Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर
    • सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी
    • पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन
    • चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » क्यों हर दुल्हन की पहली पसंद बन रहा है जगमंदिर आइलैंड पैलेस? इतिहास, खूबसूरती और बजट सबकुछ एक जगह
    Tourism

    क्यों हर दुल्हन की पहली पसंद बन रहा है जगमंदिर आइलैंड पैलेस? इतिहास, खूबसूरती और बजट सबकुछ एक जगह

    Janta YojanaBy Janta YojanaNovember 25, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Jagmandir Island Palace: मौजूदा समय में शादी- विवाह और उसकी रस्में महज एक परंपरा नहीं बल्कि सोशल मीडिया का क्रेज बन चुकी हैं। इससे जुड़ी हर रस्में और रवायतों को अब बेस्ट लोकेशन और ग्लैमर के अंदाज में फ्रेम किया जाता है। यही वजह है कि अब डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर की पिचोला झील के बीचों-बीच बना जगमंदिर आइलैंड पैलेस आज डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे बड़ा नाम बन चुका है। इसकी शाही लोकेशन, रोशनी से जगमगाते प्रांगण, झील के बीच रोमांटिक माहौल और राजस्थानी आतिथ्य ये सब मिलकर हर दुल्हन का सपना साकार कर देते हैं। जो कपल अपनी शादी को फिल्मी अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

    जगमंदिर का इतिहास इसकी खूबसूरती को और खास बनाता है

    जगमंदिर का इतिहास 16वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण महाराणा अमर सिंह ने शुरू कराया था और बाद में महाराणा कर्ण सिंह व महाराणा जगत सिंह ने इसे और भव्य रूप दिया। गुल महल इसका सबसे पुराना भाग है। जिसे विशेष रूप से शाही मेहमानों के लिए बनाया गया था। कहा जाता है कि मुगल शहजादा खुर्रम (बाद में बादशाह शाहजहां) ने विद्रोह के समय यहां शरण ली थी।

    आज यह महल अपनी ऐतिहासिक कहानियों और वास्तुकला की वजह से पर्यटकों का मुख्य आकर्षण बना हुआ है।

    फिल्मों और गानों की वजह से बढ़ा इसका क्रेज

    जगमंदिर की रोमांटिक और भव्य लोकेशन हमेशा से बॉलीवुड की पसंदीदा रही है। रितिक रोशन और करीना कपूर पर फिल्माया गया मशहूर गाना ‘यादें’ यहीं शूट हुआ था। इसके अलावा कई फिल्मों की शूटिंग यहाँ की गई है, जिसने कपल्स के बीच इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

    फिल्मी अंदाज में शादी करने की चाहत रखने वालों के लिए जगमंदिर बेहद खूबसूरत बैकड्रॉप देता है।

    बोट राइड के बीच बेहद रोमेंटिक होता है शादी के अनुभव

    जगमंदिर तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ नाव से ही जाता है और यही बात इसे खास बना देती है। चारों ओर फैली पिचोला झील, डूबते सूरज का सुनहरा रंग और हवा की नरम ठंडक ये सब मिलकर किसी भी कपल के लिए यह पल जिंदगीभर यादगार बना देते हैं। करीब एक घंटे की बोट राइड वेडिंग गेस्ट्स के लिए भी एक शानदार अनुभव साबित होती है।

    जगमंदिर में शादी के लिए क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं

    जगमंदिर में शादी का हर इंतजाम शाही अंदाज में किया जाता है। महल के भीतर बने खूबसूरत लॉन, मंडप के लिए सजावट वाली जगहें, झील के किनारे बने फोटोशूट स्पॉट, रोशनी से सजा महल का परिसर सबकुछ अपने आप में अनोखा है।

    मेहमानों के लिए बोट ट्रांसपोर्ट, रॉयल वेलकम सेटअप, सजावट, फूलों की व्यवस्था और वेडिंग थीम के अनुसार एंट्री प्लान भी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। आसपास के होटलों में मेहमानों के ठहरने का उचित इंतजाम भी मिलता है।

