Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » लोग बोले- देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो…, राहुल गांधी बोले- मुझे नहीं बनना
    राजनीति

    लोग बोले- देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो…, राहुल गांधी बोले- मुझे नहीं बनना

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rahul Gandhi

    Rahul Gandhi

    Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित वार्षिक कानूनी सम्मेलन 2025 में सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। इतना ही नहीं, कार्यक्रम के संबोधन के दौरान उन्होंने यह तक कह दिया कि वो राजा नहीं हैं और न ही राजा बनना चाहते हैं। वो राजा के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी समर्थकों ने जोर-जोर से तालियां बजानी शुरू कर दी।

    ‘राजा’ के कॉन्सेप्ट के खिलाफ हैं राहुल गांधी

    दिल्ली के विज्ञान भवन हॉल में जैसे ही राहुल गांधी ने अपना संबोधन शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने नारेबाजी लगाना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा, हमारा नेता कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो। इसके बाद राहुल गांधी कहते हैं, नहीं…नहीं, मैं राजा नहीं हूं और न ही बनना चाहता हूं। मैं राजा के कॉन्सेप्ट के ही खिलाफ हूं।

    मैं राजा नहीं हूं और मैं राजा बनना भी नहीं चाहता।

    मैं राजा के Concept के खिलाफ हूं।

    : नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi pic.twitter.com/LiJEovd96a

    — Congress (@INCIndia) August 2, 2025

    चुनाव आयोग और सरकार पर बोला हमला

    इसके बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग और सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और इसका सबूत वो जल्द ही पेश करेंगे।

    राहुल गांधी ने कहा, “मैं साल 2014 से ही चुनावी प्रक्रिया को लेकर संदेह में था। मुझे तब भी कुछ गलत महसूस हुआ था और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही लगा। जब भी हमने इस बारे में बात की, लोगों ने पूछा- सबूत कहां हैं? लेकिन महाराष्ट्र में जो हुआ, उसने हमारी सोच को मजबूत किया। हमने वहां लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन 4 महीने बाद विधानसभा में बुरी तरह हार गए। तीन मजबूत पार्टियां एकदम कमजोर हो गईं।”

    भारत की चुनाव प्रणाली मर चुकी है- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा, “हमने गहराई से जांच शुरू की और महाराष्ट्र में हमें कुछ अहम सबूत मिले। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 1 करोड़ नए वोटर जुड़े, जिनमें से ज्यादातर ने बीजेपी को वोट दिया। हम जल्द ही साबित करेंगे कि कैसे चुनाव में गड़बड़ी की गई।”

    उन्होंने यह भी कहा, “भारत के प्रधानमंत्री बहुत कम बहुमत से चुने गए हैं। भारत में चुनावी प्रक्रिया अब निष्पक्ष नहीं रही, यह मर चुकी है।”

    क्या साबित कर पाएंगे राहुल?

    इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरे पास एटम बम है, जब उसे हम सामने रखेंगे तो चुनाव आयोग के होश उड़ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि उनके पास चुनाव आयोग के वोट चोरी करवाने के ठोस सबूत हैं। अब सभी की नजरें राहुल गांधी पर हैं कि आखिर उनके पास ऐसा कौन सा सबूत है और वह उसे कब तक सबके सामने पेश करेंगे। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLakhimpur Medhak Mandir: आखिर क्यों कहा जाता है इसे मेंढक वाला शिव मंदिर?
    Next Article झूठ की राजनीति या बड़ा ब्लंडर? राहुल गांधी बोले अरुण जेटली ने मुझे धमकाया था, BJP बोली- 2019 में निधन, तो 2020 में कैसे दी धमकी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.