोखरा में पैराग्लाइडिंग का अनुभव न सिर्फ रोमांचक होता है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर भी होता है।

    2. वेले दे ब्रावो, मेक्सिको

    मेक्सिको का वेले दे ब्रावो पैराग्लाइडिंग के शौकीनों के बीच बेहद लोकप्रिय है। झील के किनारे बसा यह शहर चारों तरफ जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां के भरोसेमंद थर्मल्स पायलट्स को घंटों तक हवा में बने रहने का मौका देते हैं, जिससे यह जगह खासतौर पर क्रॉस-कंट्री फ्लायर्स के बीच मशहूर है।

    उड़ान के दौरान नीचे चमकती झील, हरियाली से ढके पहाड़ और कॉलोनियल स्टाइल का शहर एक शानदार नजारा पेश करता है। मौसम की स्थिरता और उड़ान की बेहतर कंडीशंस इसे दुनिया के टॉप पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशनों में शामिल करती हैं।

    3. ओलुडेनिज, तुर्की

     अगर फिरोजी नीले समुद्र और बीच का नजारा आपको आकर्षित करता है, तो ओलुडेनिज आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां माउंट बाबा डाग से करीब 1,960 मीटर की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी जाती है। हवा में तैरते हुए मशहूर ब्लू लैगून के ऊपर से गुजरना इस अनुभव को बेहद खास बना देता है।

    शांत मौसम, अनुभवी और प्रोफेशनल ऑपरेटर्स तथा शानदार नजारों की वजह से ओलुडेनिज को दुनिया के सबसे सुरक्षित और खूबसूरत टैंडम पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में गिना जाता है। यहां पहली बार पैराग्लाइडिंग करने वाले टूरिस्ट्स भी बड़ी संख्या में आते हैं।

    4. इंटरलकेन, स्विट्जरलैंड

    इंटरलकेन में पैराग्लाइडिंग करना किसी पोस्टकार्ड के अंदर उड़ने जैसा अनुभव देता है। स्विस आल्प्स से घिरा यह इलाका लेक थून और लेक ब्रिएंज के बीच स्थित है। उड़ान के दौरान बर्फ से ढकी ऊंची चोटियां, हरी-भरी घाटियां और साफ-सुथरी झीलें एक साथ नजर आती हैं।

    यहां की पैराग्लाइडिंग खासतौर पर उन लोगों के लिए सही मानी जाती है जो पहली बार यह एडवेंचर एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। सुरक्षित टेक-ऑफ पॉइंट्स, अनुभवी पायलट्स और शानदार व्यू इंटरलकेन को पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श बनाते हैं।

    5. बीड़-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश (भारत)

    बीड़-बिलिंग को भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स में गिना जाता है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है और इसे भारत की पैराग्लाइडिंग कैपिटल कहा जाता है। यहां उड़ान करीब 2,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बिलिंग से शुरू होकर बीड़ में खत्म होती है।

    बीड़-बिलिंग की सबसे बड़ी खासियत इसके मजबूत थर्मल्स हैं। जो पायलट्स को लंबी और स्थिर उड़ान का मौका देते हैं। उड़ान के दौरान धौलाधार पर्वत श्रृंखला, हरियाली से भरी घाटियां और छोटे-छोटे गांव दिखाई देते हैं। यही वजह है कि यहां शुरुआती लोगों के साथ-साथ प्रोफेशनल पैराग्लाइडर्स भी बड़ी संख्या में आते हैं। बीड़-बिलिंग में इंटरनेशनल पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित होती हैं। जिससे इसकी पहचान और मजबूत होती है। पैराग्लाइडिंग सिर्फ एक एडवेंचर स्पोर्ट नहीं, बल्कि खुद को आजाद महसूस करने का जरिया है। चाहे आप हिमाचल की पहाड़ियों से उड़ान भरें, तुर्की के नीले समुद्र के ऊपर तैरें या स्विट्जरलैंड की झीलों और बर्फीली चोटियों के बीच उड़ें हर जगह का अनुभव अलग और यादगार होता है। अगर आप भी आसमान में उड़ने का रोमांच महसूस करना चाहते हैं, तो ये टॉप-5 पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन आपकी अगली ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए।

    डिस्क्लेमर

    यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। पैराग्लाइडिंग से पहले मौसम, सुरक्षा मानकों और स्थानीय गाइडलाइंस की जानकारी जरूर लें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के टॉप 5 सबसे हॉन्टेड होटल्स, जहाँ एक रात गुज़ारना भी बन सकता है बेहद खतरनाक
    Next Article Rampur Miraculous Well: जानिए क्या है 1000 साल पुराने रामपुर के इस कुएं का रहस्य
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? ये जरूरी तैयारी भूल गए तो मुश्किल तय….

    April 11, 2026

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.