Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका
    • मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?
    • क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!
    • Shravasti News: संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा श्रावस्ती पहुंची, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्टृवाद को बताया ढकोसला, भाजपाईयों ने सिरसिया में निकाली तिरंगा यात्रा
    • क्या पाकिस्तान ने मोरारजी देसाई पर दांव खेला?
    • मोदी बोले: दिमाग ठंडा है लेकिन रगों में सिंदूर बहता है
    • काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज
    • फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर, क्या यह शहबाज सरकार के लिए खतरे की घंटी है?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » बिहार की राजनीति: ठंड में गर्मी का एहसास
    भारत

    बिहार की राजनीति: ठंड में गर्मी का एहसास

    By January 6, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन राजनीति अचानक गर्म हो गयी है। गांधी मैदान में धरना पर बैठे प्रशांत किशोर 6 जनवरी को अल सुबह गिरफ्तार हुए और अदालत से जमानत पर छूट भी गए। उधर सांसद पप्पू यादव और उनके करीब दो सौ समर्थकों पर भी मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रशांत और पप्पू यादव दोनों ही बिहार प्रशासनिक सेवा (बी पी एस सी ) की हाल में हुई परीक्षा को रद्द करने की कुछ छात्रों की मांग के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। आरोप है कि बी पी एस सी की परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे। 

    प्रशांत ने अब इस आंदोलन के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से भी समर्थन मांगा है। और कहा है कि ये छात्रों का आंदोलन है और वो व्यक्तिगत रूप से छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। प्रशांत चाहे जितनी सफ़ाई दें, उनके विरोधी आरोप लगा रहे हैं कि वो छात्र आंदोलन की आग में अपनी राजनीति की रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं। लोक सभा का पिछला चुनाव जीतने के बाद पप्पू यादव भी अपनी राजनीतिक हैसियत बढ़ाने में जुटे हैं। बहर हाल सरकार परीक्षा रद्द करने के लिए तैयार नहीं है। सरकार इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि पेपर लीक हुआ है। 

    नीतीश का एन डी ए राग 

    पत्रकार इस बात को लेकर परेशान हैं कि एन डी ए को लेकर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है। मुजफ्फर पुर में प्रगति यात्रा पर पहुंचे नीतीश से पत्रकारों ने एक बार फिर जानने की कोशिश की कि आर जे डी गठबंधन में शामिल होने के लालू प्रसाद के आमंत्रण को स्वीकार करेंगे या नहीं। नीतीश ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। लेकिन इतना जरूर कहा कि उन्हें पहले भी आर जे डी के साथ जाने का अफ़सोस है। उन लोगों (आर जे डी ) के साथ दो बार गया लेकिन उन्होंने कुछ काम नहीं किया। पत्रकार इस जवाब को रहस्यमय मानते हैं।

    ख़ास कर इस लिए भी कि गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान से बिहार की सियासत में सनसनी फैल गयी थी। शाह से पूछा गया कि अगले विधान सभा चुनावों के बाद मुख्य मंत्री कौन होगा तो उन्होंने जवाब दिया कि चुनाव के बाद बैठ कर तय कर लेंगे। तब से नीतीश के कई समर्थकों को डर है कि विधान सभा चुनाव के बाद बी जे पी अपनी पार्टी के किसी नेता को मुख्य मंत्री बना सकती है। फिर नीतीश का क्या होगा। वो केंद्र में मंत्री बनेंगे या फिर किसी राज भवन में स्थापित होंगे।

    इसी ऊहापोह के बीच नए साल के पहले दिन उनके पुराने राजनीतिक मित्र और शत्रु  लालू प्रसाद यादव ने आर जे डी गठबंधन में उनकी वापसी का दरवाजा खोलने की बात करके राजनीतिक सनसनी और बढ़ा दी। नीतीश ने इस पर कोई साफ़ टिप्पणी नहीं की। अगले दिन राज भवन में पत्रकारों ने पूछ लिया कि क्या वो लालू के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं तो नीतीश ने सिर्फ़ इतना जवाब दिया कि “ये क्या बात हुई” इसके साथ ही उनके चेहरे पर एक अनोखी मुस्कान पसर गयी। राजनीति के पंडित अब उनकी मुस्कान का रहस्य ढूंढ़ रहे हैं। 

    सवाल ये है कि क्या नीतीश एक बार फिर आर जे डी के साथ जा सकते हैं। कुछ हफ़्ते पहले नीतीश ने राज्य में प्रगति यात्रा शुरू की तब भी कई सवाल उठे। आख़िर इस ठंढ में वो राजनीतिक यात्रा पर क्यों निकल पड़े हैं। अक्टूबर – नवंबर में होने वाले विधान सभा चुनावों के बाद क्या नीतीश को मुख्य मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। ठीक उसी तरह जिस तरह महाराष्ट्र में शिंदे को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया।

