Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • ईरान के मिसाइल हमलों से इसराइल में मचा हड़कंप!
    • इसराइल को क्यों चुभते हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » क्या पीएम मोदी के महाकुंभ स्नान का दिल्ली चुनाव 2025 से संबंध है? 
    भारत

    क्या पीएम मोदी के महाकुंभ स्नान का दिल्ली चुनाव 2025 से संबंध है? 

    By February 4, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक तरफ दिल्ली 5 फरवरी को मतदान के लिए तैयार है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ही महाकुंभ में संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं। उनका वहां जाना चर्चा का विषय है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि 5 फरवरी को कुंभ में पीएम मोदी की यात्रा चुनावी रणनीति का हिस्सा है। महाकुंभ में 29 जनवरी को भगदड़ मची थी, जिसमें सरकार के मुताबिक 30 मौतें हुई थीं। हिन्दुओं के इतने बड़े पर्व में ऐसी भीषण घटना पर प्रधानमंत्री क्यों नहीं गये। उस दिन या उसके अगले दिन पीएम का जाना तो बनता था। इसलिए जब 5 फरवरी का दिन चुना गया है तो जाहिर सी बात है कि चारों तरफ इसकी चर्चा हो गई है।

    आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांढा का कहना है कि “जैसे ही दिल्ली में मतदान शुरू होगा, प्रधानमंत्री मोदी कुंभ स्नान करेंगे। यह स्पष्ट रूप से एक सोची-समझी योजना को दर्शाता है, क्योंकि यह दिन चुनावी नजरिये से महत्वपूर्ण है।” उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि, भाजपा ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    क्या केजरीवाल भी जाएंगेआप प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कुंभ में जाएंगे, तो अनुराग ढांढा ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल 5 फरवरी के बाद अपने परिवार के साथ महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कुंभ में जरूर जाएंगे, लेकिन उनकी यात्रा पीएम मोदी की यात्रा जैसी नहीं होगी।

    मोदी और बीजेपी को इसकी परवाह नहीं है। वे आये दिन इस तरह का धार्मिक प्रचार करते रहते हैं, जिसका मकसद राजनीतिक होता है। कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम माना जाता है, जो लाखों भक्तों को पवित्र स्नान के लिए आकर्षित करता है। अब तक, प्रयागराज में चल रहे कुंभ में लाखों भक्तों ने भाग लिया है। चुनाव के मौसम में, धार्मिक आयोजनों में प्रमुख राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति अक्सर बहस का विषय बनती है। पिछले चुनावों में, भाजपा और अन्य दलों के नेता धार्मिक समारोहों में शामिल हुए हैं, जिस पर विपक्षी दलों ने उन पर ‘धार्मिक राजनीति’ करने का आरोप लगाया है।

    अप्रैल 2024 याद कीजियेआम चुनाव 2024 की गहमागहमी थी। पीएम मोदी जोरदार तरीके से हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण कराने वाले भाषण दे रहे थे। चुनाव आयोग मूक दर्शक बना हुआ था। उसी दौरान हिन्दू कैलेंडर का सावन मास भी था। जिसका उत्तर भारत के हिन्दुओं में काफी महत्व है। मोदी की उधमपुर में रैली थी। उधमपुर में अपने भाषण के दौरान, मोदी ने मांसाहारी भोजन खाने वाले विपक्षी नेताओं की तुलना मुगलों से की। मोदी ने वहां कहा था- ”हर किसी को शाकाहारी या मांसाहारी खाने की आजादी है। लेकिन इन लोगों के इरादे तो कुछ और ही हैं। जब मुगल हमला करते थे तो वे किसी शासक को हराकर संतुष्ट नहीं होते थे। जब तक वे मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों को नष्ट नहीं कर देते, तब तक वे संतुष्ट नहीं होते थे। मोदी ने कहा “कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को देश के अधिकांश लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है। उन्हें लोगों की भावनाओं से खेलने में मजा आता है। सावन के महीने में कोई जमानत पर बाहर है, कोई कोर्ट से सजा काट चुका है, ऐसे लोगों के घर सावन के महीने में जाकर मटन पकाते हुए मौज-मस्ती कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने देश के लोगों का मजाक उड़ाने के लिए एक वीडियो भी बनाया है।” बता दें कि मोदी अप्रत्यक्ष रूप से नेता विपक्ष राहुल गांधी और लालू यादव का जिक्र कर रहे थे।

    अप्रैल में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने अपने भाषणों में राम मंदिर का जिक्र किया। उदाहरण के लिए, 9 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक रैली में, मोदी ने कांग्रेस पर राम लला का “अपमान” करने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा-  “इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने हमेशा राम मंदिर के निर्माण से नफरत की है और जो जारी रहेगी। मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए अदालतों में जो कर सकते थे, किया। फिर भी प्राण प्रतिष्ठा में सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया, तो उन्होंने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया। और राम लला का अपमान किया।” उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग का घोषणापत्र करार दिया था।

    “

    लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान 1 जून को था। मोदी 30 मई को कन्याकुमारी जा पहुंचे और वहां 31 मई तक ध्यान लगाया। उसका लाइव प्रसारण गोदी मीडिया के चैनलों ने किया था। गोदी मीडिया ने मोदी के ध्यान की तुलना स्वामी विवेकानंद के यहां 132 साल पहले ध्यान लगाने से कर डाली।


    इसी तरह 2019 के चुनाव के दौरान पीएम मोदी केदारनाथ की गुफा में जा पहुंचे थे। वहां भी टीवी कैमरा गया था। गोदी मीडिया ने केदारनाथ में ध्यान लगाने का भी लाइव प्रसारण किया था। इसी तरह मोदी के अनगिनत धार्मिक कार्यक्रम हैं, जिनका कोई न कोई मकसद होता है। मोदी को किसी अन्य धर्म के कार्यक्रम में बहुत दुर्लभ देखा गया है। बीजेपी के अन्य नेता भी मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तो आये दिन गोरखपुर में गोरखधाम में पूजा करने पहुंच जाते हैं। गायों को चारा खिलाते उनकी तस्वीर अक्सर सामने आ जाती है।  

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएआई की अगली होड़ ‘आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस’ में
    Next Article बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हिल जाएगा स्‍टॉक मार्केट, देश-दुनिया में आएंगे बड़े बदलाव!

    Related Posts

    हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?

    June 16, 2025

    कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?

    June 16, 2025

    हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.