Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Etah News: विद्यालय एकीकरण के विरोध में एटा पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, कहा- “दलित-पिछड़े बच्चों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं”
    • उम्मेदा राम बेनीवाल-बाड़मेर की मिट्टी से संसद तक का राजनीतिक सफर
    • Kanchipuram Temple Story: सारे शिव भक्तों के लिए स्वर्ग है हज़ार मंदिरों का शहर कांचीपुरम, जहां सावन में उमड़ता है शिवभक्तों का हुजूम
    • Omkareshwar Mandir Ka Itihas: आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी यहाँ, भगवान शिव का सबसे पवित्र धाम ओंकारेश्वर, नर्मदा के तट पर है स्थित
    • 35 लाख से ज्यादा लोगों का कटेगा वोट, बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट मामले में विवाद गहराया
    • Caste Politics in UP: उत्तर प्रदेश की जातीय राजनीति, गणना नहीं, समझ की ज़रूरत
    • Politician Anil Ferozia: उज्जैन से संसद तक की बुलंद आवाज़ – अनिल फिरोजिया
    • Beneshwar Dham Ka Chamatkar: बहुत बड़ा चमत्कार होता है बेणेश्वर धाम में, हर सावन सोमवार में देखेगी ये चमत्कारी घटना
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भारंगम 2025: छात्रों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
    भारत

    भारंगम 2025: छात्रों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

    By February 2, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई तरह के अवरोधों के बावजूद कुछ विश्वविद्यालयों में नाट्य और रंगमंच विभाग खुलने के सकारात्मक प्रभाव पड़ रहे हैं। कुछ साल पहले तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और भारतेंदु नाट्य अकादमी ही ऐसे संस्थान थे। फिर मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय आया। कुछ विश्वविद्यालयों में भी नाट्य अध्ययन और प्रशिक्षण के विभाग खुल गए हैं। हालाँकि, इनमें कुछ बेहद विकलांग स्थिति में हैं क्योंकि उनको नाटक करने के लिए अपेक्षित बजट नहीं मिलता। पर कुछ अच्छा भी कर रहे हैं और इसके प्रमाण 2025 के भारंगम (भारत रंग महोत्सव) में भी देखने को मिल रहे हैं। इस कड़ी में हैदराबाद विश्वविद्यालय की नाट्य प्रस्तुति `अंकल वान्या’ की चर्चा हो चुकी है। इस बार दो अन्य नाटकों की चर्चा होगी। पहला है गुजरात विश्वविद्यालय के उपासना स्कूल ऑफ़ परफॉर्मेंस आर्ट की छात्र प्रस्तुति `सूर्य की अंतिम किरण  से सूर्य की पहली किरण तक’। इसे सत्येंद्र परमार ने निर्देशित किया। ये सुरेंद्र वर्मा का लिखा नाटक है और इसे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय का रंगमंडल कई साल पहले राम गोपाल बजाज के निर्देशन में खेल चुका है।

    पर रंगमंडल की पुरानी प्रस्तुति से उपासना स्कूल की इस छात्र प्रस्तुति की तुलना नहीं होनी चाहिए। इसके बाद ये भी कहना पड़ेगा कि ये स्तरीय प्रस्तुति थी। ये आसान नाटक नहीं है। इसमें कई तरह की जटिलताएँ हैं। इसकी कहानी दसवीं सदी की है। कहानी राजा ओकाक की है। 

    राज दरबार के प्रमुख लोग- अमात्य, मुख्य बलाधिकृत, राज पुरोहित चाहते हैं कि राजा ओकाक इसकी अनुमति दें कि उनकी रानी शीलवती नियोग के माध्यम से, जो परंपरा में होता रहा है, किसी संतान को जन्म दें। राजा इसके लिए जल्द तैयार नहीं होता। पर उसके दरबार के प्रमुख लोग कहते हैं `राजा का भी राजा होता है और वो धर्म होता है, इसलिए राजधर्म का पालन करते हुए राजा ओकाक को इसकी स्वीकृति देनी होगी। आख़िरकार राजा को हाँ कहना पड़ता है और रानी शीलवती अपनी पसंद के मुताबिक़ अपने पुराने प्रेमी के साथ एक रात बिताती है। पर मामला यहीं खत्म नहीं होता। रानी अब चाहती है कि उसे आगे भी ऐसा करने की अनुमिति दी जाए क्योंकि शादी के बाद उसने अब तक ब्रह्मचारिणी जैसा जीवन बिताया है और उसका नारी शरीर किसी पुरुष को पाना चाहता है। यहीं से रानी और राजा के बीच ही नहीं, बल्कि रानी और राज दरबार के प्रमुख लोगों के बीच टकराहट शुरू हो जाती है। 

