
Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज, 20 सितंबर को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान अखिलेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर करने के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, “अमेरिका पहली बार भारत के साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर रहा है। हमारी विदेश नीति में गंभीर कमजोरी नजर आ रही है। हम क्यों कमजोर दिख रहे हैं? क्या हमारी तैयारी है? अगर और देशों ने ऐसा करना शुरू किया, तो हम किस हालत में होंगे? हमें आर्थिक रूप से इतना मजबूत दिखना चाहिए था, पर हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हम दूसरे देशों पर निर्भर होते जा रहे हैं, यहां तक कि खाद्य पदार्थों के लिए भी। और जिस देश के साथ हमारी जमीन को लेकर विवाद है, हम लगातार उसके साथ व्यापार बढ़ा रहे हैं।”
खबर अपडेट की जा रही है…