Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Etah News: विद्यालय एकीकरण के विरोध में एटा पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, कहा- “दलित-पिछड़े बच्चों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं”
    • उम्मेदा राम बेनीवाल-बाड़मेर की मिट्टी से संसद तक का राजनीतिक सफर
    • Kanchipuram Temple Story: सारे शिव भक्तों के लिए स्वर्ग है हज़ार मंदिरों का शहर कांचीपुरम, जहां सावन में उमड़ता है शिवभक्तों का हुजूम
    • Omkareshwar Mandir Ka Itihas: आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी यहाँ, भगवान शिव का सबसे पवित्र धाम ओंकारेश्वर, नर्मदा के तट पर है स्थित
    • 35 लाख से ज्यादा लोगों का कटेगा वोट, बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट मामले में विवाद गहराया
    • Caste Politics in UP: उत्तर प्रदेश की जातीय राजनीति, गणना नहीं, समझ की ज़रूरत
    • Politician Anil Ferozia: उज्जैन से संसद तक की बुलंद आवाज़ – अनिल फिरोजिया
    • Beneshwar Dham Ka Chamatkar: बहुत बड़ा चमत्कार होता है बेणेश्वर धाम में, हर सावन सोमवार में देखेगी ये चमत्कारी घटना
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » संघर्षविराम प्रस्ताव पर पुतिन का रुख – शांति की राह या रणनीतिक चाल?
    भारत

    संघर्षविराम प्रस्ताव पर पुतिन का रुख – शांति की राह या रणनीतिक चाल?

    By March 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को अमेरिका के संघर्षविराम प्रस्ताव से सहमत है, लेकिन उसकी एक शर्त है। पुतिन ने जोर देकर कहा कि किसी भी संघर्षविराम का मक़सद स्थायी शांति होना चाहिए और यह यूक्रेन संकट के मूल कारणों को दूर करने वाला होना चाहिए। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ क्रेमलिन में बातचीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ़ की।

    पुतिन ने संघर्षविराम के व्यावहारिक पहलुओं पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, ‘क्या इसका मतलब यह होगा कि वहां मौजूद सभी यूक्रेनी सैनिक चले जाएंगे क्या हम उन्हें छोड़ दें, जबकि उन्होंने वहां नागरिकों के ख़िलाफ़ कई अपराध किए हैं, या यूक्रेनी नेतृत्व उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश देगा’ इसके साथ ही, उन्होंने 2000 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा पर कथित यूक्रेनी घुसपैठ और इसके बड़े पैमाने पर प्रभावों पर भी चिंता जताई।

    पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि युद्ध में ठहराव यूक्रेन को फिर से हथियार जुटाने और अपनी सेना को मज़बूत करने का मौका दे सकता है। उन्होंने कहा, ‘क्या यह यूक्रेन को जबरन भर्ती जारी रखने, हथियारों की आपूर्ति करने और नई इकाइयों को प्रशिक्षित करने की अनुमति देगा, या यह नहीं होगा’ उनका यह बयान रूस की उस चिंता को दिखाता है कि संघर्षविराम का लाभ यूक्रेन और उसके पश्चिमी समर्थकों को मिल सकता है।

    पुतिन ने शांतिपूर्ण तरीक़े से संघर्ष को ख़त्म करने के विचार का समर्थन किया, लेकिन साथ ही अमेरिकी अधिकारियों के साथ आगे की चर्चा और संभवतः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की ज़रूरत पर बल दिया। इससे पहले, क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज से कहा था कि मॉस्को 30 दिनों के संघर्षविराम को ‘यूक्रेनी सेनाओं के लिए एक छोटी राहत’ से ज़्यादा कुछ नहीं मानता। उशाकोव ने रूस के सरकारी टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘ऐसे कदम जो केवल शांतिपूर्ण कार्रवाइयों की नकल करते हों, इस स्थिति में किसी के लिए ज़रूरी नहीं हैं।’

    पुतिन संघर्षविराम नहीं चाहते: ज़ेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को अपने शाम के संबोधन में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक संघर्षविराम प्रस्ताव को खारिज करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वह इसे सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहने से डरते हैं। 

    जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस संघर्षविराम पर ऐसी शर्तें थोप रहा है, जिससे या तो इसे टाला जा सके या यह पूरी तरह लागू ही न हो।

    जेलेंस्की के अनुसार, मॉस्को ऐसी शर्तें रख रहा है ताकि संघर्षविराम या तो न हो, या जितना संभव हो उतना विलंब हो। उनका मानना है कि एक संघर्षविराम लंबी अवधि की सुरक्षा और वास्तविक, भरोसेमंद शांति से संबंधित सभी सवालों के जवाब तैयार करने के लिए और युद्ध को खत्म करने की योजना को मेज पर लाने के लिए समय देगा।

    ज़ेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पुतिन ने अमेरिकी संघर्षविराम प्रस्ताव पर सशर्त सहमति जताई थी, लेकिन उनकी शर्तों को यूक्रेन और पश्चिमी देशों के लिए अस्वीकार्य माना जा रहा है। जेलेंस्की का यह आरोप पुतिन की मंशा पर सवाल उठाता है और रूस की कूटनीति को संदेह के घेरे में लाता है।

    बहरहाल, पुतिन के बयान और उशाकोव की टिप्पणी से यह संकेत मिलता है कि रूस अमेरिका समर्थित संघर्षविराम योजना को मौजूदा स्वरूप में स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है, भले ही यूक्रेन ने इसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया हो। रूस का मानना है कि यह योजना उसके हितों को पूरी नहीं करती। पुतिन का ‘स्थायी शांति’ और ‘मूल कारणों को हल करने’ पर जोर देना इस बात की ओर इशारा करता है कि मॉस्को अपनी शर्तों पर ही समझौता चाहता है, जिसमें यूक्रेन के नाटो से दूरी और रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों पर उसका दावा शामिल हो सकता है।

    पुतिन का यह बयान कूटनीतिक रणनीति और सैन्य दबाव के लिए दिया गया लगता है। 

    एक ओर, पुतिन शांति की बात करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने सकारात्मक छवि पेश करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी शर्तें और सवाल यह दिखाते हैं कि रूस यूक्रेन और पश्चिमी देशों पर दबाव बनाए रखना चाहता है।

    यह भी संभव है कि मॉस्को अमेरिका के नए प्रशासन के साथ संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा हो, खासकर ट्रंप के साथ बातचीत का ज़िक्र करके।

    हालांकि, रूस की यह सशर्त सहमति संघर्षविराम की राह को और जटिल बना सकती है। अगर दोनों पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे, तो यह प्रस्ताव कागजी बातों तक सीमित रह सकता है। कुल मिलाकर, पुतिन का यह बयान शांति की संभावना से ज़्यादा एक रणनीतिक चाल नज़र आता है, जिसका मक़सद यूक्रेन और उसके समर्थकों को कमजोर करना और रूस की स्थिति को मज़बूत करना है।

    यूक्रेन संकट का समाधान अभी दूर की कौड़ी लगता है। पुतिन के ताज़ा बयान से यह साफ़ है कि रूस बिना अपनी मांगें पूरी किए पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब गेंद अमेरिका और यूक्रेन के पाले में है कि वे इस प्रस्ताव को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBlack Hole Ka Rahasya: ब्लैक होल, ब्रह्मांड का रहस्यमय अजगर, आइए जानते हैं इसके बारे में
    Next Article चीन से J-35 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा सऊदी अरब, भड़केंगे जिनपिंग?

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.