Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » इन विधायकों का टिकट कटना तय! भाजपा परखेगी परफॉर्मेंस, सियासी गलियारों में मची हलचल
    राजनीति

    इन विधायकों का टिकट कटना तय! भाजपा परखेगी परफॉर्मेंस, सियासी गलियारों में मची हलचल

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BJP Internal Survey

    BJP Internal Survey

    BJP Internal Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी जोकि हमेशा चुनावी मोड में रहती है। उसने अभी से यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने में कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाह रही है। इसके लिए भाजपा जल्द ही एक इंटरनल सर्वे कराएगी। जिसके तहत सभी विधायकों की उनके क्षेत्र में सक्रियता और परफॉर्मेंस की जांच की जाएगी। भाजपा के इंटरनल सर्वे की खबर के बाद पार्टी के अंदर तूफान मचा हुआ है। इस सर्वे के जरिए भाजपा का मकसद लक्ष्य के बीच आ रही किसी भी बाधा को समय से पहले ही साइड करने की है।

    सूत्रों के मुताबिक 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने विधायकों के कामकाज और जनता के बीच उनकी सक्रियता को लेकर एक इंटरनल सर्वे कराएगी। भाजपा के इस इंटरनल सर्वे में जिन भी विधायकों की क्षेत्र में सक्रियता में कमी मिली या फिर जनता के बीच विधायक को लेकर असंतोष देखने को मिला। यहां तक कि अगर उनकी परफॉर्मेंस पर किसी भी तरह का प्रश्नचिन्ह लगा तो फिर आगामी विधानसभा चुनाव में उन ‘माननीयों’ का टिकट कटना बिल्कुल तय है। ऐसे में सर्वे के माध्यम से विधायकों को यह स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि अभी से क्षेत्र और जनता के बीच सक्रिय हो जाए वरना फिर टिकट कटने से कोई भी नहीं रोक सकेगा।

    बीजेपी के इंटरनल सर्वे को लेकर हड़कंप

    भाजपा के विधायकों को लेकर किये जाने वाले इंटरनल सर्वे को लेकर पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा किसी निजी एजेंसी को इस सर्वे का जिम्मेदारी सौंप सकती है ताकि रिपोर्ट निष्पक्ष सामने आए। सूत्रों के मुताबिक अगर इस रिपोर्ट में किसी भी विधायक की परफॉर्मेंस सही नहीं मिली तो उसका टिकट कटना तय है। सियासी गलियारों में यह चर्चा काफी तेज है कि भाजपा 100 से अधिक मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकती है।

    तीन स्तर पर होगा इंटरनल सर्वे

    भाजपा द्वारा कराये जाने वाले इंटरनल सर्वे को तीन स्तर पर कराया जाएगा। जिसमें जनता का फीडबैक, संगठन की राय और मौजूदा परिदृश्य में चुनाव का आंकलन किया जाएगा। यही नहीं सर्वे में यह भी देखा जाएगा किस सीट पर विपक्ष किस उम्मीदवार पर दांव लगा सकती है। हर क्षेत्र के जातिगत समीकरण की जांच परख भी की जाएगी। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम और संगठन की रिपोर्ट को भी इंटरनल सर्वे में आधार बनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGanesh Temples in Lucknow: इस गणेश चतुर्थी करें लखनऊ के इन प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में बप्पा के दर्शन, मनोकामनाएं होंगीं पूर्ण
    Next Article Ganesh Chaturthi 2025: दिल्ली में इन जगहों पर लगता है गणेश चतुर्थी पर भव्य मेला, डांडिया और खरीदारी से मचती है धूम
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.