Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Spiti Valley Kaise Ghume: स्पीति घाटी- हिमालय के इस ठंडे रेगिस्तान में छुपे हैं, बेपनाह सुकून के ख़जाने
    • Lucknow News: अखिलेश यादव ने सीएम योगी के लिए पेश किया ‘सौदा’ बोले – बेचना ही है तो हमें बेच दें JPNIC, चंदा लगाकर ख़रीद लेंगे
    • ‘रुदाली सभा थी, मराठी उत्सव नहीं…’. ठाकरे बंधुओं की रैली पर फडणवीस का करारा पलटवार, BMC चुनाव से पहले ‘मराठी बनाम हिंदुत्व’ की जंग तेज
    • Famous Unique Park: ओस्लो का अनोखा पार्क, जहाँ हर मूर्ति बताती है इंसान के जन्म से लेकर मौत तक की कहानी
    • Roopkumari Choudhary Wiki in Hindi: गांव की मिट्टी से संसद तक- रूपकुमारी चौधरी का संघर्ष, सेवा और सफलता से भरा है शानदार राजनीतिक सफर
    • ठाकरे बदर्स का कमबैक! पुराने मंच पर 20 साल बाद मिले गले, एकजुटता या चुनावी गणित की नई गिनती?
    • ‘चाहे जितनी छाती पीट लें.. मोदी घुटने टेक देंगे’ ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी?
    • Bihar Vidhan Sabha Election: बिहार चुनाव में राजद की जीत तय! लालू ने खेला ऐसा सियासी दांव, विरोधी हो जायेंगे चित
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » श्रीलंका से अडानी का पवन ऊर्जा सौदा रद्द- रिपोर्ट, समूह ने नकारा
    भारत

    श्रीलंका से अडानी का पवन ऊर्जा सौदा रद्द- रिपोर्ट, समूह ने नकारा

    By January 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अडानी समूह को केन्या से झटके के बाद अब श्रीलंका से भी लगा है। भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनज़र श्रीलंका ने आधिकारिक तौर पर भारतीय समूह के साथ बिजली खरीद समझौते को रद्द कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों ने श्रीलंका के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह ख़बर दी है। हालाँकि, इन रिपोर्टों के बाद अडानी समूह ने बयान जारी कर इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया और कहा कि सौदा रद्द नहीं हुआ है। तो सवाल है कि आख़िर इस सौदे के साथ हुआ क्या है

    पहले घटनाक्रमों को जान लीजिए। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के नेतृत्व वाली श्रीलंका सरकार ने पिछले साल अमेरिका में गौतम अडानी के ख़िलाफ़ रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद कंपनी की स्थानीय परियोजनाओं की जांच शुरू की थी। अमेरिका में गौतम अडानी पर आरोप लगा है कि उन्होंने भारत में एक बड़ा पावर प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 2000 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की योजना बनाई। हालाँकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले को क़ानूनी रूप से निपटा जाएगा।

    अमेरिका में अभियोग चलने की यह ख़बर आने के बीच ही रिपोर्ट आई थी कि अडानी समूह को केन्या, श्रीलंका और बांग्लादेश में उसके प्रोजेक्ट को झटका लग सकता है। पिछले साल नवंबर में केन्या ने अडानी के साथ एयरपोर्ट और बिजली ट्रांसमिशन समझौता रद्द कर दिया था। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने 21 नवंबर को कहा था कि हमने हमारी जाँच एजेंसियों और साझेदार देशों द्वारा दी गई नई जानकारी के आधार पर अडानी समूह के साथ कई मिलियन डॉलर के विस्तार और ऊर्जा सौदों को रद्द कर दिया।

    अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने अक्टूबर में केन्या इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन कंपनी के साथ 30 साल के लिए 736 मिलियन डॉलर का पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप समझौता किया था। उसी महीने एक अदालत ने अनुबंध को निलंबित कर दिया था। अडानी समूह नैरोबी में अपने मुख्य हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के लिए केन्याई सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में था, जिसमें एक अतिरिक्त रनवे और टर्मिनल का निर्माण किया जाना था। इसके बदले में समूह 30 वर्षों तक हवाई अड्डे का संचालन करता।

    इस सौदे के कारण केन्या में विरोध प्रदर्शन हुए और हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। उन्होंने कहा था कि इससे काम करने की स्थिति खराब हो जाएगी और कुछ मामलों में नौकरी चली जाएगी। इसी के बाद सौदे को रद्द करने की घोषणा की गई।

    केन्या में अडानी समूह के सौदे रद्द होने के बाद अब श्रीलंका में भी अडानी समूह को झटका लगा है।

    डेलीएफटी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की मंत्रिपरिषद ने मन्नार और पूनरी में 484 मेगावाट के विवादास्पद पवन ऊर्जा संयंत्रों को अडानी ग्रीन एनर्जी एसएल लिमिटेड को देने के निर्णय को रद्द कर दिया है। जून 2024 में परियोजना को दिसानायके के पूर्ववर्ती रानिल विक्रमसिंघे द्वारा कंपनी को दिया गया था। स्थानीय बोलीदाताओं द्वारा 4.88 सेंट की पेशकश किए जाने के बावजूद 8.26 अमेरिकी सेंट प्रति किलोवाट घंटे की मनमानी क़ीमत पर चिंता जताई गई। 

    इसके अलावा, वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण सोसायटी और पर्यावरण फाउंडेशन लिमिटेड सहित कई पर्यावरण संगठनों ने पर्यावरण प्रभाव को लेकर परियोजना का विरोध किया। मन्नार प्रवासी पक्षियों का एक प्रमुख निवास स्थान है। इस परियोजना का विरोध मन्नार के बिशप ने किया, जो स्थानीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और प्रस्तावित अडानी परियोजना के कारण स्थानीय उद्योगों और आजीविका को होने वाले संभावित नुकसान पर चिंता जताई। राष्ट्रपति दिसानायके ने चुनाव अभियान के दौरान इस सौदे को रद्द करने और श्रीलंका में पवन ऊर्जा विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदाएँ आमंत्रित करने का वादा किया था।

    हालाँकि, ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि दिसानायके की कैबिनेट ने इस महीने की शुरुआत में समझौते को ख़त्म करने का विकल्प चुना। समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा, ‘सरकार ने बिजली खरीद समझौते को रद्द कर दिया है, लेकिन परियोजना को रद्द नहीं किया गया है। पूरी परियोजना की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई है।’

    अडानी समूह ने क्या कहा

    अडानी समूह ने बाद में कहा कि मन्नार और पूनरी में अडानी की 484 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं को रद्द किए जाने की ख़बरें झूठी और भ्रामक हैं। समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम साफ़ तौर पर कहते हैं कि परियोजना को रद्द नहीं किया गया है। मई 2024 में स्वीकृत टैरिफ का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए 2 जनवरी 2025 को श्रीलंकाई कैबिनेट का निर्णय एक मानक समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है, विशेष रूप से एक नई सरकार के साथ, यह सुनिश्चित करने के लिए कि शर्तें उनकी वर्तमान प्राथमिकताओं और ऊर्जा नीतियों के अनुरूप हैं। अडानी श्रीलंका के हरित ऊर्जा क्षेत्र में $1 बिलियन का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो नवीकरणीय ऊर्जा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप का ऐक्शन शुरू होते ही 500 से ज्यादा ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया, एयरक्राफ्ट में बिठाकर बाहर छोड़े गए
    Next Article ट्रंप की सख्ती का असर, इमिग्रेशन नियमों में हुए बदलावों के बीच US में भारतीयों को एयरपोर्ट से लौटाया

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.