Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lucknow news: …तो इस लिए बीजेपी नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष
    • Bajrang Manohar Sonawane Wikipedia: संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक, बीड से लोकतंत्र की आवाज़-बजरंग मनोहर सोनवाने
    • Bihar Elections 2025: PM मोदी के ‘हनुमान’ चिराग ने BJP की पीठ में घोंपा छुरा, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    • Bhakt Pundalik Story: माँ-बाप की सेवा ने भगवान को रुकने पर मजबूर कर दिया, जानिए पुंडलिक की कहानी
    • बिहार चुनाव से पहले बवाल! महुआ मोइत्रा ने वोटर लिस्ट विवाद पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
    • ‘अगर मुझे कुछ हुआ तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार..’, BJP नेता ने सपाइयों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, सियासत में मचा संग्राम
    • Spiti Valley Kaise Ghume: स्पीति घाटी- हिमालय के इस ठंडे रेगिस्तान में छुपे हैं, बेपनाह सुकून के ख़जाने
    • Lucknow News: अखिलेश यादव ने सीएम योगी के लिए पेश किया ‘सौदा’ बोले – बेचना ही है तो हमें बेच दें JPNIC, चंदा लगाकर ख़रीद लेंगे
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भारत-ईरान-इज़राइल-फिलिस्तीनः कहां खड़ी है मोदी सरकार और उसकी कूटनीति
    भारत

    भारत-ईरान-इज़राइल-फिलिस्तीनः कहां खड़ी है मोदी सरकार और उसकी कूटनीति

    Janta YojanaBy Janta YojanaJune 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में ग़ज़ा में तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम की मांग वाले एक मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बना ली है। यह निर्णय तब आया है, जब अभी छह महीने पहले, दिसंबर 2024 में, भारत ने ग़ज़ा में युद्धविराम की मांग वाले एक समान प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था। यह कदम भारत की विदेश नीति में इजरायल के प्रति बदलते रुख को बता रहा है।
    भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत परवथानेनी हरीश ने मतदान के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “भारत गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति से गहराई से चिंतित है और नागरिकों की मौत की निंदा करता है। हालांकि, हमारा मानना है कि संघर्ष का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। हमारी सामूहिक कोशिश दोनों पक्षों को करीब लाने की होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि बंधकों की रिहाई और युद्धविराम गाजा में मानवीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पी. हरीश ने मतदान के बाद अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “भारत ग़ज़ा में बिगड़ती मानवीय स्थिति से गहराई से चिंतित है और नागरिकों की मौत की निंदा करता है। हालांकि, हमारा मानना है कि संघर्ष का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है। हमारी सामूहिक कोशिश दोनों पक्षों को करीब लाने की होनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि बंधकों की रिहाई और युद्धविराम ग़ज़ा में मानवीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
    दिसंबर 2024 में, भारत ने यूएनजीए में ग़ज़ा में युद्धविराम की मांग वाले एक प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया था, जिसमें 158 देशों ने समर्थन किया था। उस समय भारत ने ग़ज़ा में मानवीय सहायता की तत्काल आवश्यकता और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया था। हालांकि, पिछले तीन वर्षों में भारत ने इज़राइल की आलोचना करने वाले चार प्रस्तावों पर मतदान से दूरी बनाई है, जिसमें अक्टूबर 2023 में युद्धविराम और 2023-24 में मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं।
    भारत का यह निर्णय दक्षिण एशियाई, ब्रिक्स, और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी देशों के रुख से अलग है, जिन्होंने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। जी7 देशों में से केवल अमेरिका ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया, जबकि ब्रिटेन, कनाडा, और जापान जैसे देशों ने इसका समर्थन किया। भारत के इस कदम की विपक्षी दलों और कुछ विश्लेषकों ने आलोचना की है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कदम भारत की ऐतिहासिक नीति से दूर हटना बताया है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “55,000 से अधिक मौतों के बावजूद भारत ने इज़राइल की आक्रामकता के खिलाफ रुख नहीं अपनाया। यह नरसंहार विरोधी सिद्धांतों को छोड़ने जैसा है।”
    भारत का यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब वह अगले सप्ताह फ्रांस और सऊदी अरब द्वारा आयोजित फिलिस्तीन पर एक सम्मेलन में भागीदारी पर विचार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत इजराइल के साथ रक्षा सहयोग, विशेष रूप से हाल के पाकिस्तान के साथ संघर्ष में इजराइली ड्रोनों और रक्षा प्रणालियों के उपयोग, और पश्चिम एशिया में स्थिरता के लिए कूटनीतिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
    ग़ज़ा में 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले और इसके बाद इज़राइल की सैन्य कार्रवाई से शुरू हुए युद्ध में अब तक 55,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि ग़ज़ा की 23 लाख आबादी गंभीर भूख संकट का सामना कर रही है। हाल के महीनों में, जनवरी 2025 में एक अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन मार्च 2025 में इजरायल ने फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए, जिससे युद्धविराम टूट गया।
    भारत का यूएनजीए में युद्धविराम प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बनाना उसकी जटिल कूटनीतिक स्थिति को बता रहा है। एक तरफ तो वो मानवीय संकट पर चिंता जताता रहता है, लेकिन इज़राइल के साथ रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय स्थिरता को प्राथमिकता देता है। यह कदम भारत की ग्लोबल मंच पर भूमिका और क्षेत्रीय शांति के लिए उसकी प्रतिबद्धता पर बहस को जन्म दे सकता है।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या है गोल गुंबज का रहस्य! कैसे यह प्राचीन तकनीक बिना बिजली के देता है स्पीकर जैसा अनुभव
    Next Article ईरान होर्मुज बंद करने पर कर रहा विचार, अगर ऐसा हुआ तो क्या करेंगे बाकी देश
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.