    जगमंदिर का रॉयल भोजन बन जाता मेहमानों का खास अनुभव

    यहां का खानपान भी शादी की शान बढ़ाता है। राजस्थानी व्यंजनों से लेकर कॉन्टिनेंटल और इंटरनेशनल डिशेज तक, हर स्वाद के विकल्प मिल जाते हैं।

    दोपहर और रात के खाने का औसत खर्च करीब ₹6500 प्रति प्लेट है, जो किसी भी शाही आयोजन के लिए उपयुक्त माना जाता है।

    जगमंदिर में शादी का कितना खर्च आता है

    जगमंदिर में वेडिंग करना शाही जरूर है, लेकिन इसका बजट आपकी पसंद और मेहमानों की संख्या पर निर्भर करता है।

    वेन्यू को एक दिन के लिए बुक करने का खर्च ₹30 लाख से ₹50 लाख तक जाता है।

    भोजन पर होने वाला खर्च मेन्यू और मेहमानों की संख्या के हिसाब से बदलता है, लेकिन औसतन 200 से 250 मेहमानों पर यह ₹16 से 17 लाख तक जा सकता है।

    इसके अलावा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मेकअप आर्टिस्ट, मेहंदी, लाइव बैंड, डीजे, साउंड सिस्टम और स्वागत कार्यक्रम पर ₹10–

    से 20 लाख का अतिरिक्त खर्च आता है।

    कुल मिलाकर, एक ग्रैंड वेडिंग का खर्च ₹35 लाख से ₹80 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है।

    कपल्स के बीच यह पैलेस इतनी लोकप्रिय क्यों है

    जगमंदिर कपल्स की पसंद इसलिए बन रहा है क्योंकि यहां उन्हें एक ही जगह रॉयल विरासत, रोमांटिक लोकेशन, फिल्मी शूट जैसा माहौल और शानदार सुविधाएं मिल जाती हैं। शादी का हर खास पल चाहे बोट से एंट्री हो, झील के किनारे संगीत हो या महल की चमक में फेरों की रस्म ये सबकुछ बेहद कीमती यादगार पल बन जाते हैं।

    यही वजह है कि भारत ही नहीं, विदेशों से भी कई कपल्स यहां शादी करने आते हैं। अगर आप भी ऐसी शाही शादी का अनुभव करना चाहते हैं जहां हर परफेक्ट लोकेशन के बीच खूबसूरत यादें समेटे जानदार तस्वीरों के साथ हर रस्म शाही अंदाज में हो और हर मेहमान को खास अनुभव मिले, तो जगमंदिर आइलैंड पैलेस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

    डिस्क्लेमर: खर्च और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी समय, मौसम और उपलब्धता के अनुसार बदल सकती है। इसलिए बुकिंग से पहले संबंधित पैलेस अथॉरिटी से जानकारी अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBook Lovers Day: किताबों के दीवानों के लिए जन्नत हैं ये 5 खास होटल्स
    Next Article Woolen Sale in Lucknow: लखनऊ में यहाँ चल रही है वूलेन कपड़ों की शानदार सेल, मात्र 100 रूपए से शुरुआत
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    पेरिस का सफर अब दोगुना महंगा! फ्लाइट और पैकेज के दाम आसमान पर

    April 1, 2026

    पहलगाम का अद्भुत मंदिर! जहां गणेश बने थे द्वारपाल, समर ट्रिप में जोड़ें यह पवित्र डेस्टिनेशन

    March 30, 2026

    चमत्कारों से भरा है माता रानी का ये मंदिर, दर्शन करने से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    सीतापुर के रजत कुमार शुक्ल बने वाणिज्य कर अधिकारी, पिता करते हैं चौकीदारी

    March 31, 2026

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.