Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin । 02 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • फूलों की घाटी फिर से महकी: उत्तराखंड का यह अनमोल रत्न 2025 के पर्यटन सीजन के लिए खुला
    • क्या देशभक्त होना इतना बड़ा गुनाह …. सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस से इशारों में पूछे सवाले, देश में हो रहे बवाल पर जताया दुख
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • हेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » किसान आंदोलन: कांग्रेस-आप टकराव से इंडिया गठबंधन में दरार?
    भारत

    किसान आंदोलन: कांग्रेस-आप टकराव से इंडिया गठबंधन में दरार?

    By March 21, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब में 19 मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के धरने पर पुलिस की सख़्त कार्रवाई ने न सिर्फ़ किसानों को हिला दिया, बल्कि इंडिया गठबंधन की एकता को भी गहरी चोट पहुंचाई है। पंजाब पुलिस ने धरना ख़त्म करवाने के लिए बल प्रयोग किया और जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर जैसे प्रमुख किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। यह सब उस वक़्त हुआ, जब ये नेता चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात के बाद लौट रहे थे। इस घटना ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को आमने-सामने ला खड़ा किया है, जिससे गठबंधन में पहले से मौजूद दरारें और चौड़ी हो गई हैं। कांग्रेस ने आप की पंजाब सरकार और बीजेपी की केंद्र सरकार को एक साथ निशाने पर लिया है। सवाल यह है कि क्या यह इंडिया गठबंधन के लिए ख़तरे की घंटी है, या सियासी नाटक का नया अध्याय

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आप और बीजेपी को किसान विरोधी करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर दोनों पार्टियाँ देश के अन्नदाताओं के ख़िलाफ़ आपराधिक कदम उठा रही हैं। खड़गे ने एक्स पर लिखा, ‘देश मंदसौर में बीजेपी शासन के दौरान किसानों पर गोलीबारी, लखीमपुर खीरी में मोदी सरकार के मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को कुचलना और 2015 में केजरीवाल की रैली में एक राजस्थानी किसान की आत्महत्या को नहीं भूला।’

    ऐसा प्रतीत होता है कि दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाता के विरोध में अब साँठगाँठ कर ली है !

    पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फ़िर उनको जबरन धरना स्थल से हटाया।

    पंजाब पुलिस द्वारा वरिष्ठ किसान नेता श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल और श्री सरवन सिंह… pic.twitter.com/iHZsoVuiny

    — Mallikarjun Kharge (@kharge) March 20, 2025

    खड़गे ने आगे आरोप लगाया कि ‘मोदी जी का एमएसपी का वादा हो या दिल्ली में आप द्वारा तीन काले क़ानूनों को लागू करना, दोनों ने किसानों को धोखा दिया है।’ पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने भी संसद परिसर में प्रदर्शन कर आप के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।

    वैसे, आप और कांग्रेस के बीच यह तनाव काफ़ी पहले से ही रहा है। लेकिन रह-रह कर यह कभी बढ़ जाता है तो कभी चुनावी मजबूरी में कम भी हो जाता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में सीट-बँटवारे पर सहमति के बावजूद, दोनों दलों के रिश्ते समय के साथ बिगड़ते गए। अक्टूबर 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं हो पाया था, जिसके बाद आप अकेले मैदान में उतरी थी। बीजेपी ने हैरान करने वाली जीत हासिल की, और कुछ सीटों पर आप ने कांग्रेस के वोट काटे। 

    फ़रवरी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ़ मना कर दिया था। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा था, ‘हम गठबंधन चाहते थे, लेकिन केजरीवाल ने ठुकरा दिया।’

    दिल्ली चुनाव में दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमले बोले। राहुल गांधी ने आप पर भ्रष्टाचार और ‘शीश महल’ के आरोप लगाए तो आप ने राहुल को ‘बेईमान’ नेताओं के पोस्टर में शामिल किया। नतीज़ा बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में आई, कांग्रेस और आप दोनों निपट गईं।

    पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच सहमति कभी नहीं बनी। लोकसभा चुनावों में राज्य कांग्रेस इकाई ने आप के साथ गठबंधन का विरोध किया था। बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल की कमजोर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस को लगता है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में वह आप से सत्ता छीन सकती है। पंजाब में किसान एक अहम वोट बैंक हैं और कांग्रेस इस मौक़े को भुनाने की कोशिश में है। पंजाब के विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल ही में दावा किया था कि आप के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं, हालांकि आप ने इसे खारिज कर दिया। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने हाल ही में कहा है कि आप सरकार डूबता जहाज है।

    आप ने दिल्ली की हार के बाद गोवा 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया। अतिशी ने कहा, ‘कांग्रेस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।’ लेकिन दोनों दलों में कुछ नेता गठबंधन के पक्ष में हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक कांग्रेस नेता ने कहा, ‘बीजेपी को हराना आसान नहीं। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में हम हारे। दोनों दलों की लीडरशिप ने राज्य चुनावों में गठबंधन न करने का फ़ैसला किया है।’ एक पंजाब आप नेता ने चेताया, ‘लोकसभा में बीजेपी 240 सीटों पर रुकी क्योंकि विपक्ष एकजुट था। अगर इंडिया के दल अलग-अलग चले, तो हम वो लय खो देंगे।’

    पंजाब में किसानों पर पुलिस की लाठियां सिर्फ धरने को नहीं तोड़ रही हैं, बल्कि इंडिया गठबंधन की नींव को भी हिला रही हैं। कांग्रेस इसे सियासी हथियार बना रही है, तो आप अपनी साख बचाने में उलझी है। पंजाब में किसानों पर कार्रवाई ने कांग्रेस को आप पर हमला करने का मौक़ा दिया है, लेकिन यह इंडिया गठबंधन की एकता के लिए ख़तरा भी है। कांग्रेस जहां किसानों के समर्थन से 2027 में सत्ता की उम्मीद देख रही है, वहीं आप अपनी सरकार बचाने और बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ाई में फंस गई है। दोनों की आपसी लड़ाई बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, जैसा कि दिल्ली और हरियाणा में देखा गया। 

    क्या यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा तक सीमित रहेगा या राज्य स्तर पर एकजुटता की कमी बीजेपी को और मजबूत करेगी पंजाब का यह ताज़ा विवाद दिखाता है कि इंडिया गठबंधन की राह आसान नहीं। अगर दोनों दल अपने मतभेदों को नहीं सुलझाते तो 2027 में पंजाब और उससे आगे बीजेपी के लिए रास्ता और साफ़ हो सकता है।

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट रहेगा बंद, लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट पर बड़े अग्निकांड के बाद बिजली गुल
    Next Article पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया, 24 साल के कैप्टन की गई जान

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin । 02 मई, 8 बजे की ख़बरें

    June 2, 2025

    इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?

    June 2, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें

    June 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.