Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Odanthurai Village History: ओदन्थुराई, एक ऐसा गांव जो देता है सरकार को बिजली, आइए इसे जानते हैं
    • E.T Muhammad Basheer Wikipedia: ई.टी. मुहम्मद बशीर का मिशन शिक्षा, संविधान और समावेश: संसद में IUML की एक सशक्त आवाज
    • Apna Morcha News: अनुप्रिया पटेल पर गंभीर आरोप: ‘अपना मोर्चा’ ने कहा – कुर्सी की चाहत में बिरादरी से विश्वासघात, दल बना पति-पत्नी प्राइवेट लिमिटेड
    • UP Politics: अखिलेश के पी​डीए फॉर्मूले को मिला राहुल-प्रियंका का समर्थन ! कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, क्या पी​डीए फॉर्मूला 2027 में दिखाएगा असर
    • BJP नेता ने अखिलेश यादव व सपा कार्यकर्ताओं से बताया जान का खतरा! कहा- ‘घर के बाहर हो रही रेकी’, हजरतगंज थाने में दी शिकायत
    • Dr. Dinesh Sharma; कुर्सी की चाहत में समाज को बांटने की साजिश कर रहा है विपक्ष: डॉ. दिनेश शर्मा
    • Ayodhya News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किए राम लला के दर्शन, विपक्ष पर साधा निशाना
    • Meerut News: मेरठ कांग्रेस को मिली नई टीम, युवाओं और अनुभवी चेहरों का मिला तालमेल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » फेंटनील तस्करी: अमेरिका ने चीन के बाद भारत पर भी क्यों लगाया बड़ा आरोप!
    भारत

    फेंटनील तस्करी: अमेरिका ने चीन के बाद भारत पर भी क्यों लगाया बड़ा आरोप!

    By March 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दौर बदला, समय बदला, एक वक़्त ट्रम्प को ‘माय फ्रेंड ट्रम्प’
    कहने वाले मोदी जी इस समय अपने उसी दोस्त के सीधे निशाने पर हैं। अमेरिका के
    राष्ट्रपति ट्रम्प बार-बार भारत को टैरिफ की धमकियाँ दे ही रहे हैं। अब एक नया
    आरोप भी लगाया है। अमेरिका का कहना है कि भारत अमेरिका में अवैध नशीली दवाई ‘फेंटनील
    के लिए जरूरी सामग्रियों की अवैध तस्करी में बढ़ावा दे रहा है।

    Tulsi Gabbard tells the House Intelligence Committee hearing that India is one of the countries providing illicit fentanyl precursor chemicals and equipment. pic.twitter.com/UZv2ZX0A05

    — Soutik Biswas (@soutikBBC) March 26, 2025

    अमेरिका का कहना है कि भारत इस पूरे मामले में एक स्टेट
    ऐक्टर की तरह काम कर रहा है, यानि इसमें भारत की सरकार भी शामिल है। अमेरिका ने
    इसमें चीन और भारत दोनों को जिम्मेदार ठहराया है।

    अमेरिका का आरोप है कि देश में अवैध रूप से फेंटनील बनाने के लिए जितने भी केमिकल्स की जरूरत होती है, भारत और चीन की सरकारें उसकी तस्करी में शामिल होती हैं। गौरतलब है कि फेंटनील को अमेरिका में चोरी-छिपे लाया जाने सबसे खतरनाक ड्रग माना जाता है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट का नाम है  ‘ऐन्यूअल थ्रेट असेसमेंट’ । इसके मुताबिक इस ड्रग की वजह से नवंबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक 52,000 अमेरिकियों की जान जा चुकी है। 

    इस रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि “चीन अवैध फेंटनील प्रीकर्सर रसायनों और गोली बनाने वाले उपकरणों का प्राथमिक स्रोत देश बना हुआ है, जिसके बाद भारत का स्थान है।”

    गौरतलब है कि यह पहली बार है जब अमेरिका ने भारत और चीन इस
    मामले में एक ही कसौटी पर साधा है। दोनों ही देशों को अवैध फेंटनील बनाने के लिए
    आवश्यक सप्लाई करने वाले देशों में गिना गया है। पिछले साल की रिपोर्ट में भारत को
    केवल एक मामूली आपूर्तिकर्ता बताया गया था। वहीं चीन को चीन को प्राथमिक स्रोत
    बताया गया था। इस बार मामला बदल गया है। इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि अमेरिका
    अब भारत की भूमिका पर पहले से अधिक गंभीर नजर रख रहा है। यह नई दिल्ली के लिए अलग
    तरह की कूटनीतिक और आर्थिक चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है।

    यह मामला उस वक़्त सामने आया है जब ट्रम्प ने यह घोषणा की है, नशीली दवाइयों से छुटकारा पाना देश की राजनीतिक प्राथमिकता है। इससे देश की विदेश नीति भी प्रभावित होगी। इस महीने की शुरुआत में ही ट्रम्प ने कहा था कि उनका प्रशासन तब तक चैन की सांस नहीं लेगा जब तक अमेरिका में हमेशा के लिए फेंटनील की दिक्कत खत्म नहीं हो जाती है।

    इस वजह से ट्रम्प ने अमेरिका पर 1 फरवरी से 10% एक्स्ट्रा
    टैरिफ लगा दिया था। अमेरिका का कहना था कि चीन फेंटनील तस्करी रोकने के लिए
    पर्याप्त कदम नहीं उठाया रहा है। ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% की एक्स्ट्रा
    ड्यूटी लगाई थी। ट्रम्प का आरोप था कि इन दोनों देशों के पास सीमा पर सुरक्षा
    बरतने के लिए उपयुक्त बल नहीं है।

    ट्रम्प ने पिछले दिनों 2 अप्रैल से भिन्न देशों के टैरिफ के जवाब में टैरिफ लगाने की धमकी भी दी थी। हालांकि भारत ने अमेरिका के साथ इस मामले में छूट लेने की पूरी कोशिश कर रहा है। हर तरह से अमेरिका के साथ एक हल निकालना चाह रहा है।

    इस वजह से भारत ने कुछ दिनों पहले अमेरिकी डिजिटल कंपनियों
    पर लगने वाली इक्विलाईजेशन लेवी को हटाने का फैसला भी लिया था। इस टैक्स को गूगल
    टैक्स भी कहा जाता है। ऑनलाइन विज्ञापन की सुविधा देने वाली बड़ी कंपनियों मसलन
    गूगल और मेटा को 6% के हिसाब से यह टैक्स देना पड़ता था। भारत ने एक अप्रैल से इसे
    हटाने की घोषणा की है।

    अब जब अमेरिका ने चीन से साथ भारत को भी फेंटनील वाले मामले
    में आरोपी ठहरा दिया है। अमेरिका और भारत के संबंधों में दरार बढ़ने की बहुत आशंका
    है। भारत पर लेवी या एक्स्ट्रा ड्यूटी का खतरा भी मंडरा रहा है। इसके साथ ही इससे
    भारत की दुनिया भर में छवि प्रभावित होने का खतरा भी सामने आ गया है।

    क्या भारत इस रिपोर्ट के आरोपों के माकूल जवाब दे पाएगा
    क्या अमेरिका के साथ अपनी व्यापारिक और कूटनीतिक नीतियों को बरकरार रख पाएगा

    रिपोर्टः अणुशक्ति सिंह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी में रामजी लाल सुमन के मुद्दे पर सपा मैदान में उतरी, आंदोलन की घोषणा
    Next Article Duniya Ki Sabse Badi Gufa: आइये जानते है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा हांग सोन डूंग के बारे में !

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.