
Rashtra Prerna Sthal Lucknow (Image Credit-Social Media)
Rashtra Prerna Sthal Lucknow
Rashtra Prerna Sthal Lucknow: लखनऊ में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब आपको शुल्क देना होगा। आइये विस्तार से जानते हैं कि आपको इसके लिए कितना शुल्क देना होगा। दरअसल यहाँ पर पार्क का प्रवेश शुल्क और म्यूजियम का टिकट अलग अलग है। वहीँ यूपी दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ काफी कुछ ख़ास होने वाला है।
लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में देना होगा इतना शुल्क
यूपी दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे कई आकर्षक चीज़ों का आप अनुभव करेंगें वहीँ युवाओं को इंडियन ओसेन बैंड बेहद आकर्षित करेगा। इसके साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल अब आपको प्रवेश शुल्क भी देना होगा। जिसके लिए संचालन समिति ने शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। जो पार्क के लिए 15 रुपये और म्यूजियम का टिकट 50 रुपये तय किया गया था।
समिति द्वारा इस शुल्क को 1 जनवरी से लागू कर दिया गया है। साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि इस शुल्क में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। वहीँ यहाँ बच्चों के लिए किड्स जोन भी विकसित किया गया है। गौरतलब है कि लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पार्क का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। जिसके बाद 31 दिसंबर तक कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लग रहा था। वहीँ 1 जनवरी से टिकट लगना शुरू हुआ।
वहीँ उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय मुख्य आयोजन लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में किया जा रहा है। जिसमे यूपी के अलग अलग जिलों से शास्त्रीय व लोक नृत्य, भजन, सुगम संगीत, कलाकारों द्वारा गायन,नाटक, जनजातीय नृत्य और समकालीन प्रस्तुतियों का मंचन होगा। वहीं युवाओं के लिए इंडियन ओसेन बैंड है। इसके साथ ही यहाँ आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आधुनिकता और परंपरा का समन्वय देखने को मिलेगा। इसके लिए विशेष तैयारियां चल रही है।


