Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडमान-निकोबार: समुद्र, इतिहास और प्रकृति के अद्भुत द्वीपों की रोमांचकारी यात्रा
    • अंडमान-निकोबार: समुद्र, जंगल और रहस्य से भरी वह यात्रा जिसे आँखें कभी भूल नहीं पातीं
    • अब खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार, जल्द जारी होने वाला है BSEB 12th का रिजल्ट
    • गर्मी से चाहिए राहत? भारत के ये 5 हिल स्टेशन बना देंगे आपकी समर वेकेशन यादगार
    •  ‘पाठ्यक्रम समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाना बेहतर होता’ NCERT किताब विवाद पर SC की टिप्पणी
    • NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला
    • 8 मार्च को काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं के लिए फ्री दर्शन, मंदिर प्रशासन की विशेष व्यवस्था
    • नवरात्रि में यहाँ होता है माँ का तीन विशेष रूपों में पूजन,आदिवासियों की कई तरह की हैं मान्यताएं
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » खजुराहो में 20 फरवरी से शुरू होगा 52वां अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह, ‘नटराज’ थीम पर विशेष आयोजन
    Tourism

    खजुराहो में 20 फरवरी से शुरू होगा 52वां अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह, ‘नटराज’ थीम पर विशेष आयोजन

    Janta YojanaBy Janta YojanaFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Khajuraho Dance Festival 2026 (Image Credit-Social Media)

    Khajuraho Dance Festival 2026

    Khajuraho Dance Festival 2026:  मध्य प्रदेश के विश्वविख्यात पर्यटन स्थल खजुराहो में होने वाला 52वां अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह शुक्रवार यानी 20 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह समारोह सात दिन चलेगा।

    इस बार का समारोह नटराज की थीम पर आधारित है। बताया गया है कि सात दिन तक चलने वाले इस समारोह में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविध शैलियों का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया जाएगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

    समारोह में भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, कुचिपुडी, मणिपुरी और मोहिनीअट्टम जैसी प्रमुख शास्त्रीय शैलियों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्राचीन मंदिरों की भव्यता और प्रकाश सज्जा के बीच कलाकारों की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करेगी।

    हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और कला रसिक शामिल होंगे। यह समारोह न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है, बल्कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की वैश्विक पहचान को भी सशक्त करता है। संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर एवं जिला प्रशासन-छतरपुर के सहयोग से ‘52वां खजुराहो नृत्य समारोह’ 20 से 26 फरवरी तक मंदिर परिसर में होगा।

    इस 7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आयोजन में देश के प्रतिष्ठित एवं उदीयमान नर्तक-नृत्यांगनाएं अपनी साधनारत प्रस्तुतियों से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की विविध परम्पराओं को मंच पर साकार करेंगी। साथ ही इस समारोह को सांस्कृतिक समागम बनाने की दृष्टि से विविध कला विधाओं से सम्बंधित गतिविधियों को आयोजित किया जा रहा है, ताकि यह समारोह भव्य और स्मरणीय बन सके।

    इस वर्ष खजुराहो नृत्य समारोह को शास्त्रीय नृत्य की प्रेरणा और आधार ‘नटराज’ की थीम पर केंद्रित किया गया है। यह थीम भारतीय दर्शन, सृजन और लयबद्ध जीवन दृष्टि का प्रतीक है, जो समारोह को एक गहन आध्यात्मिक आयाम प्रदान करेगा। पद्म पुरस्कार प्राप्त, संगीत नाटक अकादमी सम्मानित एवं राष्ट्रीय – राज्य स्तरीय अलंकरणों से विभूषित कलाकारों के साथ उदीयमान प्रतिभाओं को समान मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे नृत्य की गुरु – शिष्य परम्परा और निरंतर एवं सुदृढ हो सके।

    52वें खजुराहो नृत्य समारोह में प्रथम बार सांस्कृतिक रैली में विभिन्न विधाओं एवं परंपराओं के नृत्य कलाकार खजुराहो के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। महोत्सव में देश के 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के युवा शास्त्रीय नृत्य कलाकारों को सहभागिता के लिए एक राष्ट्रीय मंच, राष्ट्रीय बाल नृत्य महोत्सव 2026, प्रदान किया जा रहा है।

    प्रस्तुति देने के लिए वरिष्ठ कला गुरुओं द्वारा 31 नृत्य कलाकारों का चयन किया गया है। खजुराहो नृत्य समारोह के दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विगत वर्षों में भी पर्यटन गतिविधियों ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

    इस वर्ष विशेष रूप से घुमन्तू समुदायों के साथ गाँवों की सैर, एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम (कैम्पिंग गतिविधि), नेचर वॉक, खजुराहो विलेज टूर, ई-बाइक टूर, वॉटर स्पोर्ट्स, हॉट एयर बैलून एवं फेम टूर जैसी रोमांचकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHoli 2026: होली पर इन रूट्स पर चलेंगीं ये विशेष ट्रेनें, यहाँ मौजूद है पूरी लिस्ट और टाइम शेड्यूल
    Next Article Mahakaleshwar Jyotirlinga: महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल पहल, आरती बुकिंग अब वेबसाइट से
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    अंडमान-निकोबार: समुद्र, इतिहास और प्रकृति के अद्भुत द्वीपों की रोमांचकारी यात्रा

    March 13, 2026

    अंडमान-निकोबार: समुद्र, जंगल और रहस्य से भरी वह यात्रा जिसे आँखें कभी भूल नहीं पातीं

    March 13, 2026

    गर्मी से चाहिए राहत? भारत के ये 5 हिल स्टेशन बना देंगे आपकी समर वेकेशन यादगार

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    अब खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार, जल्द जारी होने वाला है BSEB 12th का रिजल्ट

    March 13, 2026

     ‘पाठ्यक्रम समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति बनाना बेहतर होता’ NCERT किताब विवाद पर SC की टिप्पणी

    March 11, 2026

    NCERT ने हटाया कक्षा 8 की किताब से विवादित अध्याय, सार्वजनिक रूप में माफी भी मांगने का किया फैसला

    March 10, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.