    क्या करेंगे नीतीश

    कुछ दिनों पहले तक “ एन डी ए अब कभी नहीं छोड़ने”  का राग अलापने वाले नीतीश आर जे डी के साथ जाने के सवाल का सीधा जवाब क्यों नहीं देते। राज्य की राजनीति के जानकारों का मानना है कि नीतीश उतनी आसानी से पद नहीं छोड़ेंगे जितनी आसानी से शिंदे ने मुख्य मंत्री की कुर्सी छोड़ कर उप मुख्यमंत्री का पद ले लिया। नीतीश के पास आर जे डी गठबंधन में जाने का विकल्प खुला हुआ है। वहां भी उन्हें मुख्यमंत्री का पद आसानी से मिल जाएगा। 

    लेकिन राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस समय नीतीश की सबसे बड़ी चिंता विधान सभा चुनावों में एन डी ए गठबंधन में ही ज़्यादा से ज़्यादा सीटें पाने की है। 2020 के चुनावों में लगभग आधी सीटें नीतीश की पार्टी को मिली थीं। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं रहा। उनके करीब 120 उम्मीदवारों में से 43 ही चुनाव जीत सके। जबकि बी जे पी 72 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस बार बी जे पी के नेता ज़्यादा सीटों पर लड़ने की वकालत कर रहे हैं।

    2020 में नीतीश के दबाव के कारण चिराग पासवान के नेतृत्व वाले एल जे पी को एन डी ए से बाहर रहना पड़ा था। चिराग ने जे डी यू के उम्मीदवारों के खिलाफ चुन चुन कर उम्मीदवार खड़े किए। जे डी यू के ख़राब प्रदर्शन का एक कारण एल जे पी को भी माना गया। 2024 के लोक सभा चुनाव में चिराग की एन डी ए में फिर वापसी हुई और 5 लोक सभा सीटें जीत कर चिराग विधान सभा चुनावों में ज़्यादा सीटों के मजबूत दावेदार बन गए हैं। ये अलग बात है कि केंद्र सरकार में सीधी भर्ती, एस सी कोटा, जाति जनगणना और कुछ अन्य मुद्दों पर अलग राय रखने के कारण बी जे पी नेतृत्व उनसे खुश नहीं है। नीतीश और उनकी पार्टी के अन्य नेता किसी भी हाल में राज्य की 243 में से आधी से कम सीट लेने के लिए तैयार दिखाई नहीं दे रहे हैं। एन डी ए में बात नहीं बनी तो उनके पास एक विकल्प आर जे डी तो हो ही सकता है। 

    तेजस्वी के तरकश में कितने तीर 

    लालू यादव ने नीतीश के लिए दरवाजा खोलने की बात कर दी लेकिन उनके बेटे तेजस्वी ने तुरंत संकेत दिया कि आर जे डी गठबंधन में नीतीश की वापसी आसान नहीं होगी। तेजस्वी ने अपने पिता के बयान को सिर्फ पत्रकारों को खुश करने के लिए दिया गया बयान बता कर उसे हवा में उड़ाने की कोशिश की। पिछले 10 सालों में नीतीश के दो बार खेमा बदलने से तेजस्वी नाराज हैं, हालांकि सरकार में वापस लौटने के लिए तेजस्वी के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। कांग्रेस और वाम पंथी दलों के साथ बेहतर ताल मेल के कारण उनकी स्थिति अच्छी हुई है,लेकिन प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के चलते उनको राजनीतिक नुकसान का डर है।

    हाल में विधान सभा के चार उप चुनावों में से दो में आर जे डी की हार का कारण जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार बने। जन सुराज पार्टी ने आर जे डी के मुस्लिम और पिछड़े वोट बैंक में सेंध मारने की कोशिश की। प्रशांत किशोर और पप्पू यादव बी पी एस सी परीक्षा में धांधली के ख़िलाफ़ आंदोलन में छात्रों के साथ मैदान में उतर कर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ आर जे डी की जमीन भी खोदने की कोशिश भी कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडुः गवर्नर रवि को क्या हो गया, तमिल संस्कृति के इतने खिलाफ क्यों
    Next Article HMPV virus: भारत में 3 मामलों की पुष्टि; क्या है वायरस, चीन में हालात क्या हैं 

    Related Posts

    ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका

    May 23, 2025

    मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?

    May 22, 2025

    क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.