    ये नाटक और ये प्रस्तुति दो मुद्दों का वैचारिक अन्वेषण करती है। एक तो ये राजा भी सर्वोपरि नहीं है और उसे भी राजधर्म निभाना पड़ता है। आज की भाषा में कहें तो जो `एस्टेब्लिशमेंट’ होता है वो कुछ मामलों में राज प्रमुख पर भारी पड़ता है। आज के राज प्रमुख, चाहे वो प्रधानमंत्री हों या राष्ट्रपति हों, वे `एस्टेब्लिशमेंट’ की मंशा को नजरअंदाज नहीं कर सकते। 

    इस `एस्टेब्लिशमेंट’ में सेना भी होती है, नौकरशाह भी होते हैं, बड़े व्यापारी भी होते हैं। राजा ओकाक न चाहते हुए भी अपने वक़्त के `एस्टेब्लिशमेंट’ के आगे झुकता है। इस नाटक में वैचारिकता का दूसरा मसला स्त्री की चाहत का है। स्त्री के अधिकार की बात तो कही जाती है, मानी भी जाती है, पर अधिकार कहां तक क्या स्त्री की चाहत को स्वीकार किया जाएगा। रानी शीलवती जब ये मांग करती है उसे अपने पुराने प्रेमी के साथ दो और रातें बिताने की अनुमति दी जाए तो राजा भी विरोध करता है, राजपुरोहित भी, अमात्य भी और महाबलाधिकृत (सेनापति) भी।

     - Satya Hindi

    इन दोनों टकराहटों को दक्षता के साथ पिरोया गया है। बस एक बात खटकती है। वो ये कि रानी शीलवती जब नियोग की पहली रात के बाद लौटती है और फिर से कुछ रातें अपने पुराने प्रेमी के साथ बिताना चाहती है तो उस समय उसके संवाद और उसकी शारीरिक भाषा काफी बेधड़क हो जाती है। शीलवती के चरित्र में, वाणी में, हावभाव में आया ये बदलाव अतिरंजित लगता है और मनोविज्ञान के विपरीत भी। बाकी नाटक की मंजसज्जा आकर्षक है, वेशभूषा भी अच्छी है, अभिनय भी उत्कृष्ट है। गुजराती प्रस्तुति होते हुए हिंदी उच्चारण में कोई दोष नहीं है।

    जिस दूसरे नाटक की बात यहां की जा रही है वो है `कंजूस’। ये फ्रांसीसी नाटककार मोलियर का प्रसिद्ध नाटक है और हिंदी में भी कई दशकों से हो रहा है। भारंगम में ये नाटक पुणे की एमआटी- एडीटी विश्वविद्यालय के नाटक विभाग ने किया। निर्देशक थे अमोल श्रीराम देशमुख। इस विश्वविद्यालय की ये एक बड़ी खूबी ये है कि यहाँ रंगमंच की पढ़ाई स्नातक स्तर पर होती है जबकि दूसरे कई विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर स्तर से। ये रंगमंच के विकास के लिए बेहतर संकल्पना है क्योंकि कम उम्र के छात्रों में ग्रहणशीलता ज्यादा होती है। यहां की दूसरी खूबी है कि यहां देश भर के विद्यार्थी आते हैं- मणिपुर से भी, बिहार के भी, दिल्ली से भी। इसका लाभ ये होता है कि एक अखिल भारतीय रंगदृष्टि विकसित होती है जिसकी आज की तारीख़ में बहुत ज़रूरत है।

     - Satya Hindi

    जहाँ तक खेले गए नाटक `कंजूस’ की बात है ये हास्य से भरपूर है। इसमें एक ऐसा व्यक्ति केंद्र में जो काफी पैसेवाला है पर महाकंजूस है और एक युवा लड़की से शादी करना चाहता है। उस लड़की से उसका बेटा भी प्यार करता है लेकिन कंजूस को अपने बेटे की भावनाओं की कोई कद्र नहीं। उसकी बेटी भी किसी नौजवान से प्यार करती है लेकिन वो चाहता बेटी को ज़्यादा उम्र के ऐसे आदमी से ब्याह दे जो उसे काफी पैसा दे। इस तरह की पारिवारिक स्थिति में कई तरह के झमेले हैं।

    एक अच्छे हास्य नाटक की सफलता प्रधानत: दो बातों पर निर्भर करती है। पहली ये कि निर्देशक ने दृश्यों के किस तरह निर्मित किया है और दूसरे अभिनेताओं में सही टाइमिंग है या नहीं। दोनों ही लिहाज से ये अच्छा नाटक है। इसमें भरपूर मनोरंजन है पर साथ ही एक प्रखर सामाजिक दृष्टि भी है। अगर स्नातक स्तर के छात्र (और छात्राएं भी) इस तरह की योग्यता और क्षमता विकसित कर लेते हैं तो ये बताता है कि इनका प्रशिक्षण सही दिशा में हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरी ‘बहुजन क्रांति’ लाने की तैयारी में हैं राहुल गांधी?
    Next Article 81 वर्ष की आयु में जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का निधन

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.