Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Politician Sunil Tatkare Wikipedia: रायगढ़ से दिल्ली तक, सत्ता, संगठन और सवालों के बीच एक जमीनी नेता
    • Raebareli News; रायबरेली में महिला की हत्या पर गरमाई सियासत, सपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा – ये ‘सरकार की नाकामी’
    • राजनाथ सिंह: विचार, मिशन और मंत्री, भारत के रक्षा प्रमुख के जीवन और नेतृत्व पर एक दर्पण
    • Akhilesh Yadav news : हमें ‘ट्युशन’ दे रही सरकार…
    • Bihar Voter List Hearing: ‘साबित करिए, चुनाव आयोग गलत कर रहा’, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल
    • Baroda Riyasat Ka Itihas: बड़ौदा रियासत का भारत मे विलय क्यों हुआ, क्या था इतिहास, क्या थी पूरी कहानी , चलिए समझते हैं
    • राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव: एक किसान पुत्र से सांसद तक, पंचमहल की उम्मीद की नई आवाज़
    • ऑर्डर- ऑर्डर! बिहार की वोटर लिस्ट पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में दो पक्षों के बीच घमासान
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » राहुल ने संविधान की प्रति के साथ सावरकर के मनुवाद और अडानी पर भाजपा को घेरा 
    भारत

    राहुल ने संविधान की प्रति के साथ सावरकर के मनुवाद और अडानी पर भाजपा को घेरा 

    By December 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान भाजपा और मोदी सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी। राहुल ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर मनु स्मृति के मुकाबले इसका अंतर समझाया। आरएसएस और भाजपा के पुराने से पुराने नेताओं का कोई योगदान भारत की आजादी की लड़ाई में नहीं रहा। सावरकर माफी मांग कर बाहर आए। आरएसएस की इस कमजोरी पर राहुल ने खूब हमला बोला। साथ ही उन्होंने अडानी घूसकांड, जाति जनगणना, हाथरस कांड, संभल कांड का मुद्दा भी उठाया।  

    LIVE: Debate on the Constitution | Lok Sabha https://t.co/cVAKZ5ND2Q

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2024

    कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा- “‘भारत के संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। मनुस्मृति वह धर्मग्रंथ है जो हमारे हिंदू राष्ट्र के लिए वेदों के बाद सबसे अधिक पूजनीय है और जिससे हमारी प्राचीनता हमारी संस्कृति, रीति-रिवाजों, विचारों का आधार बनी है। आज, मनुस्मृति कानून है। ये सावरकर के शब्द हैं… सावरकर ने अपने लेखन में स्पष्ट रूप से कहा है कि संविधान में भारतीयों के बारे में कुछ भी भारतीय नहीं है। सावरकर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत जिस किताब (यानी संविधान) से चलता है, उसे हटाकर इस किताब (यानी मनु स्मृति) को लाया जाना चाहिए, यही लड़ाई है।” 

    संविधान के खिलाफ सावरकर के अंशों को सदन में पढ़ने के बाद राहुल ने भाजपा सांसदों और मंत्रियों से सीधा सवाल किया। राहुल ने कहा- “मैं आपसे (सत्ता पक्ष) पूछना चाहता हूं, क्या आप अपने नेता (सावरकर) के शब्दों पर कायम हैं क्या आप अपने नेता के शब्दों का समर्थन करते हैं क्योंकि जब आप संसद में संविधान की रक्षा के बारे में बोलते हैं, तो आप सावरकर का मजाक उड़ा रहे होते हैं, आप सावरकर को गाली दे रहे होते हैं, आप सावरकर को बदनाम कर रहे होते हैं। आप किस तरफ हैं।“

    अडानी मुद्दा प्रमुखता से उठायाः राहुल गांधी ने कहा- ”जब आप धारावी को अडानी जी को देते हैं, तो आप धारावी के छोटे व्यवसायों के अंगूठे काट रहे होते हैं। आप उन्हें बंदरगाह, हवाई अड्डे देकर वही कर रहे हैं। आप ईमानदार कारोबारियों का अंगूठा काट रहे हैं। लैटरल एंट्री के जरिए आप युवाओं, ओबीसी और एससी का अंगूठा काट रहे हैं। अध्यक्ष महोदय, जिस प्रकार एकलव्य ने मेहनत की थी, उसी प्रकार युवा भी परीक्षा के लिए मेहनत करते हैं। पहले युवा जागते थे और ट्रेनिंग करते थे, दौड़ते थे। जब आपने अग्निवीर शुरू किया, तो आपने उनके अंगूठे काट दिए। पेपर लीक करके युवाओं का अंगूठा काट देते हो। आज दिल्ली आने वाले किसानों पर आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज कर उन्हें चोट पहुंचाई। जब आप अडानी और अंबानी को लाभ देते हैं तो आप किसानों के अंगूठे काट देते हैं।”

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा “पिछले कुछ भाषणों में, मैंने अभय मुद्रा की अवधारणा, निर्भयता, सत्य और अहिंसा की अवधारणा के बारे में बात की और मैंने सदन को मुद्रा प्रदर्शित करने वाले हमारे विभिन्न धर्मों की छवियां दिखाईं। लोग संविधान को दुनिया का सबसे लंबा संविधान कहते हैं। हमारे संविधान में देश के विचार शामिल हैं।

    इससे पहले झारखंड से जेएमएम सांसद विजय कुमार हंसदक ने कहा कि बीजेपी ने भारत में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिये हैं। डीएमके सांसद ए. राजा ने कहा कि सावरकर ने दो राष्ट्र – हिंदू, मुस्लिम का सिद्धांत पेश किया, जिसे अंबेडकर ने कभी स्वीकार नहीं किया। ए राजा ने पूछा- ”देश में कानून का शासन कैसा है मणिपुर मुद्दे, बिलकिस बानो बलात्कार मामला, पहलवान यौन शोषण मामले पर विचार करें।” ए राजा ने फादर स्टेन स्वामी का जिक्र किया और बताया कि देश में नागरिकों को असहमति व्यक्त करने से रोका जाता है। फादर स्टेन स्वामी देश में आदिवासियों के अधिकारों के लिए खड़े थे।

    (इस रिपोर्ट का संपादन यूसुफ किरमानी ने किया)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल पर महाभियोग, अब आगे क्या
    Next Article Chamba Ka Itihas in Hindi: विंटर डेस्टिनेशन में शानदार ट्रिप साबित होती है चंबा की यात्रा

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.